इंदौर, । श्री वशिष्ठ मालवीय रजक पंचायत, इंदौर के अध्यक्ष मनीष खाटवा ‘गब्बर’ के मार्गदर्शन में रजक युवा कल्याण संघ की चार दिवसीय ज्योतिर्लिंग तीर्थ दर्शन यात्रा रवाना की गई। रजक युवा कल्याण संघ के अध्यक्ष मनीष चौहान के अनुसार सोमवार सुबह बड़ा गणपति चौराहा से संत दादू महाराज, समाज अध्यक्ष मनीष खाटवा, मंडल महामंत्री मुकेश खाटवा, ओम भानोपिया, अशोक सोलंकी, सावन खाटवा ने भगवा ध्वज फहराकर तीर्थ दर्शन यात्रा को रवाना किया।
इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रतिनिधि के रूप में अशोक चौहान ‘चांदू’, समाज के अध्यक्ष मनीष खाटवा ‘गब्बर’, मुकेश खाटवा और जगदीश जलोदिया सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वर्चुअली यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। संघ अध्यक्ष मनीष चौहान ने बताया कि चार दिवसीय तीर्थ दर्शन यात्रा के दौरान घ्रृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और भीमाशंकर महादेव के दर्शन के साथ सप्तश्रृंगी माता और भद्र मारूति मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। इसके अलावा एलोरा की प्राचीन गुफाओं का अवलोकन भी कराया जाएगा।
सावन माह में इस तरह की तीर्थ यात्रा के आयोजन को लेकर समाज में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने भगवान भोलेशंकर के साथ संत गाडगे महाराज और सामाजिक एकता के नारे लगाकर यात्रा को रवाना किया।





