अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

खंडवा MP नंदकुमारसिंह चौहान का निधन:भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने गुरुग्राम के मेदांता में ली अंतिम सांस

Share

इंदौर

मध्यप्रदेश के खंडवा से भाजपा के सांसद नंदकुमारसिंह चौहान का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था। इसके बाद उन्हें 5 फरवरी को मेदांता में एडमिट कराया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई थी। लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया नंदकुमार सिंह चौहान का अंतिम संस्कार कल 3 मार्च को उनके गृह गांव शाहपुर में होगाl उनका पार्थिव शरीर आज दिल्ली से भोपाल लाया जाएगा और प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगाl

नंदकुमार चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा के बुरहानपुर से विधायक रहे थे। 1996 में 11वीं लोकसभा में भाजपा ने उन्हें खंडवा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और वे जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद 12वीं,13वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे। 15वीं लोकसभा के चुनाव में खंडवा के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव से वे चुनाव हार गए।

CM शिवराज और PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके जताया दुख
CM शिवराज ने नदंकुमार चौहान के साथ अपनी फोटो ट‌्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि- ​​​​प्रदेशाध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृहगांव पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदाई देंगे। मैं उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

वही, PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि- खंडवा से लोकसभा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए संसदीय कार्यवाही, संगठनात्मक कौशल और प्रयासों में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें