अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

CMHO दफ्तर की पहली मंजिल में देर रात लगी आग, लकड़ी लगी होने से तेजी से फैली आग, यहां रखा रिकार्ड जला

Share

इंदौर

ट्रैफिक थाने के पास स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में गुरुवार रात प्रथम मंजिल पर आग लग गई। तत्काल फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि यहां रखा कुछ रिकार्ड जलकर राख हो गया है।

फायर ब्रिगेड के अनुसार रात 1.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यहां पहली मंजिल पर आग थी। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। इस भवन को 10 वर्ष पूर्व ही लोक निर्माण भवन ने कंडम घोषित कर दिया था। कुछ समय पूर्व कलेक्टर परिसर में इस दफ्तर को शिफ्ट करने की बात कही जा रही थी। बताया जा रहा है कि प्रथम मंजिल पर ही काफी सारा रिकॉर्ड रखा रहता है। जिसमें से काफी कुछ खाक हो गया, क्योंकि पुराना भवन होने से वह लकड़ी और टीन शेड का बना है। इसलिए आग काफी तेजी से फैली है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें