अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कुनिका के बेटे अयान ने बताया मां और कुमार सानू के अफेयर के बारे में सच*

Share

मुंबई। बिग बॉस 19 में नजर आ रही एक्ट्रेस कुनिका सदानंद शो में खुलकर अपने अफेयर के बारे में बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने शो पर स्वीकार किया था कि वो सिंगर कुमार सानू के साथ रिलेशनशिप में थीं। उस समय सिंगर अपनी पहली पत्नी से अलग हो चुके थे। दोनों साथ ही रहा करते थे। अब कुनिका के बेटे अयान लाल ने अपनी मां के अफेयर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कुनिका अब भी कुमार सानू को बतौर सिंगर पसंद करती हैं और अक्सर उनके गाने गुनगुनाती हैं।

कभी नहीं मिले कुमार सानू से
अयान लाल ने हाल में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अपनी मां के अफेयर के बारे में बात की है। अयान ने कहा कि वो लोगों को लगता है उनकी मां का अफेयर 27 साल तक चला था। उन्होंने कहा कि सच ये है कि जिस समय उनकी मां का कुमार सानू के साथ अफेयर था उनकी उम्र 27 साल की थी। ब्रेक के बाद उन्होंने दूसरी शादी की और 35 साल की उम्र में उन्हें जन्म दिया। अयान ने ये भी बताया कि वो कभी कुमार सानू से नहीं मिले हैं लेकिन उन्होंने उनके बेटे जान सानू के साथ समय बिताया है।

कुनिका के लिए सबसे खास थे कुमार सानू

अयान ने आगे कहा, “वह आर्टिस्ट से सच्चा प्यार करती है। मैं वादा कर सकता हूं कि अब वह उस आदमी से प्यार नहीं करती। और मेरी मां जुनूनी किस्म की नहीं हैं। यह कोई अहंकार की बात नहीं है। जब मैंने उनके बारे में गूगल किया और मां से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘वह मेरे जीवन में एक बहुत ही अहम शख्स थे। मैं उन्हें एक जीवनसाथी के रूप में देखती थी। और हर किसी को अपने जीवन में एक बार इस तरह के प्यार का अनुभव करना चाहिए। यह टॉक्सिक था। बहुत, बहुत टॉक्सिक।”

गेम खेल रही हैं कुनिका

बता दें, कुनिका अपने गेम के लिए खबरों में बनी हुईं हैं। सोशल मीडिया पर उनके गेम को पसंद किया जा रहा है। वहीं एक बड़ा तबका ऐसा भी है जिन्हें कुनिका विलेन लग रही हैं। आगे आने वाले दिनों में कुनिका की वजह से घर का माहौल बदलने की उम्मीद जताई गई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें