अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -चारोँ राज्यों में कांग्रेस की होगी जीत,पाक ऑलराउंडर इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा,सिलक्यारा हादसे से सबक

Share

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जगहों पर AQI 400 के पार है और आसमान में धुंध छाई हुई है। इधर उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कहा जा रहा है कि ये ऑपरेशन अंतिम चरण में है और आज मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है। अफगानिस्तान दूतावास ने नई दिल्ली में अपना काम-काज स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्यपाल बिना कार्रवाई के अनिश्चितकाल के लिए विधेयकों को लंबित नहीं रख सकते। इजराइल और हमास के बीच चार दिन का युद्ध विराम प्रभावी हो गया है। 

ऊना पहुंचा हिमाचल का पहला इफको इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर, दिसंबर तक आएगा ड्रोन

Himachal's first IFFCO electric three wheeler reaches Una, drone will arrive by December

प्रदेश में खेतों व बगीचों पर ड्रोन से खाद व कीटनाशकों के छिड़काव की प्रक्रिया अब धरातल पर उतरने लगी है। इस कड़ी में इफको का प्रदेश में पहले इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ऊना पहुंच चुका है।  हिमाचल प्रदेश में खेतों व बगीचों पर ड्रोन से खाद व कीटनाशकों के छिड़काव की प्रक्रिया अब धरातल पर उतरने लगी है। इस कड़ी में इफको का प्रदेश में पहले इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ऊना पहुंच चुका है। इस इलेक्ट्रिक वाहन की मदद से ड्रोन को एक से दूसरे स्थान तक लेकर जाना आसान होगा और साथ में जरूरी खाद व कीटनाशकों को रखने के लिए रैक भी बनाए गए हैं। वाहन में ड्रोन को चार्ज करने की व्यवस्था भी रहेगी। जानकारी के अनुसार इफको की ओर से जारी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये है। लेकिन यह चयनित लोगों को निशुल्क जारी होगा।

इस वाहन में पानी रखने के लिए 100 लीटर की टंकी बनाई गई है। जबकि ड्रोन में 10 लीटर की टंकी रहेगी। ऐसे में ड्रोन की पानी की आवश्यकता को इलेक्ट्रिक वाहन की मदद से 10 बार पूरा किया जा सकेगा। सुदूर क्षेत्रों में जाने पर ड्रोन संचालकों को पानी की कमी से परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा वाहन में एक जनरेटर की सुविधा भी है। दरअसल एक ड्रोन के साथ इफको तीन अतिरिक्त बैटरी देगा। एक बैटरी की क्षमता 30 मिनट तक रहेगी। ऐसे में अन्य तीन बैटरी को जनरेटर की मदद से चार्ज रखा जाएगा। ताकि एक के खत्म होने पर दूसरी का इस्तेमाल संभव हो। वाहन में खाद, कीटनाशक व अन्य सामान रखने के लिए रैक भी बनाए गए हैं। वहीं ड्रोन को रखने के लिए भी बेल्ट लगाई गई हैं।

बता दें कि जिला में दो स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन व ड्रोन की खेप जारी की जाएगी। इसमें पहले चरूड़ू केंद्र के लिए पहले वाहन और ड्रोन जारी किया जा रहा है। उसके बाद हरोली के नंगल खुर्द के चयनित व्यक्ति को ड्रोन और इलेक्ट्रिक वाहन जारी किए जाएंगे। चयनित दोनों लोगों का जल्द शिमला में साक्षात्कार होगा। जिसके बाद उन्हें नोएडा में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। ट्रेनिंग के बाद ड्रोन भी जारी किए जाएंगे। खेतों में छिड़काव के दौरान एक कनाल के 30 रुपये तक का शुल्क लिया जाएगा। 10 कनाल जमीन पर 15 मिनट के भीतर छिड़काव संभव होगा। ऐसे में यह किसानों का जेब खर्च बचाएगा और ड्रोन उड़ाने वालों को रोजगार भी मिलेगा।

जिला में ड्रोन से खाद व कीटनाशकों के छिड़काव के रखरखाव के लिए इलेक्ट्रिक वाहन आ चुका है। दिसंबर माह की शुरुआत में ड्रोन भी आएगा। जल्द खेतों पर ड्रोन उड़ान भरते नजर आएंगे। जिससे किसानों का पैसा भी बचेगा और रोजगार भी पैदा होगा। आने वाला समय तरल खादों का है। इससे पर्यावरण सुरक्षित होगा और फसलों की पैदावार भी बढ़ेगी।-माशूक अहमद, क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको ऊना।

जेबीटी, सीएंडवी शिक्षकों के अंतर जिला तबादलों पर रोक, सरकार ने दिया बड़ा झटका

Ban on inter district transfers of JBT, C&V teachers, government gives big blow

 सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 25,000 जेबीटी और 18,000 सीएंडवी शिक्षकों का सेवाकाल में सिर्फ एक बार अंतर जिला स्थानांतरण करने पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है।  हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 25,000 जेबीटी और 18,000 सीएंडवी शिक्षकों का सेवाकाल में सिर्फ एक बार अंतर जिला स्थानांतरण करने पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। पूर्व जयराम सरकार के समय 20 नवंबर, 2021 को लिए फैसले को बदलने से हजारों शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में तबादलों के आवेदन आने के चलते फिलहाल रोक लगाई गई है।

: हिमाचल में इस बार धान की बंपर पैदावार, अब तक 20993.21 मीट्रिक टन की हुई खरीद

This time bumper production of paddy in Himachal, 20993.21 metric tons purchased so far in 14 mandis

प्रदेशभर में स्थापित 14 मंडियों में अब तक 3663

जिला सिरमौर में धान खरीद का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य को भी पार कर चुका है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने जिले में 6250 मीट्रिक टन (62,500 क्विंटल) खरीद का लक्ष्य रखा था। शुक्रवार शाम तक ये आंकड़ा 9,000 मीट्रिक टन के करीब पहुंच गया। ये सिर्फ वही आंकड़ा है, जो धान सरकार को बेची गई है।

बीते साल प्रदेशभर में वायरस की चपेट में आने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। लिहाजा, कई किसानों को खेतों में फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करना पड़ा था। गत साल जिले में 2,000 मीट्रिक टन से भी कम फसल का उत्पादन हो पाया था। इस बार अच्छी बारिश और वायरस के प्रभाव से बचने के कारण फसल का रिकार्ड उत्पादन हुआ है।

बता दें कि सूबे में पहली बार राज्य नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति विभाग धान की खरीद कर रहा है। 3 अक्तूबर से सूबे में खरीद कार्य शुरू हुआ था। इससे पहले एफसीआई खरीद करता आ रहा था।

इस बार सरकार ने ए ग्रेड किस्म के धान के लिए 2,203 और सामान्य धान के 2,183 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। 2022 में इसका समर्थन मूल्य 2,040 रुपये निर्धारित किया गया था।

उधर, संयुक्त निदेशक राज्य नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति निगम रविंद्र ठाकुर ने बताया कि अभी खरीद कार्य जारी है। 45 करोड़ रुपये की धान सरकार खरीद चुकी है। किसानों को उनके बैंक खातों में 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है।

कहां कितनी खरीद

मंडी                                  किसान        मीट्रिक टन
पांवटा साहिब, (सिरमौर)       1074           6549.90
रामपुर (ऊना)                      146             1125.19
बद्दी (सोलन)                        527             2791.24
धौलाकुआं (सिरमौर)              838             3331.47
फतेहपुर (कांगड़ा)                 71              1541.25
नालागढ़, सोलन                     488             2237.16
टकरला, ऊना                       249             1008.04
मिलवां, कांगड़ा                      85              1049.96
रियाली, कांगड़ा                     134             941.63
टाहलीवाल (ऊना)                   51              417.38
कुल                                    3663           20993.21

किसानों से 20993.21 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। पिछले साल हिमाचल में 14 हजार मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी। हिमाचल में इस बार धान की बंपर पैदावार हुई है। इसका अंदाजा इसी आंकड़े से लगाया जा सकता है कि अबतक सूबे के किसान सरकार को 45 करोड़ रुपये की धान बेच चुके हैं। प्रदेशभर में स्थापित 14 मंडियों में अब तक 3663 किसानों से 20993.21 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। पिछले साल हिमाचल में 14 हजार मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी। इस साल 22 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

सिलक्यारा हादसे से सबक: खुदाई के साथ सुरंग में बिछेगी पाइपलाइन, एनएचएआई ने जारी की एडवाइजरी

Silkyara tunnel collapse accident: Pipeline will be laid in the tunnel along with excavation, NHAI issued advi

मटौर से शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत दौलतपुर की अंग्रेजों के जमाने की बनाई सुंरग के साथ ही ट्विन टनल का निर्माण शुरू किया गया है।  कछयारी-भंगवार फोरलेन प्रोजेक्ट के लिए बनाई जा रही ट्विन टनल के निर्माण में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके तहत अब सुरंग की खुदाई के साथ ही संभावित राहत और बचाव कार्यों के लिए पाइपलाइन बिछेगी। टनल प्रोजेक्ट का जिम्मा संभाल रही निर्माण कंपनी ने नई गाइडलाइन पर अमल शुरू कर दिया है। मटौर से शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत दौलतपुर की अंग्रेजों के जमाने की बनाई सुंरग के साथ ही ट्विन टनल का निर्माण शुरू किया गया है। निर्माण कंपनी ने मई 2023 से गजरेहड से समेला के आगे तक सुरंग के दोनों छोरों को मिलाने का काम शुरू किया है। सुरंग की खुदाई प्रारंभिक चरण में है। विशेषज्ञों की निगरानी में सैकड़ों मजदूर दो शिफ्टों में रात-दिन काम में जुटे हैं।

सी बीच, हाल में उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल हादसा सामने आ गया। सुरंग के एक हिस्से में भारी मलबा आने से इस हादसे में करीब 41 मजदूर पिछले 13 दिनों से सुरंग के भीतर फंसे हैं। उन्होंने सुरक्षित निकालने की जंग देश-दुनिया की सुर्खियां बनी हैं। बचाव एवं राहत की मुहिम को सुरंग के भीतर पाइप लाइन डालकर अंजाम तक पहुंचाने के प्रयास युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। इस हादसे से सबक लेने के बाद सतर्क हुई एनएचएआई ने नई एडवाइजरी जारी की है। कंपनी अब सुरंग की खुदाई को आगे बढ़ाने के साथ-साथ किसी भी संभावित खतरे या हादसे से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्यों के लिए पाइप भी डालेगी।

अभी प्रस्तावित सुरंग की गहराई ज्यादा नहीं है। लेकिन, जैसे-जैसे सुरंग की ड्रिलिंग गहरी होती जाएगी, उसके साथ डेढ़ सौ एमएम की पाइप बिछाई जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में इसके जरिये सुरंग के भीतर खाना या फिर अन्य सामग्री पहुंचाई जा सकेगी। जरूरत पड़ने पर अन्य राहत और बचाव कार्य भी किए जा सकेंगे। सुरंग के ऊपर एग्जॉशन का भी पूरा प्रबंध किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में घुटन या फिर धूल उड़ने की समस्या से निपटा जा सके। नजदीकी अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं और एंबुलेंस को स्टैंड बाय रखने के बारे में भी सूचित कर दिया है।


सुरंग निर्माण के लिए एनएचएआई की एडवाइजरी प्राप्त हो गई है। नई गाइडलाइन पर अमल शुरू कर दिया गया है।-कविराज चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर


124 करोड़ आएगी निर्माण लागत
फोरलेन के तहत कांगड़ा में बन रही ट्विन टनल के निर्माण में 124 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब 630 मीटर इस लंबी ट्विन टनल को दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। टनल प्रोजेक्ट के तहत दो सुरंगों का निर्माण होगा। एक से वाहन कांगड़ा के लिए आएंगे और दूसरी से कांगड़ा से बाहर निकलेंगे।

अनुराग ठाकुर ने खोले पत्ते, कांग्रेस को मजबूत प्रत्याशी की तलाश

Parliamentary constituency Hamirpur: Anurag Thakur opened his cards, Congress is looking for a strong candidat

अनुराग ठाकुर के चंडीगढ़, कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की बीते कुछ समय से अटकलें लग रही थीं। शुक्रवार को अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में एलान कर दिया कि वह हमीरपुर से ही चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के हमीरपुर संसदीय सीट से ही चुनाव लड़ने का एलान करने से मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के संसदीय क्षेत्र में राजनीति गरमा गई है। पिछले चुनावों में ठाकुर रामलाल और राजेंद्र राणा पर कांग्रेस दांव खेलती आई है। अब कांग्रेस किस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी, इस पर सभी की नजरें टिक गई हैं। हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में है।   अनुराग ठाकुर के चंडीगढ़, कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की बीते कुछ समय से अटकलें लग रही थीं।

 

शुक्रवार को अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में एलान कर दिया कि वह हमीरपुर से ही चुनाव लड़ेंगे।  अनुराग के अलावा अभी तक अन्य किसी भी लोकसभा क्षेत्र से किसी ने दावेदारी नहीं जताई है। कांग्रेस में अंदरखाते अभी तक प्रत्याशी को लेकर मंथन ही चल रहा है। मंडी से कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाईकमान पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का चयन करने का फैसला छोड़ा हुआ है। प्रतिभा सिंह हालांकि मंडी संसदीय क्षेत्र के लगातार दौरे कर रही हैं लेकिन उन्होंने अभी तक इस सीट से अपनी दावेदारी नहीं जताई है।

लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी प्रत्याशी बनाने की अटकलें हैं। भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंडी से सशक्त प्रत्याशी माना जा रहा है। सिने अभिनेत्री कंगना रणौत ने जरूर हिमचाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने वाली सीट का खुलासा नहीं किया है। भाजपा का एक धड़ा अंदरखाते कंगना का विरोध भी कर रहा है। 
 उधर, कांगड़ा और शिमला संसदीय सीट से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर कयास ही लग रहे हैं।

कांगड़ा से कांग्रेस पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर बाली पर दांव खेल सकती है। विधानसभा के मानसून सत्र में कांगड़ा के कांग्रेस विधायकों की बैठकमें इस पर  चर्चा हो चुकी है। भाजपा से राकेश पठानिया और राजीव भारद्वाज के नाम कांगड़ा से प्रत्याशी के तौर पर शुरुआती चर्चा में है। शिमला से कांग्रेस कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल या विधायक विनय कुमार को प्रत्याशी बनाने पर सोच रही है। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप समेत विधायक रीना कश्यप, नगर निगम शिमला की पूर्व महापौर कुसुम सदरेट के नाम पर चर्चा है।

लगातार आठ बार इस सीट से हार चुकी है कांग्रेस
 हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा लगातार आठ बार चुनाव जीतती आ रही है। 1998, 1999 और 2004 में भाजपा के सुरेश चंदेल चुनाव जीते। 2007 में हुए उपचुनाव में प्रेम कुमार धूमल सांसद बने। दिसंबर 2007 में धूमल के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2008 में दोबारा हुए उपचुनाव में अनुराग पहली बार सांसद बने। इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में भी अनुराग ठाकुर ही हमीरपुर सीट से चुनाव जीते। 1996 में विक्रम सिंह के चुनाव जीतने के बाद से कांग्रेस के हाथ यह सीट नहीं लगी। 

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल जमानत परः अनुराग
बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी भ्रष्टाचार के चलते जमानत पर हैं। अब ईडी ने उनकी संपत्ति को भी जब्त किया है। इससे दिखता है कि कैसे कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ मिलकर इन्होंने भ्रष्टाचार किया। हजारों करोड़ की संपत्ति बनाई। अब जब इसे जब्त किया, तो इन्हें परेशानी हो रही है। 

पांच गुना बढ़े रेत-बजरी  के दाम
 अनुराग बोले कि जब जिसका दिल करे किसी की माइनिंग बंद कर दो, किसी की ऑन कर दो। जनता को जानने का हक है कि पिछले कुछ माह में प्रदेश में रेत बजरी के पांच गुना ज्यादा दाम हो गए, एक ओर तेल के टैक्स बढ़ाए, दूसरी ओर यह दाम बढ़ाए। जब से कांग्रेस सरकार आई है, जनता दुखी है।

नेट और सेट पास अभ्यर्थी बनेंगे स्कूलों, कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी

UGC NET and SET qualified candidates will be appointed Guest Faculty in School and Colleges

शिक्षकों की कमी को जल्द दूर करने के लिए गेस्ट फैकल्टी रखने का फैसला लिया गया है। स्कूलों और काॅलेजों में इनकी नियुक्ति की जाएगी। नेट और सेट पास युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में नेट और सेट पास युवा गेस्ट फैकल्टी नियुक्त होंगे। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। छठी कक्षा से कॉलेजों में एक से दो साल के लिए गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति होगी। नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 से शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए यह नई पहल होने जा रही है।

बेटे की लिव-इन पार्टनर के साथ सरपंच मां ने की बदसलूकी, मारपीट कर किया निर्वस्त्र, मामला दर्ज

Case registered against woman sarpanch for assaulting, disrobing son's live-in partner

आरोपी सुनीता, उनके पति अजीत और दो अन्य लोग गुरुवार शाम को कपूरा गांव में दोनों से मिले और उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा। रास्ते में अपने बेटे को एक जगह छोड़ने के बाद, वे पीड़िता को खुशालपुरा गांव के पास एक एकांत जगह पर ले गए। गुजरात के तापी जिले में एक महिला सरपंच के खिलाफ उसके बेटे की लिव-इन पार्टनर के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उसे निर्वस्त्र करने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि एफआईआर में उनके पति और दो अन्य को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस इंस्पेक्टर एनएस चौहान ने कहा कि व्यारा तालुका के बोरखाडी गांव की सरपंच सुनीता चौधरी अपने बेटे के 26 वर्षीय महिला के साथ रिश्ते के खिलाफ थीं।उन्होंने कहा, शिकायतकर्ता, एक तलाकशुदा, को एक साल पहले चौधरी के अविवाहित बेटे से प्यार हो गया और दोनों हाल ही में व्यारा शहर में एक किराए के घर में एक साथ रहने लगे।

ऐसे बुना जाल
सुनीता, उनके पति अजीत और दो अन्य लोग गुरुवार शाम को कपूरा गांव में दोनों से मिले और उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा। रास्ते में अपने बेटे को एक जगह छोड़ने के बाद, वे पीड़िता को खुशालपुरा गांव के पास एक एकांत जगह पर ले गए और उसे फंसाने के लिए उसके साथ दुर्व्यवहार किया। 

मारपीट की और बाल काटे
सुनीता चौधरी ने कथित तौर पर उसे छड़ी से पीटा, जबकि अन्य तीन ने उसे पकड़ रखा था। सुनीता ने कैंची से पीड़िता के बाल भी काट दिए, जबकि उसके पति ने महिला को लातों से मारा।

इसके बाद सुनीता उसे अपने साथ ले गई और कथित तौर पर उसकी जींस उतार दी, और उसे चेतावनी दी कि अगर वह दोबारा सुनीता के बेटे के साथ देखी गई तो वह उसे मार डालेगी।

आरोपियों के जाने के बाद महिला की मां स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद शिकायत दर्ज करायी गयी।  इंस्पेक्टर चौहान ने कहा ‘हमने चौधरी और उनके पति सहित अन्य तीन के खिलाफ मारपीट और आपराधिक धमकी के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की होगी जीत, खरगे ने जताई उम्मीद

Kharge expressed confidence over congress win in MP, Rajasthan, Chhattisgarh and Telangana assembly Elections

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें दागी बताते हैं। लेकिन जब ऐसे भ्रष्ट नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उम्मीद जताई है कि उनकी पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव जीतेगी। शुक्रवार को हैदराबाद के एलबी नगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने मतदाताओं से तेलंगाना में बीआरएस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि शनिवार को राजस्थान में मतदान होने जा रहा है। हम वहां जीत रहे हैं। हम छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी जीत रहे हैं। 

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) सचिवालय या विधानसभा से नहीं बल्कि फार्महाउस में बैठकर सरकार चलाते हैं। खरगे ने कहा कि केसीआर गरीबों या निर्वाचित विधायकों से नहीं मिलते हैं। केसीआर पर तेलंगाना को ‘लूटने’ का आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा कि केसीआर दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी गाली दे रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें दागी बताते हैं। लेकिन जब ऐसे भ्रष्ट नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि भाजपा के पास एक बड़ी वॉशिंग मशीन है, जो भगवा पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को आधे घंटे में साफ कर देती है।

कांग्रेस के लिए काम कर रहे दिल्ली से आए आरएसएस के लोग 
इधर, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरएसएस से मिलीभगत का आरोप लगाया। ओवैसी ने दावा किया कि चुनाव में एआईएमआईएम उम्मीदवार माजिद हुसैन की हार सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली से आरएसएस के लोग आए हैं और कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। आरएसएस के लोगों ने फैसला किया है कि वे कांग्रेस उम्मीदवार का खुलकर समर्थन करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दिल्ली सरकार ने जारी किए 415 करोड़ रुपये, परिवहन विभाग ने भेजी अंतिम किस्त

RRTS: After strictness of Supreme Court, Delhi government released Rs 415 crore RRTS : सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दिल्ली सरकार ने आरआरटीएस परियोजना के लिए 415 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को अपने हिस्से की अंतिम किस्त दे दी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि आरआरटीएस के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को 415 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली सरकार को एक हफ्ते में फंड जारी करने का निर्देश दिया था।  

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि आरआरटीएस के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को 415 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली सरकार को एक हफ्ते में फंड जारी करने का निर्देश दिया था। 

साथ ही चेतावनी दी थी कि एक सप्ताह में भुगतान न करने पर विज्ञापनों के लिए दिल्ली सरकार की ओर से आवंटित फंड को परियोजना में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस परियोजना में दिल्ली को 1,180 करोड़ देने थे। इसमें से 765 करोड़ रुपये पहले ही दे दिए गए थे। 

भूमि अधिग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, शीर्ष अदालत ने कहा- नोएडा में 10-15 वर्ष के मामलों की हो जांच

Supreme Court strict on land acquisition, said- cases of 10-15 years in Noida should be investigated

शीर्ष कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी की ओर से करोड़ों रुपये का फर्जी मुआवजा बांटने के मामले में जांच कर रही समिति को इसके लिए चार हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नोएडा में बीते 10 से 15 वर्ष के सभी प्रमुख भूमि अधिग्रहण मामलों का व्यापक विश्लेषण किया जाना चाहिए। शीर्ष कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी की ओर से करोड़ों रुपये का फर्जी मुआवजा बांटने के मामले में जांच कर रही समिति को इसके लिए चार हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया। 

जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता व जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने साथ ही यूपी सरकार व नोएडा अथॉरिटी से पूछा, फर्जी मुआवजा बांटने में प्रथमदृष्टया शामिल मिले अफसरों पर क्या विभागीय कार्रवाई की गई? पीठ ने 4 हफ्ते में हलफनामा दाखिल कर जवाब देने को कहा। 

पीठ ने आदेश में कहा, तथ्यों की जांच करने वाली समिति की रिपोर्ट हमारे व्यापक जांच के निर्देश के बावजूद अतिरिक्त मुआवजा जारी करने के सिर्फ एक मामले के इर्द-गिर्द घूमती है। रिपोर्ट से स्पष्ट है कि समिति ने हमारे आदेशों के दायरे को समझने की भी परवाह नहीं की। यह पता लगाने का प्रयास नहीं किया कि अन्य भारी अधिग्रहण मामलों में मुआवजे का भुगतान कानूनी ढंग से और हमारे आदेशानुसार किया गया था या नहीं। 

अब सुनवाई 17 जनवरी को होगी। पीठ ने तब तक नोएडा के लॉ ऑफिसर वीरेंद्र सिंह नागर समेत दो अधिकारियों को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत को जारी रखने का आदेश दिया है। 

  भारतीय मूल के 13 वर्षीय ईश्वर शर्मा बने चैंपियन, योग की विलक्षण प्रतिभा से स्वीडन में जीता स्वर्ण पदक

13-year-old Indian-origin Yoga prodigy wins gold in Europe

अपने पिता डॉ. विश्वनाथ के साथ, ईश्वर ब्रिटेन में योग और इसके कई लाभों के बारे में प्रचार करने के लिए IYoga Solutions चलाते हैं। दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के 13 वर्षीय भारतीय मूल के योग प्रतिभावान ने स्वीडन में यूरोपीय योग खेल चैम्पियनशिप में कई पुरस्कारों के साथ अपनी तालिका में एक और स्वर्ण पदक जोड़ा है।  केंट के सेवेनओक्स के ईश्वर शर्मा ने तीन साल की उम्र में अपने पिता को रोजाना अभ्यास करते देखकर योग करना शुरू किया और कई विश्व योग चैंपियनशिप जीतीं।

पिछले सप्ताहांत, जब उन्होंने माल्मो में स्वीडिश योग स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित यूरोपीय प्रतियोगिता में भाग लिया, तो उन्होंने लड़कों के 12-14 वर्ग में यूरोप कप 2023 जीता।

उनके परिवार ने उनके ऑटिज्म और अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) के संदर्भ में एक बयान में कहा, ‘ईश्वर को विशेष रूप से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए योग का संदेश फैलाने का शौक है।’

कोरोना में 14 देशों में दैनिक योग कक्षाएं
शर्मा, जिन्होंने कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान 14 देशों में 40 बच्चों के लिए दैनिक योग कक्षाओं का नेतृत्व किया, उनको तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पॉइंट्स ऑफ लाइट पुरस्कार से सम्मानित किया था।

जॉनसन ने शर्मा को लिखे 2021 के एक व्यक्तिगत पत्र में कहा था, ‘आपने लॉकडाउन के दौरान विश्व स्तर पर सैकड़ों बच्चों के लिए योग का आनंद पहुंचाया है। मैं विशेष रूप से यह सुनकर प्रेरित हुआ कि आपने किस प्रकार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उस गतिविधि का आनंद लेने में मदद की है जिसका आप आनंद लेते हैं और उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं।

बता दें कि उन्होंने योग के प्रति अपने योगदान के लिए पांच विश्व चैंपियनशिप और हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ब्रिटिश सिटीजन यूथ अवार्ड जीता है। अपने पिता डॉ. विश्वनाथ के साथ, ईश्वर ब्रिटेन में योग और इसके कई लाभों के बारे में प्रचार करने के लिए IYoga Solutions चलाते हैं।

पाक ऑलराउंडर इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, लंबे समय से टीम से थे बाहर

इमाद वसीम को लंबे समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली थी। उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी वनडे नवंबर 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 34 वर्षीय इमाद ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। वह लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे थे।

इमाद ने पाकिस्तान के लिए आखिरी वनडे नवंबर 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था और अप्रैल 2023 में आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। इमाद वसीम ने अपने करियर में 55 वनडे और 66 टी20 मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधत्व किया। उन्होंने कुल 109 विकेट लिए और 1472 रन बनाए।

इमाद ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि यह संन्यास लेने का सही समय है। उन्होंने कहा, हाल के दिनों में मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में काफी सोच-विचार कर रहा हूं और मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने का सही समय है। इमाद ने आगे कहा, मैं पीसीबी को वर्षों से उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, वनडे और टी20 में मेरी हर एक 121 उपस्थिति एक सपने के सच होने जैसी थी। नए कोच और टीम नेतृत्व के आने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह बढ़िया समय है। मेरी कामना है कि सभी को टीम में मौका मिले। मैं टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देखने के लिए उत्सुक हूं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने करियर के दौरान समर्थन के लिए पाक प्रशंसकों के साथ अपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया अदा किया। इमाद ने कहा, आपके समर्थन ने मुझे करियर के शीर्ष पर पहुंचने में मदद करने में बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं। मैं अब अपने करियर के अगले चरण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उत्सुक हूं। 

थाई पीएम बोले- हिंदू धर्म के मूल्यों से ही मिल सकती है शांति, वेद सह-अस्तित्व की शिक्षा देते हैं

Thailand PM Srettha Thavisin says Peace can be found only through the values of Hindu religion

थाई प्रधानमंत्री ने कहा कि वेद शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों की कल्पना करते हैं। शांति की अवधारणा भी इन्हीं सिद्धांतों पर स्थापित हैं।आशांति से जूझ रही दुनिया को हिंदू धर्म के मूल्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अहिंसा, सत्य, सहिष्णुता और आपसी सद्भाव के रास्ते पर चलकर ही शांति प्राप्त हो सकती है। हिंदू मूल्यों को अपनाने से ही शांति स्थापित होगी…यह कहना है थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन का। उन्होंने कहा कि दुनिया में आज हिंदुओं की पहचान एक समृद्धशाली और प्रगतिशील समाज के रूप में हो रही है।

वेदों की तारीफ की
दरअसल, थाईलैंड की राजधानी में आज शुक्रवार को विश्व हिंदू सम्मेलन का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में थाई प्रधानमंत्री को भी शामिल होना था। हालांकि, किसी व्यस्तता के कारण वे शामिल नहीं हो सके। इसलिए उनका संदेश पढ़ा गया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हिंदू धर्म धर्म के संदेशों और मूल्यों पर आयोजित विश्व हिंदू सम्मेलन की मेजबानी करना थाईलैंड के लिए सम्मान की बात है। थाई पीएम ने कहा कि वेद शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों की कल्पना करते हैं। शांति की अवधारणा भी इन्हीं सिद्धांतों पर स्थापित हैं।

धर्म की विजय का उद्घोष
कार्यक्रम की शुरुआत धर्म की विजय के उद्घोष के साथ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस दौरान प्रख्यात संत माता अमृतानंदमयी, भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी पूर्णानंद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, विश्व हिंदू परिषद के महासचिव मिलिंद परांडे और कार्यक्रम के संस्थापक-संचालक स्वामी विज्ञानानंद उपस्थित थे।

2200 से अधिक गणमान्य हुए शामिल
विश्व हिंदू सम्मेलन में दुनिया के 61 देशों के 2200 से अधिक गणमान्यों को आमंत्रित किया गया था। सभी गणमान्य शिक्षा, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, अनुसंधान और विकास, मीडिया और राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें करीब 25 देशों के सांसद और मंत्री भी शामिल हैं। बता दें, थाईलैंड में भारतीय समुदाय के लगभग 10 लाख लोग रहते हैं। पूरा समुदाय थाईलैंड के व्यापार और आर्थिक विकास में योगदान देता है।

दिल्ली में दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, एक गंभीर घायल

दक्षिण दिल्ली के जैतपुर इलाके में शुक्रवार को एक खाली प्लॉट की दीवार ढहने से सड़क से गुजर रहे आठ और पाँच साल के दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छह साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में जीवन के लिए जूझ रहा है। मृतकों की पहचान ईशान (8) और हमजा (5) के रूप में हुई, जबकि छह साल की रोशनी का इलाज चल रहा है। सभी जैतपुर एक्सटेंशन-2 के निवासी और पड़ोसी हैं। पुलिस उपायुक्त, दक्षिणपूर्व, राजेश देव ने कहा कि शाम करीब साढ़े छह बजे एक दीवार गिरने से एक लड़के की मौत और दो अन्य के घायल होने की सूचना मिली।

सिलक्यारा सुरंग हादसा: ड्रिलिंग फिर रूकी, श्रमिकों का इंतजार बढ़ा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 12 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए रास्ता बनाने के प्रयास में जारी ड्रिलिंग शुक्रवार को एक बार फिर रोकनी पड़ी। इससे श्रमिकों का इंतजार और बढ़ गया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को अमेरिकी ऑगर मशीन में आई तकनीकी अड़चन के बाद रूकी ड्रिलिंग 24 घंटे बाद शुक्रवार को फिर शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि दिन में तकनीकी बाधा को दूर करने के बाद 25 टन वजनी भारी ऑगर मशीन से ड्रिलिंग शुरू की गई लेकिन कुछ देर उसका संचालन रोकना पड़ा। पिछले दो दिनों में अभियान को यह दूसरा झटका लगा है।

दिल्ली में फिर क्यों बढ़ गया वायु प्रदूषण, पर्यावरण मंत्री की पूरी बात सुन लीजिए

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि दिल्ली के प्रदूषण में कुछ बढ़ोतरी देखी गई है. हमने इसे लेकर एक बैठक की थी. पराली जलाने की घटनाएं अब बहुत कम हैं और प्रदूषण का स्तर अभी भी बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने 2 रिपोर्ट दी है। इसके लिए 3 कारक हैं। पहला है कि वाहन प्रदूषण का योगदान 36% है। दूसरा कारक है बायोमास जलाना… इसे देखने के बाद हमने कुछ बड़े फैसले लिए। वाहन प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हमने GRAP 3 के नियम जारी किए। बायोमास जलाने पर नियंत्रण के लिए हमने संबंधित संगठनों को इस पर विशेष रूप से निगरानी रखने का निर्देश दिया है। सर्दी बढ़ने के साथ बायोमास जलने में भी बढ़ोतरी होगी…तीसरी बात हमने भविष्य की स्थिति पर भी चर्चा की। अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है। वहीं, 27 नवंबर के बाद संभव है कि हल्की बारिश होगी और हवा की गति बढ़ जाएगी।

मेघालय की दो सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित

मेघालय : नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिलांग और तुरा संसदीय सीटों के लिए उम्मीदवारों के रूप में अम्पारीन लिंगदोह और अगाथा संगमा के नामों की घोषणा की। जहां डॉ. अम्पारीन लिंगदोह शिलांग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, वहीं अगाथा के संगमा को तुरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए चुना गया है।

राजस्थान में वोटिंग पर क्या बोले सचिन पायलट?

: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “देश में लोकतंत्र बहुत मजबूत हो गया है। मतदाता बहुत जागरूक हो गए हैं, ये बहुत खुशी की बात है कि भारत में जब लोकतंत्र स्थापित हुआ था तब से अब तक के इस सफर ने बहुत कुछ देखा और सीखा। कल राजस्थान में मतदान होंगे। ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, यहां तमाम मुद्दों को उठाने की कोशिश की गई। कांग्रेस की जो रीति नीति रही उसे लोग पसंद कर रहे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद भाजपा का चुनाव प्रचार यहां उठ नहीं पाया, उनका मामला यहां जमा नहीं। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि सभी अपने मत का उपयोग करें। ताकि लोकतंत्र और मजबूत हो सके।”

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): एनडीआरएफ ने फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए पाइपलाइनों के माध्यम से व्हीलड स्ट्रेचर ले जाने का डेमो दिखाया।

जयशंकर ने सेशेल्स के विदेश मंत्री से वार्ता की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को सेशेल्स के विदेश मंत्री सिलवेस्ट्रे राडेगोंडे से व्यापक वार्ता की और द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय चिंताओं पर विचार-विमर्श किया। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने राडेगोंडे का स्वागत किया और उन्हें विश्वास है कि बृहस्पतिवार को हुई उनकी बातचीत सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी। विदेश मंत्री ने कहा कि अपने द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक बातचीत की। क्षेत्रीय चिंताओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान युवा और खेल के क्षेत्र में लघु विकास परियोजनाओं और सहयोग के कार्यान्वयन के लिए भारतीय अनुदान सहायता पर समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें