अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राज्यसभा नहीं जाएंगे कैलाश विजयवर्गीय, कहा- सांसद बनूंगा तो चुनाव लड़कर

Share

इंदौर. बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यसभा की उम्मीदवारी से इनकार कर दिया. उन्होंने संकेत दिए कि वे चुनाव लड़कर ही सांसद बनेंगे. विजयवर्गीय इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जुड़े कर्यक्रमों का जायजा ले रहे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की.

गौरतलब है कि, नंदकुमार चौहान के निधन से खंडवा सीट खाली हो गई है. उसके लिए बीजेपी ने फिलहाल कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. माना जा रहा है कि बीजेपी महासचिव का बयान इसी ओर इशारा है. वे इस सीट के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं. इतना ही नहीं, उत्तराखंड और गुजरात के राजनीतिक बदलाव पर विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा कि परिवर्तन कहीं भी हो सकता है. उन्होंने मध्य प्रदेश में राजनीतिक बदलाव से स्पष्ट इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में नेतृत्व बदलने की परंपरा पहले से ही है. नेता बदलने से विचारधारा नहीं बदल जाती.मीडिया के एक सवाल पर विजयवर्गीय राहुल गांधी पर भी बरसे. उन्होंने कहा कि देश का विपक्ष नेता विहीन हो गया है. इसके लिए कई चेहरों को आजमाया जा रहा है. उनकी तलाश की जा रही है. उन्होंने प्रशांत किशोर और कन्हैया कुमार पर भी निशाना साधा.

बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कमलनाथ को आड़े हाथों लिया. उन्होंने छत्तीसगढ़ और पंजाब सहित राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापठक पर तंज कसा. विजयवर्गीय ने इन राज्यों में चल रही कांग्रेस की कलह के लिए पूरी तरह राहुल गांधी को जिम्मेवार बताया.

उन्होंने कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व को बताया छत्तीसगढ़ और पंजाब में चल रही उठापटक की वजह. उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व कमजोर होता है तो आपस में झगड़े होते हैं. कांग्रेस कहीं भी नहीं है, क्योंकि उनके नेताओ पर कार्यकर्ताओं को भरोसा नहीं रहा. राहुल खुद भी झगड़े नहीं संभाल पा रहे हैं. कुल मिलाकर कांग्रेस की स्थिति खराब इसलिए है कि उनका नेतृत्व खराब है.विज्ञापन

विजयवर्गीय ने कमलनाथ पर भी तंज कसते हुए उन्हें बुजुर्ग नेता बता दिया. कैलाश विजयवर्गीय से जब कमलनाथ द्वारा सरेआम अधिकारियों को धमकाने का सवाल किया गया तो विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ जी बुजुर्ग नेता हैं. कर क्या सकते है इसके अलावा. वे कुछ नहीं कर सकते हैं. उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के मामले पर भी विजयवर्गीय ने कहा कि कोई यहां का नमक खाए और दूसरे देश का जिंदाबाद करे – यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें