चंदनसिंह बड़वाया
क्षत्रिय करणी सेना द्वारा कमलसिंह जाधव को संभागीय मंत्री नियुक्त किए जाने पर गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा पुष्प माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
समारोह में उपस्थित वरिष्ठजनों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने कमलसिंह जाधव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपेक्षा जताई। कमलसिंह जाधव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाजहित में सदैव कार्यरत रहेंगे।
इस अवसर पर पहलाद जाधव, बहादुर सिंह जाधव, टीकम सिंह तंवर, उप-सरपंच कल्याण सिंह, मोहनलाल जी शर्मा, विक्रम जाधव, सोहन पटवारी, बबलू जाधव, जीवन पटवारी, सोहन छोटू लाल, श्रीराम जाधव, दिनेश डाबी, संजू डाबी, जीतेंद्र जाधव, लाखन जाधव, अभिराज जाधव सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।





