अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एक-दो दिन में हो सकती हैं केजरीवाल की गिरफ्तारी….आप मंत्री का दावा

Share

नई दिल्ली दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अगले कुछ दिनों में गिरफ्तार किया जा सकता है। मंत्री भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी आप-कांग्रेस गठबंधन पर कोई असर नहीं होगा।

उन्होंने कहा, सवाल यह है कि केंद्र इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है? यहां तक कि भाजपा के लोग भी कह रहे हैं कि अगर गठबंधन (कांग्रेस के साथ) किया जाता है, तब केजरीवाल को जेल में डाल दिया जाए और अगर हम उन्हें बाहर देखना चाहते हैं, तब वहां जाएं। बस एक ही रास्ता है कि केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन का हिस्सा न बनें। उन्होंने कहा, यह स्पष्ट है कि भाजपा बहुत डरी हुई है। इसके पहले आप विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा, ईडी ने केजरीवाल को सात बार नोटिस भेजा है। वे ईडी के माध्यम से केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं कर पा रहे हैं, इसकारण उन्हें सीबीआई के माध्यम से गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। हमें ठोस जानकारी मिल रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें