अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कमलनाथ ने बुलाई महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की बैठक

Share

आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन मामले में इंदौर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दो आवेदकों ने अलग-अलग इस मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि शुक्ला ने वोट के लिए धार्मिक, सांप्रदायिक, जातीय भावनाओं का सहारा लिया है। यह कृत्य आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है। शुक्ला को नोटिस का जवाब 24 घंटे में देने के निर्देश दिए गए हैं।

कमलनाथ ने बंगले पर बुलाई बैठक

नामांकन वापसी की टाइम लाइन खत्म होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने बंगले पर बुधवार देर शाम भोपाल नगर निगम के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। बैठक में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व पीसीसी चीफ सुरेश पचौरी, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा शामिल हैं। बैठक में कांग्रेस के सभी पार्षद प्रत्याशी बैठक में मौजूद हैं। बैठक में निकाय चुनाव में संगठन की एकजुटता और पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है।

रीवा में 13 प्रत्याशी मैदान में

नाम वापसी के आखिरी दिन रीवा में बहुजन समाज पार्टी के रामानुज सोंधिया ने अपना नामांकन उठा लिया। इसके बाद अब कांग्रेस भाजपा समेत 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अजय मिश्रा बाबा, कांग्रेस, धनंजय सिंह, निर्दलीय, प्रबोध व्यास, भाजपा, श्रीकृष्ण गुप्ता, शिवसेना, नूरुल हसन, निर्दलीय, शैलेन्द्र कुमार सोनी, निर्दलीय, दीपक सिंह, आम आदमी पार्टी, जय प्रकाश, बहुजन समाज पार्टी,, चिकित्सामणि गुप्ता, समाजवादी पार्टी, देवेन्द्र शुक्ला, निर्दलीय, प्रेमनाथ जायसवाल, निर्दलीय, रामचरण शुक्ला, निर्दलीय और अब्दुल वफाती अंसारी, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

छिंदवाड़ा में 10 उम्मीदवार मेयर प्रत्याशी मैदान में

छिंदवाड़ा ने निगम चुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो चुकी है। बुधवार को नाम वापसी के दौरान कांग्रेस ने महापौर पद के हुए नामांकन दाखिल करने वाले गुरु प्रसाद धुर्वे, राघवेंद्र शाह, संजय परतेती ने नाम वापस ले लिया है। अब कांग्रेस की ओर से अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर विक्रम अहाके होंगे। भाजपा अपने बागी जितेंद्र शाह मनाने में असफल रही। अब भाजपा की ओर से महापौर पद के लिए अनंत धुर्वे प्रत्याशी मैदान में होंगे। छिंदवाड़ा निगम में महापौर पर के लिए 10 उम्मीदवार रहेंगे।

ग्वालियर में रैली निकाल दी, 2 लाख की चुनाव सामग्री छप गई, तब वार्ड-07 का बदला प्रत्याशी

ग्वालियर में वार्ड-07 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी ममता भदौरिया ने 5 दिन प्रचार कर लिया। वार्ड में वाहन रैली निकाल दी, करीब दो लाख रुपए की चुनाव सामग्री छपवा ली। उसके बाद उनको पता लगता है कि उनका टिकट वापस ले लिया गया है। उनके बदले ऊर्जा मंत्री के करीबी वंदना आशीष तोमर को भाजपा ने वार्ड-7 से प्रत्याशी बनाया है। अचानक टिकट वितरण के पांच दिन बाद यह फरमान क्षेत्र के लोगों को गले नहीं उतर रहा। स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया और नारेबाजी की है। लोगों का आरोप है कि नया घोषित प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का खास है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के दबाव के चलते यह बदलाव हुआ है।

जबलपुर में चार उम्मीदवारों ने नाम लिए वापस

नगर निगम जबलपुर में महापौर पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं। इसमें शिवसेना के ठानेश्वर महावर, आम आदमी पार्टी के रईस वली, बहुजन समाज पार्टी के राकेश समुंद्रे व निर्दलीय नकुल गुप्ता शामिल हैँ। इसमें बाद जबलपुर में कुल 11 उम्मीदवार महापौर के लिए मैदान में उतरेंगे।

ये लोग महापौर की दौड़ में

1. जगत बहादुर सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 2. लखन अहिरवार (बहुजन समाज पार्टी) 3. इंद्रकुमार – निर्दलीय 4. कु. रश्मि पोर्ते – (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) 5. शशि स्टैला – निर्दलीय 6. सचिन गुप्ता – (स्मार्ट इंडियन पार्टी) 7. डॉ जितेंद्र जामदार (भारतीय जनता पार्टी) 8. राजेश सेन – निर्दलीय 9. भूपेंद्र मेहरा – निर्दलीय 10. राजकुमार त्रिपाठी – निर्दलीय 11. विनोद कुमार – जनता दल (यू)

वहीं, पूर्व में शशि सिंह बघेल का निर्देशन पत्र रद्द किया जा चुका था।

खंडवा में एक दर्जन से अधिक पार्षद उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए

खंडवा में महापौर पद के दो उम्मीदवारों के साथ एक दर्जन से अधिक पार्षद पद के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लिए। कलेक्टर कार्यालय में दिनभर गहमागहमी रही। बीजेपी प्रेशर पॉलिटिक्स में सफल रही। बीजेपी ने पेंशनर्स संघ की प्रत्याशी 69 वर्षीय कमला ठाकुर से नामांकन वापस कराया। नामांकन वापसी के बाद भाजपा नेताओं के साथ बाहर निकली कमला ठाकुर रो पड़ीं। उन्होंने कहा- मुझे जनता से काफी उम्मीद थी, लेकिन भाजपा के समर्थन में नामांकन वापस लेना पड़ा। इधर, कांग्रेस के समर्थन में जाकिर ने फार्म वापस लिया। अब मैदान में महापौर के कुल 5 प्रत्याशी हैं।

रतलाम में कांग्रेस के दो वार्ड पार्षद उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए

रतलाम कांग्रेस को नगर निगम चुनाव में 2 वार्डों में झटका लगा है। वार्ड नंबर 30 और 31 से कांग्रेस उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। वार्ड क्रमांक 30 से हमीदन बी आरआर खान ने नाम वापस लिया। वहीं, वार्ड 31 के कांग्रेसी उम्मीदवार सतीश गिरि के नाम वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा की राह आसान हो गई है। वार्ड 31 में मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार के अलावा दो निर्दलीय बाकी हैं।

भोपाल में वार्ड 41 के कांग्रेसी नेताओं में विवाद

भोपाल में बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव के नॉमिनेशन वापस लेने के दौरान पॉलिटिकल ड्रामा हुआ। यहां वार्ड 41 से कैंडिडेट शेख अलीम और उनकी उनकी शेख नाजिया कलेक्टर कार्यालय में धरने पर बैठ गए। शेख अलीम का कांग्रेस नेता के साथ विवाद भी हो गया। असल में कांग्रेस नेता शेख सलीम ने वार्ड 41 से पार्षद का फॉर्म भरा था। शेख सलीम का कहना है कि उन्हें टिकट दिया जाना था, लेकिन टिकट दूसरे को दे दिया गया, जबकि उन्होंने पहले ही फॉर्म भर दिया था। अब पूर्व महापौर सुनील सूद के दबाव में उन्होंने फॉर्म वापस लिया है। इसी बात को लेकर उन्होंने यहां खूब खरी-खोटी सुनाई। सलीम का आरोप है कि बड़े नेताओं से उन्हें जान का खतरा है, इसलिए पुलिस सुरक्षा दी जाए। इधर, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी प्रदर्शन किया। वे टिकट नहीं मिलने से नाराज थे।

शेख सलीम ने कलेक्टर कार्यालय में हंगामा किया।

शेख सलीम ने कलेक्टर कार्यालय में हंगामा किया।

खंडवा पुलिस की कस्टडी में बाइक चोरी के आरोपी की मौत

खंडवा में कोतवाली पुलिस कस्टडी में मंगलवार देर रात बाइक चोरी के आरोपी की मौत होना सामने आया है। बाइक चोरी के आरोपी को 2 दिन पहले बड़वाह से लाना बताया जा रहा है। आरोपी 60 वर्षीय भगवान निवासी इनपुन पुर्नवास है, जिसके कब्जे से करीब एक दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद हुई थी। एसपी की स्पेशल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। वह चार दिन से हवालात में था। मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

सीहोर में रोड एक्सीडेंट में 3 की मौत

सीहोर में बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हाे गई। हादसा नसरुल्लागंज और इच्छावर रोड पर नादान पांगरा गांव के पास हुआ। बाइक सवार दो लोग आमने-सामने से टकराए और सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आए चारपहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

भोपाल के चांदबड़ में बिजली कंपनी के ट्रांसफॉर्मर सेक्शन में आग

भोपाल के चांदबड़ में बिजली कंपनी के ट्रांसफॉर्मर सेक्शन में बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे आग लग गई। नगर निगम के फतेहगढ़, छोला, गोविंदपुरा, पुल बोगदा फायर स्टेशन से 8 दमकलें मौके पर पहुंची हैं। आग पर सुबह 11.30 बजे तक काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने की वजह भी सामने नहीं आई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सेक्शन में करीब 100 ट्रांसफॉर्मर रखे हैं, जो आग की चपेट में आ सकते हैं। जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन बिजली कंपनी का खासा नुकसान हो गया है।

सेक्शन में करीब 100 ट्रांसफॉर्मर रखे हैं।

सेक्शन में करीब 100 ट्रांसफॉर्मर रखे हैं।

मत्स्योद्योग सहकारी समिति टीकमगढ़ के घर EOW की रेड

टीकमगढ़ में मत्स्योद्योग सहकारी समिति टीकमगढ़ की डायरेक्टर मीना रैकवार के घर EOW का छापा पड़ा है। EOW जबलपुर और सागर की टीम ने सुबह से ही पहुंचकर रेड की। मीना रैकवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की जा रही है। शिकायत मिली है कि उन्होंने करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी बनाई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें