अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कार्तिक आर्यन ने थ्रिलर फिल्म के लिए विशाल भारद्वाज संग हाथ मिलाया

Share

नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो अलग-अलग भूमिकाओं इतनी सहजता से निभाते हैं कि हर कोई उनकी एक्टिंग का कायल बन जाता है. उनके अलग-अलग किरदारों में उनके शानदार ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से फिल्म मेकर्स उनके आगे-पीछे घूमते हैं और अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए बेताब रहते हैं. अब खबर है कि कार्तिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज संग काम करने जा रहे हैं.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने एक थ्रिलर फिल्म के लिए विशाल भारद्वाज संग हाथ मिलाया है. यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक पहले ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग खत्म करेंगे इसके बाद वह अन्य प्रोजेक्ट पर बारी-बारी से काम करेंगे. इतना ही नहीं कार्तिक के साथ विशाल भारद्वाज बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. इससे पहले उनकी फिल्म ‘पटाका’ आई थी. इसके साथ ही विशाल अपने डिजिटल रिलीज़ प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी हैं.

कार्तिक के काम की बात करें तो उन्हें हाल ही में कियारा आडवाणी संग ‘सत्य प्रेम की कथा’ में देखा गया था. इसके बाद उनकी तीन फिल्में आने वाली हैं. जिसकी वह लगातार शूटिंग करेंगे. वह ‘भूल भुलैया 3’ में वह पहली बार विद्या बालन और तृप्ति डिमरी संग काम करेंगे. इसके अलावा ‘आशिकी 3’ और कबीर खान की ‘चंदू चैंपियन’ भी है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें