अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -मिजोरम-छत्तीसगढ़ में बैलट की जंग आज

Share

लाल आतंक के खिलाफ बैलट की जंग आज, दो चरणों में होना है मतदान; अगला दौर 17 नवंबर को

chhattisgarh election Voting for the first phase of Chhattisgarh assembly elections

पहले चरण में सबसे हॉट सीट राजनांदगांव में तीन बार के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सामने कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को उतारा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहपाठी गिरीश पहली बार चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की 20 सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। इनमें बस्तर की 12 और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में मुकाबला है। इनमें पांच प्रमुख चेहरों पर सभी की नजर है। ये हैं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री मोहम्मद अकबर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी और  मंत्री कवासी लखमा। इन प्रमुख सीटों के समीकरण 

पहले चरण में सबसे हॉट सीट राजनांदगांव में तीन बार के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सामने कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को उतारा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहपाठी गिरीश पहली बार चुनाव मैदान में हैं। छह विधानसभा और एक लोकसभा चुनाव जीत चुके रमन सिंह जैसे अनुभवी नेता के सामने यह उनकी अग्निपरीक्षा होगी। रायपुर के रहने वाले गिरीश को टिकट देने से स्थानीय दावेदारों में खासी नाराजगी है। भाजपाई भी सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाने की कोशिश में हैं।

ध्रुवीकरण में फंस गए कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर
कवर्धा सीट पर पिछले चुनाव में 56 फीसदी से अधिक मत हासिल कर जीत दर्ज करने वाले कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर इस बार ध्रुवीकरण में फंस गए हैं। उनके सामने हैं भाजपा के विजय शर्मा, जो संगठन में पदाधिकारी भी हैं। वर्ष 2021 में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर भड़की सांप्रदायिक हिंसा में वह कट्टर हिंदूवादी चेहरा बनकर उभरे। दो माह जेल के बाद फिलहाल जमानत पर हैं। विजय के पक्ष में हिंदू समुदाय लामबंद है। उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अब तक लाखों रुपये का चंदा भी मिल चुका है।

छठी बार मैदान में…लखमा लगाएंगे जीत का छक्का या दूसरे को मौका
तेलंगाना और ओडिशा सीमा से लगती विधानसभा सीट कोंटा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। सुकमा जिले की यह इकलौती सीट है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा लगातार छठी मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने नए चेहरे सोयम मुका पर दांव खेला है। लखमा की राह इस बार आसान नहीं नजर आ रही। रेड्डीपाल, दरभागुड़ा और गादीरास समेत कई क्षेत्रों में आदिवासी उनका विरोध कर रहे हैं। यहां आदिवासी मतदाताओं की संख्या लगभग 80 फीसदी है।

भितरघात में फंसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज
चित्रकोट से कांग्रेस ने आदिवासी चेहरे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज को मैदान में उतारा है। भाजपा ने उनके सामने विनायक गोयल पर दांव खेला है। टिकट वितरण से असंतोष के चलते यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने भितरघात का खतरा है। दीपक 2018 में भी यहीं से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2019 में बस्तर से लोकसभा चुनाव जीता।

मोहन लगाएंगे हैट्रिक या लता लेंगी बदला
कोंडागांव से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी और प्रदेश के मंत्री मोहन मरकाम लगातार चौथी बार आमने-सामने हैं। मोहन के सामने जीत की हैट्रिक लगाने तो लता के सामने लगातार तीसरी हार का क्रम तोड़ने की चुनौती है। यहां 2008 में लता ने मोहन को हराया था। उसके बाद 2013 और 2018 में मोहन ने लता को शिकस्त दी थी।

मिजोरम में आज विधानसभा चुनावों के मतदान हैं। सभी 40 सीटों पर खड़े 174 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिसमें 16 महिलाएं भी हैं। राज्य में आठ लाख से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। 

सभी सीमाएं सील : सीईओ
मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने कहा है कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों की 50 कंपनियों की तैनाती की गई है। असम, मणिपुर व त्रिपुरा की अंतरराज्यीय और म्यांमार व बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील कर दी गई हैं। अब तक 40 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थों को जब्त किया जा चुका है।

ऑइजोल की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर नाजुक कुमार ने बताया कि मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस और सीएपीएफ की तैनाती की गई है। सभी अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद हैं।विधानसभा चुनाव में इस बार 16 महिलाएं भी चुनाव मैदान में लड़ रही हैं। पूरे राज्य में 1,275 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

भारत के अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में अब चिली भी शामिल, आईआईटी बॉम्बे पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Now Chile also included in India's International Solar Alliance Big News in hindi

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि आज चिली के राजदूत जुआन अंगुलो और विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) अभिषेक सिंह के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अंगुलो को आईएसए उपकरण और दस्तावेज सौंपे गए।भारत के अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में अब चिली भी शामिल हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि आज चिली के राजदूत जुआन अंगुलो और विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) अभिषेक सिंह के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अंगुलो को आईएसए उपकरण और दस्तावेज सौंपे गए। अब चिली इस गठबंधन का 95वां सदस्य बन गया है।

प राष्ट्रपति ने एआई पर की बात 
भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर बात की। उन्होंने कहा कि तकनीक क्रांति के शिखर पर है। उन्होंने कहा कि एआई हमारे रहने, काम करने और बातचीत के तरीकों को बदल देगा। एआई एक अवसर के साथ-साथ चुनौती भी है। समोवार को उप राष्ट्रपति धनखड़ आईआईटी बॉम्बे पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रों से बात की। उप राष्ट्रपति ने उनसे अनुसंधान और नवाचार में संलग्न होने का आह्वान किया। उनसे सामाजिक कारणों के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का आग्रह किया।

बंगाल की खाड़ी में भूकंप
बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह 05.32 आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 आंकी गई है। 

 

ईयू ने भारत में पहली बार तैनात किया सैन्य अताशे
यूरोपीय संघ (ईयू) ने दोनों पक्षों के बीच बढ़ते रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करते हुए भारत में अपने मिशन में एक सैन्य अताशे को तैनात किया है। इससे जुड़े एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अताशे एक सैन्य अधिकारी होता है, जो किसी दूतावास या मिशन में कार्यरत होता है। बता दें कि यह पहली बार है कि ईयू ने भारत के लिए एक सैन्य अताशे की नियुक्ति की है। भारत और 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के बीच समग्र रणनीतिक संबंध पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ रहे हैं। 

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे : आरपीएफ ने 623 बच्चों को बचाया, 16 तस्कर भी पकड़े
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) क्षेत्र में इस साल 623 बच्चों को बचाया गया। साथ ही 16 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जनवरी से अक्तूबर तक चेकिंग अभियान चलाकर 196 लड़कियों सहित कुल 623 बच्चों को बचाया और परिवार से मिलवाने में मदद की। 

भारत-नेपाल में और तेजी से होगा सूचनाओं का आदान-प्रदान
सीमापार अपराधों की रोकथाम के लिए भारत-नेपाल के बीच खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान अब और तेजी के साथ होगा। दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों की तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन कई आपसी मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच सातवीं समन्वय वार्ता का नेतृत्व भारत की सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक रश्मि शुक्ला और नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल के दौरे पर आए महानिरीक्षक राजू आर्यल कर रहे हैं। बैठक में खुली भारत-नेपाल सीमा के अधिक प्रभावी प्रबंधन के लिए दोनों सीमा सुरक्षा बलों के बीच समन्वय को मजबूत करने में मदद करती है। 

वॉट्सएप चैनल पर आए शाह, पौत्रियों के साथ साझा की तस्वीर
वॉट्सएप चैनल की बढ़ती लोकप्रियता के बीच गृह मंत्री अमित शाह भी इस मंच से जुड़ गए हैं। उन्होंने सोमवार को अपनी पौत्रियों के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, अपनी पौत्रियों के साथ खुशी के पल साझा कर रहा हूं। शाह अक्सर एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पौत्र-पौत्रियों के साथ तस्वीरें साझा करते हैं। 

बंगाल : क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा, पांच गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा करते हुए विभिन्न स्थानों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस के एंटी-राउडी स्क्वाड (एआरएस) ने गुप्त सूचना के आधार पर ये गिरफ्तारियां की हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अभिषेक जायसवाल, अरुण अग्रवाल, प्रदीप बर्मा, केशव प्रसाद मुंद्रा और कालू शॉ के रूप में की गई है, जो क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के लिए विभिन्न सट्टेबाजी एप का उपयोग कर रहे थे।

बंगाल : मालदा में मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सोमवार को मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना अपराह्न करीब 12:30 बजे हरिश्चंद्रपुर स्टेशन पर हुई। यह मालगाड़ी झारखंड के पाकुड़ से बिहार के कटिहार जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि चूंकि घटना लूप लाइन में हुई, इसलिए ट्रेन सेवाएं बाधित नहीं हुईं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

केरल धमाकों में एक और महिला की मौत
केरल में करीब एक सप्ताह पहले एक ईसाई धार्मिक सभा में हुए विस्फोटों में एक महिला मोली जॉय (61) की मौत के बाद मरने वालों की संख्या चार हो गई है। उनका यहां कलमासेरी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आरोपी को 10 दिन की हिरासत में भेजा : केरल में एक अदालत ने कोच्चि बम विस्फोट मामले में एकमात्र आरोपी को सोमवार को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य सत्र अदालत के न्यायाधीश हनी एम. वर्गीज ने डॉमिनिक मार्टिन को हिरासत में भेजने के अनुरोध वाली पुलिस की याचिका को स्वीकार कर लिया।बता दें कि यहां कलमासेरी में ईसाइयों की एक धार्मिक सभा में हुए बम विस्फोटों से चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में 20 से जलवा बिखेरेंगी देश-विदेश की 270 फिल्में
गोवा में 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक किया जाएगा जिसमें देश-विदेश की 270 से ज्यादा फिल्में अपना जलवा बिखेरेंगी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार विश्व सिनेमा की मशहूर हस्ती माइकल डगलस को दिया जाएगा। उत्सव की शुरुआत स्टुअर्ट गेट की कैंचिग डस्ट से होगी जो कि एक ड्रामा थ्रिलर है। मिड फेस्ट फिल्म तुर्की की ड्रामा फिल्म अबाउट ड्राई ग्रास होगी और समापन अमेरिकन स्पोर्ट्स बायोग्राफी पर बनी फिल्म द फादर वेट होगी। क्लासिकल फिल्मों को नए अंदाज में पेश किया जाना इस समारोह का मुख्य आकर्षण होगा। इसमें दर्शक बंगाली भाषा की फिल्म विद्यापति, हिंदी भाषा की गाइड, 20 साल बाद और हकीकत जैसी फिल्मों का आनंद ले सकेंगे। ठाकुर ने बताया कि इफ्फी के अंतरराष्ट्रीय वर्ग में प्राप्त फिल्मों की संख्या में तीन गुना वृद्धि दिखी है और यह इफ्फी को लेकर अंतरराष्ट्रीय फिल्मोद्योग के आकर्षण का परिचायक है।

कांग्रेस बोली-अगस्त में की थी महादेव एप पर पाबंदी की मांग
केंद्र की तरफ से महादेव समेत 22 अवैध सट्टेबाजी एप प्रतिबंधित किए जाने के एक दिन बाद सोमवार को कांग्रेस ने यह कदम उठाने में काफी देरी होने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अगस्त में ही इसकी मांग की थी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, महादेव एप पर प्रतिबंध की मांग सबसे पहले 24 अगस्त 2023 को भूपेश बघेल ने ही उठाई थी। लेकिन उनकी प्रशंसा के बजाय सरकार ने ईडी को उनके खिलाफ ही तैनात कर दिया।

हीरालाल सामरिया बने मुख्य सूचना आयुक्त
राजस्थान के हीरालाल सामरिया मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) बने हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को उन्हें राष्ट्रपति भवन में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी सामरिया इससे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सेक्रेटरी के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने सात नवंबर 2020 को सीआईसी में सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली। मुख्य सूचना आयुक्त का पद तीन अक्तूबर को वाईके सिन्हा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से खाली था।
सामरिया के कार्यभार संभालने के बाद केंद्रीय सूचना आयोग में दो सूचना आयुक्तों आनंदी रामलिंगम और विनोद कुमार तिवारी ने भी पद की शपथ ली।

देश में निर्माण उपकरणों की बिक्री 31 फीसदी बढ़ी
देश में निर्माण उपकरणों की बिक्री दूसरी तिमाही में 31 फीसदी बढ़कर 30,078 यूनिट रही है। इसमें से घरेलू बिक्री 27,423 यूनिट की रही है जबकि 2,655 यूनिट का निर्यात किया गया है। इंडियन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अनुसार, सड़क निर्माण के उपकरणों की बिक्री 65 फीसदी बढ़ गई। कंक्रीट उपकरणों की बिक्री 47 फीसदी बढ़ी है। सितंबर में कंस्ट्रक्शन निर्माण के उपकरणों की बिक्री 22 फीसदी बढ़ गई।

आईआईटी ने भारत के बाहर रखा कदम, जंजीबार में खुला पहला कैंपस
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का पहला अंतरराष्ट्रीय कैंपस तंजानिया के जंजीबार में शुरू हो गया है। आईआईटी मद्रास के इस कैंपस का  उद्घाटन सोमवार को तंजानिया के राष्ट्रपति डॉ. हुसैन अली मविनी ने किया। पहले बैच में जंजीबार, मुख्य भूमि तंजानिया, नेपाल और भारत के विद्यार्थियों को प्रवेश मिला है। कुल छात्रों में 50 फीसदी भारतीय हैं। वहीं, 40 फीसदी छात्राएं हैं। इसके साथ ही यह आईआईटी का पहला ऐसा कैंपस है, जिसकी निदेशक महिला है।  उद्गाटन समारोह से ऑनलाइन जुड़े आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी कामकोटि ने बताया कि बीएससी डाटा साइंस व एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के पहले बैच में 45 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है।

बिहार के चारा मामले से जुड़े बंगाल राशन घोटाले के तार, ईडी ने कहा, दो आरोपी दोनों मामलों में शामिल

Wires of Bengal ration scam linked to Bihar fodder case ED said two accused involved in both cases

इस दौरान उसने उसके दो निदेशकों दीपेश चांडक और हितेश चांडक से लंबी पूछताछ की। पता चला है कि सीबीआई ने दीपेश चांडक और हितेश चांडक को 1996 में बिहार के चारा घोटाले में गिरफ्तार किया था। पश्चिम बंगाल राशन घोटाला मामले के तार बिहार चारा घोटाला से भी जुड़ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक, बिहार के चारा घोटाले के दो आरोपी राशन घोटाले में भी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने राशन घोटाले की जांच के सिलसिले में गत दिनों पैकेट आटा बनाने वाली कंपनी अंकित इंडिया लि. के कोलकाता स्थित दो दफ्तरों पर छापे मारे थे।

इस दौरान उसने उसके दो निदेशकों दीपेश चांडक और हितेश चांडक से लंबी पूछताछ की। पता चला है कि सीबीआई ने दीपेश चांडक और हितेश चांडक को 1996 में बिहार के चारा घोटाले में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें सरकारी गवाह के रूप में रिहा कर दिया गया। दीपेश ने ही कहा था कि उसने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को 60 करोड़ रुपये दिए थे।

बताए जा रहे ज्योतिप्रिय के करीबी  
ईडी का दावा है कि दीपेश व हितेश मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक करीबी हैं। इतना ही नहीं, इनके ज्योतिप्रिय के दो पूर्व निजी सहायकों अमित डे और अभिजीत दास के साथ भी करीबी संबंध हैं। अंकित इंडिया का नाम खाद्य विभाग के पैनल में था। यह कंपनी एफसीआई से गेहूं बांटने के लिए विभाग से कोटेशन लेती थी। 

चीनी सेना में अशांति, भ्रष्टाचार के बीच दरार पड़ने की अटकलें, ताइवान पर हिंसक विचारों को लेकर अधिक मुखर

China Speculation crackdown amid unrest corruption in Chinese army, more vocal about violent views on Taiwan

पीएलए नौसेना की परमाणु-संचालित पनडुब्बी के डूबने की अफवाहों पर वाशिंगटन स्थित राष्ट्रीय रक्षा विवि में चीनी सैन्य मामलों के वरिष्ठ अनुसंधान फेलो डॉ. जोएल वुथनो ने कहा कि यह दिलचस्प मामला था। मुझे लगता है कि यह एक उदाहरण है कि कैसे अपुष्ट जानकारी सार्वजनिक क्षेत्र में तेजी से आ सकती है। 

हाल के महीनों में चीनी सेना (पीएलए) में दरार की अटकलें सामने आई हैं। इसी कारण भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते हाई-प्रोफाइल कमांडरों व रक्षा मंत्री तक को हटा दिया गया। ऐसे मामलों में पनडुब्बी के नुकसान की अटकलें भी चलीं। इन सबके बीच दक्षिण चीन सागर में चीन और भी अधिक आक्रामक हो गया है। खासतौर पर ताइवान पर अपने हिंसक विचारों को लेकर वह अधिक मुखर हो गया है।

पीएलए नौसेना की परमाणु-संचालित पनडुब्बी के डूबने की अफवाहों पर वाशिंगटन स्थित राष्ट्रीय रक्षा विवि में चीनी सैन्य मामलों के वरिष्ठ अनुसंधान फेलो डॉ. जोएल वुथनो ने कहा कि यह दिलचस्प मामला था। मुझे लगता है कि यह एक उदाहरण है कि कैसे अपुष्ट जानकारी सार्वजनिक क्षेत्र में तेजी से आ सकती है। डॉ. वुथनो ने कहा, मेरी अब तक की धारणा है कि वास्तव में इसमें कुछ भी नहीं था।

दरअसल, चीन अपनी नाकामी स्वीकारना नहीं चाहता है। लेकिन चीनी सेना में इस मुद्दे को लेकर असंतोष के सुर जारी हैं। चीनी सेना में भ्रष्टाचार भी बड़े स्तर पर है जो हाल में हुई कार्रवाई में साबित होता है।

भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा
अमेरिका में सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) ने पीएलए के हालिया घटनाक्रमों पर अक्तूबर अंत में एक वेबिनार आयोजित किया। इसमें चाइना एयरोस्पेस स्टडीज इंस्टीट्यूट में अनुसंधान निदेशक रोडरिक ली चीनी सेना में हंगामे व पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू के लापता होने पर कहा, इसके बारे में बहुत सारी अफवाहें हैं, लेकिन आम सहमति यह है कि यह संभवतः भ्रष्टाचार से संबंधित है।

अब गूगल पर प्ले स्टोर के लिए मुकदमा शुरू, 15 से 30 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप

USA Now lawsuit started against Google Play Store allegation of 15 to 30 percent commission

दिसंबर मध्य तक यह मुकदमा सुना जाएगा। गूगल की मालिकाना कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को भी गवाही के लिए बुलाया जाएगा। आरोप हैं कि गूगल ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एप मुहैया करवाने वाले अपने प्ले स्टोर पर उपभोक्ताओं और डवलपर्स के लिए अवैध तरीके से कीमतें बढ़ाईं। मुक्त प्रतिस्पर्धा-रोधी व्यवहार के लिए अमेरिका में 38 राज्यों व न्याय विभाग से मुकदमा लड़ रही टेक कंपनी गूगल के खिलाफ अब एंड्रॉइड प्ले स्टोर के जरिये 15 से 30 प्रतिशत कमीशनखोरी का मुकदमा शुरू हो गया है। ऑनलाइन गेम फोर्टनाइट निर्माता कंपनी एपिक ने यह मुकदमा गूगल की डिजिटल भुगतान प्रणाली के खिलाफ किया है। इसे सान फ्रांसिस्को की केंद्रीय अदालत में 10 जूरी सदस्य सुन रहे हैं।

टिंडर से समझौता कर चुका गूगल
इसी मामले में गूगल पर डेटिंग एप टिंडर की मालिकाना कंपनी मैच ग्रुप और सरकारी महाधिवक्ता ने भी आरोप लगाए थे। लेकिन मैच ग्रुप ने 4 करोड़ डॉलर लेकर समझौता कर लिया, अब वह गूगल की ‘यूजर्स चॉइस बिलिंग’ प्रणाली को मान चुका है। वहीं महाधिवक्ता से समझौते की शर्तें गूगल ने सार्वजनिक नहीं की हैं। एपिक के सीईओ टिम स्वीनी ने कहा कि ‘यूजर चॉइस बिलिंग’ एक छलावा भर है, वे इससे सहमत नहीं और गूगल को अब कोर्ट में ही देखेंगे। उनकी भी गवाही मुकदमे में होगी।

गूगल के सरकारी मामलात व जन नीति विभाग उपाध्यक्ष विल्सन व्हाइट का आरोप है कि एपिक ‘बिना बात के कुछ न कुछ हासिल करने का प्रयास’ कर रही है। वह एपल के खिलाफ भी यही मुकदमा हार चुकी है।

आईएएस हितेश मकवाना बने भारत के महासर्वेक्षक, अभिषेक सिंह को गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया

New posting and Transfers in Bureaucracy News and update

कार्मिक मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक पद के लिए भर्ती नियमों को कुछ समय तक टालते हुए मकवाना को अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत भारतीय सर्वेक्षण विभाग का महासर्वेक्षक नियुक्त किया गया है।केंद्र ने बड़े नौकरशाही फेरबदल के तहत आईएएस हितेश कुमार एस मकवाना को भारत का महासर्वेक्षक (सर्वेयर जनरल) नियुक्त किया है। तमिलनाडु कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी मकवाना वर्तमान में गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।

कार्मिक मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक पद के लिए भर्ती नियमों को कुछ समय तक टालते हुए मकवाना को अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत भारतीय सर्वेक्षण विभाग का महासर्वेक्षक नियुक्त किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सिंह को अब गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, असम मेघालय कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी नीरज वर्मा को दूरसंचार विभाग में यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड का प्रशासक बनाया गया है। कर्नाटक कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी ऋत्विक रंजनम पांडे को 16वें वित्त आयोग, आर्थिक मामलों के विभाग के एडवांस सेल के लिए विशेष कर्तव्य अधिकारी बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल को विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

पल्लवी जैन गोविल बनीं महानिदेशक
मध्य प्रदेश कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन गोविल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में हाइड्रोकार्बन की महानिदेशक होंगी। रूपिंदर बरार कोयला मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव होंगे, दीप्ति गौड़ मुखर्जी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया। सुदीप जैन को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अमित कुमार घोष को अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

शकील पी अहमद बने अतिरिक्त सचिव
शकील पी अहमद को कपड़ा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। गीतांजलि गुप्ता नीति आयोग में अतिरिक्त सचिव होंगी, कार्लिन खोंगवार देशमुख को ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव और राजीव कुमार मित्तल को परमाणु ऊर्जा विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार बनाया गया है। इसके अलावा श्रीकांत नागुलापल्ली को बिजली मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, राहुल शर्मा को कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव और मनमीत कौर नंदा को कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

चार अधिकारियों के इन-सीटू अपग्रेडेशन को भी मिली मंजूरी
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने चार अधिकारियों के इन-सीटू अपग्रेडेशन को भी मंजूरी दे दी है। इनमें अनीता सी मेश्राम उर्वरक विभाग में अतिरिक्त सचिव, पंकज कुमार बंसल सहकारिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वहीं विशाल चौहान अतिरिक्त सचिव के पद व वेतन पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में सदस्य (प्रशासन) होंगे। आकाश त्रिपाठी को अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माईगॉव का सीईओ बनाया गया है।

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को गंभीरता से लें, ताकि बच न पाएं दोषी, आरोपों का खंडन भी बहुत मुश्किल

SC Take sexual harassment at workplace seriously, so that the culprits cannot escape

पीठ ने 15 मई, 2019 के गौहाटी हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने 2011 में एक अधीनस्थ महिला अधिकारी के यौन उत्पीड़न की शिकायत के कारण सशस्त्र सीमा बल में सेवानिवृत्त डीआईजी दिलीप पॉल की 50 फीसदी पेंशन रोकने के फैसले को रद्द कर दिया था। 

नोबेल शांति विजेता नरगिस मोहम्मदी ने ईरानी जेल में शुरू की भूख हड़ताल, हिजाव और कैद की शर्तों का विरोध

Iranian Nobel Peace Prize winner Narges Mohammadi begins hunger strike in prison

मोहम्मदी की रिहाई के आंदोलनकर्ताओं ने बताया कि ईरान की कुख्यात एवियन जेल में कैद मोहम्मदी ने कैद की शर्तों और महिलाओं के हिजाब पहनने को अनिवार्य बनाए जाने के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की है।  गत माह शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए चुनी गईं नरगिस मोहम्मदी ने ईरानी जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मोहम्मदी की रिहाई के आंदोलनकर्ताओं ने बताया कि ईरान की कुख्यात एवियन जेल में कैद मोहम्मदी ने कैद की शर्तों और महिलाओं के हिजाब पहनने को अनिवार्य बनाए जाने के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की है। उनकी मेडिकल देखभाल की मांग स्वीकार नहीं की गई है। 

मजदूरों को श्रम कल्याण बोर्ड के लाभ न मिलने पर बिझड़ी में सीटू का प्रदर्शन

CITU demonstration in Bijhari

विकास खंड बिझड़ी में सीटू ने मजदूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड से वित्तीय लाभ न मिलने और बिजली बोर्ड के निजीकरण, रेलवे के निजीकरण के विरोध में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। 

: नमो भारत के मेरठ पहुंचने पर कम होगा किराया, रात 10 बजे तक ही चलेगी ट्रेन

Fare will reduce when Namo Bharat reaches Meerut

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि मौजूदा समय में 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह अभी एक छोटा भाग है। अगले छह माह में नमो भारत ट्रेन का संचालन 82 किलोमीटर लंबा हो जाएगा, जो मेरठ साउथ तक होगा। 

: बढ़ते नशे के प्रचलन के खिलाफ उतरा महिला मंडल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mahila Mandal came out against the increasing prevalence of drug addiction

नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड-आठ का महिला मंडल नशे के विरोध में उतर आया है। महिला मंडल की प्रधान वीना धीमान की अगुवाई में सोमवार को लोगों ने सुजानपुर शहर में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 

नवरात्र में टूटा छह साल का रिकॉर्ड, 18 फीसदी बढ़ी वाहनों की बिक्री

FADA report says Six year record broken in Navratri vehicle sales increased by 18 percent

नवरात्र में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 22 फीसदी तेजी रही। तिपहिया वाहनों में 43 फीसदी, वाणिज्यिक वाहनों में 9 फीसदी व यात्री वाहनों में 7 फीसदी का उछाल रहा। हालांकि, अक्तूबर, 2023 में वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 7.73 फीसदी घटकर 21,17,596 इकाई रह गई।त्योहारी मांग के दम पर इस साल नवरात्र में खुदरा बाजार में वाहनों की बिक्री ने छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दौरान वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 18 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल नवरात्र में ट्रैक्टर को छोड़कर अन्य वाहनों की मांग मजबूत रही। इसके दम पर नवरात्र, 2023 ने मील का पत्थर स्थापित किया और नवरात्र, 2017 का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

नवरात्र में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 22 फीसदी तेजी रही। तिपहिया वाहनों में 43 फीसदी, वाणिज्यिक वाहनों में 9 फीसदी व यात्री वाहनों में 7 फीसदी का उछाल रहा। हालांकि, अक्तूबर, 2023 में वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 7.73 फीसदी घटकर 21,17,596 इकाई रह गई। श्राद्ध की अवधि में दोपहिया वाहनों की खरीद में कमी से नई खरीदारी प्रभावित हुई है। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 12.60 फीसदी घटकर 15,07,756 इकाई रह गई।

तिपहिया व ट्रैक्टर समेत इन श्रेणी में रहा उछाल

  1. तिपहिया वाहनों की बिक्री अक्तूबर में 45.63 फीसदी बढ़कर 1,04,711 इकाई पहुंच गई।  
  2. ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री भी 58,823 इकाई से 6.15 फीसदी बढ़कर 62,440 इकाई पहुंच गई।
  3. वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री भी अक्तूबर में 10.26 फीसदी बढ़कर 88,699 इकाई पहुंच गई।
  4. हालांकि, यात्री वाहनों की बिक्री मामूली 1.35 फीसदी घटकर 3,53,990 इकाई रही। 

श्राद्ध को छोड़ दें तो 13 फीसदी रही तेजी
फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, पिछले महीने अशुभ माना जाने वाला श्राद्ध काल 14 अक्तूबर तक रहा। इसलिए, ये आंकड़े भारतीय वाहन खुदरा क्षेत्र में वास्तविक वृद्धि को सटीक रूप से नहीं दिखाते हैं। अक्तूबर के पहले 15 दिन में (श्राद्ध का समय) सालाना आधार पर 8 फीसदी गिरावट देखी गई, लेकिन पूरे महीने की तुलना करने पर 13 फीसदी की वृद्धि दिखती है। यह अच्छी बाजार मांग का संकेत है।

देश में ईवी चार्जिंग स्टेशन की कमी…बन रहा कमाई का जरिया
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए चार्जिंग स्टेशनों की कमी रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए कमाई का जरिया बन गया है। रिसर्च फर्म कैनालिस का दावा है कि भारत में अधिक-से-अधिक डेवलपर्स संपत्ति के मूल्य को बढ़ावा देने व मकान खरीदारों को आकर्षित करने की उम्मीद में पार्किंग स्लॉट में ईवी चार्जर लगा रहे हैं। इसके एवज में वे उपभोक्ताओं से स्विमिंग पूल की तरह ही शुल्क वसूल रहे हैं। 

435 ईवी के लिए सिर्फ एक चार्जिंग स्टेशन
भारत में इस साल की पहली छमाही में ईवी की बिक्री 137 फीसदी बढ़ी है। लेकिन, वर्तमान में देश में प्रति 435 ई-वाहनों के लिए सिर्फ एक चार्जिंग स्टेशन है। अमेरिका में एक चार्जिंग स्टेशन पर सिर्फ 26 ईवी ही चार्ज होते हैं।

 घर के अंदर के प्रदूषण से बचने को लोग छोटे-छोटे पौधों का ले रहे सहारा, नर्सरियों में बढ़ी मांग

People are planting small plants to avoid indoor pollution

दिल्ली में वाहनों, फैक्ट्रियों व पराली के धुएं से हवा जहरीली हो गई है। वातावरण में दूषित हवा शरीर के लिए काफी हानिकारक है। ऐसे में लोग घर के अंदर कुछ पौधे रखकर हवा को साफ कर रहे हैं। 

4500 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, शिक्षा विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

Proposal for recruitment of 4500 pre primary teachers will come in the cabinet

सरकारी स्कूलों में 4500 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती करने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में जाएगा।

दोगुना पैसे कमाने के लालच में पूर्व सैनिक में गवाएं डेढ़ करोड़, थाना में शिकायत दर्ज

One and a half crore rupees were looted in order to earn double the money, complaint lodged in the police stat

सिरमौर जिले के सराहां क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक विद्या प्रकाश दोगुना पैसा कमाने के चक्कर में डेढ़ करोड़ रुपये गंवा बैठे। उन्होंने पुलिस थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।  

होलोग्राम और क्यूआर कोड से चेक होगी शराब की गुणवत्ता, विभाग ने आमंत्रित किए टेंडर

जनवरी 2024 से होलोग्राम और क्यूआर कोड से शराब की गुणवत्ता को जांचा जाएगा। कर एवं आबकारी विभाग ने शराब की बोतलों पर होलोग्राम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2024 से होलोग्राम और क्यूआर कोड से शराब की गुणवत्ता को जांचा जाएगा। कर एवं आबकारी विभाग ने शराब की बोतलों पर होलोग्राम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।होलोग्राम तैयार करने के लिए राज्य इलेक्ट्रिानिक्स कारपोरेशन ने कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। वर्ल्ड बैंक के वित्त पोषित ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम के तहत प्रदेश में इस नई व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी है। नए साल से हिमाचल में बिकने वाली शराब की हर बोतल पर क्यूआर कोड से लिंक होलोग्राम लगाना अनिवार्य कर दिया जाएगा। प्रदेश में बेची जाने वाली एक-एक बोतल का हिसाब रखने के लिए सरकार ने ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम शुरू किया है। इसी कड़ी में अब होलोग्राम को क्यूआर कोड से लिंक करने की कवायद शुरू की गई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें