अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 ताजा समाचार -पीएम अयोध्या में,सेंसेक्स इस साल 19 फीसदी चढ़ा,उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप, यूपी-हरियाणा में कई जगह स्कूलों की छुट्टियां,

Share

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। हालांकि आज दिल्ली में कोहरे की स्थिति में हल्का सुधार हुआ है। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण अभी भी गंभीर स्तर पर बना हुआ है।उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप, यूपी-हरियाणा में कई जगह स्कूलों की छुट्टियां,दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत नहीं, कई स्थानों पर गंभीर स्तर पर AQI,MSP समेत दूसरी मांगों पर संयुक्त किसान मोर्चा समेत पांच यूनियनों का हरियाणा में प्रदर्शन,दिल्ली में आज JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, हो सकते हैं अहम फैसले,देशभर में कोरोना मामलों में तेजी से इजाफा, दिल्ली में नए वैरिएंट JN.1 का पहला केस

असम में चार दशक लंबे उल्फा उग्रवाद का अंत, 1991 से कई बार हुए थे बातचीत के प्रयास

Four Decade Long insurgency in Assam end after ULFA faction signed Peace Accord

उग्रवादी संगठन के साथ 1991 के बाद से ही बातचीत के कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस त्रिपक्षीय समझौते में भले ही परेश बरुआ का गुट उल्फा (आई) शामिल नहीं हुआ है, यह एक बड़ी सफलता और संबंधित हितधारकों के साथ प्रतिबद्धता का दस्तावेज है।  असम शांति समझौता पूर्वोत्तर, खासकर राज्य में अमन चैन की व्यवस्था कायम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह समझौता ने उल्फा उग्रवाद के 44 वर्षों से भी अधिक लंबी यात्रा में एक अहम अध्याय है। समसामयिक असम में लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले कई मील के पत्थर देखे गए हैं, लेकिन उल्फा मुद्दा, जो शुरू में एक आंदोलन के रूप में शुरू हुआ, लेकिन जल्द ही अपहरण, जबरन वसूली, हत्याओं और बम विस्फोटों के साथ सशस्त्र संघर्ष में बदल गया, शीर्ष पर बना रहा। कई विवादास्पद मुद्दे जिनका समाधान आवश्यक था।

उग्रवादी संगठन के साथ 1991 के बाद से ही बातचीत के कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस त्रिपक्षीय समझौते में भले ही परेश बरुआ का गुट उल्फा (आई) शामिल नहीं हुआ है, यह एक बड़ी सफलता और संबंधित हितधारकों के साथ प्रतिबद्धता का दस्तावेज है। उल्फा का गठन 7 अप्रैल, 1979 को ऊपरी असम जिलों के 20 युवाओं के एक समूह ने शिवसागर के ऐतिहासक अहोम-युग के एम्फीथिएटर रंग घर में किया था।

समूह ने कई मौकों पर बातचीत की इच्छा जताई थी लेकिन संप्रभुता पर अपने रुख पर अड़े रहा। लेकिन, 2011 में संगठन में दूसरी बार विभाजन हुआ और अरबिंद राजखोया समेत कुछ शीर्ष नेताओं ने अपना अलग गुट बना लिया। राजखोवा और उनके समर्थक पड़ोसी देश से असम लौटे और संप्रभुता की मांग को छोड़कर बिना किसी शर्त के वार्ता की मेज पर लौटे। इससे पहले, 1992 में गुट में विभाजन हुआ था और बातचीत का समर्थन करने वाले नेता अलग हो गए थे। लेकिन तब राजखोवा और बरुआ संप्रभुता की मांग पर अड़े रहे।

असम के लिए आर्थिक आशावाद का क्षण
असम के लिए ऐतिहासिक और सामाजिक-आर्थिक आशावाद का क्षण। उल्फा के साथ शांति एक पुनर्जीवित, शांतिपूर्ण और जीवंत असम के लिए ‘मोदी की गारंटी’ की पुष्टि करती है। यह समझौता न सिर्फ लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे का समाधान करता है, बल्कि असम को नए रास्ते तलाशने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान करने का अवसर भी प्रदान करता है। – सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री

पीएम अयोध्या में: 11 बजे पहुंचेगे एयरपोर्ट, रोड शो के बाद योजनाओं का लोकार्पण, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

 पीएम मोदी 30 दिसंबर को सुबह 10:50 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और उनकी सरकार के अन्य मंत्री स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत के लिए अयोध्या तैयार है। शनिवार को जब वे यहां आएंगे तो स्वागत के इंतजामों को देखकर आह्लादित होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री रामनगरी को सौगातों के हार पहनाएंगे। वे यहां करीब 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। एयरपोर्ट से अयोध्या धाम तक 15 किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे। इस दौरान शुक्रवार से ही यहां उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रबंध प्रभावी कर दिए गए। रात से ही अयोध्या में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो गया। प्रधानमंत्री करीब तीन घंटा दस मिनट का समय यहां व्यतीत करेंगे

जिला प्रशासन के अनुसार, पीएम मोदी 30 दिसंबर को सुबह 10:50 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और उनकी सरकार के अन्य मंत्री स्वागत करेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी एयरपोर्ट के गेट नंबर तीन से निकलकर एनएच-27, धर्मपथ और रामपथ पर 15 किमी लंबा रोड शो करते हुए 11:30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां आधे घंटे तक रहेंगे।

रोड शो के दौरान जगह-जगह नागरिक, साधु-संत और वेदपाठी बटुकों की ओर से शंखध्वनि के बीच पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कई स्थानों पर कलाकार नृत्य और गायन भी प्रस्तुत करेंगे। पीएम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करने के साथ छह वंदे भारत व दो अमृत भारत समेत आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी फिर वापस 12:30 बजे एयरपोर्ट आएंगे। यहां एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद पास में स्थित मैदान में दोपहर एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में ही एयरपोर्ट समेत 1600 करोड़ के लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें प्रमुख रूप से राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ, एनएच-27 बाईपास से रामजन्मभूमि हाईवे और बड़ी बुआ रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण शामिल है। दोपहर दो बजे पीएम मोदी वापस लौट जाएंगे।

मोदी के अभिनंदन को सज-संवरकर उठी अयोध्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनंदन के लिए अयोध्या सज-संवरकर तैयार हो गई है। रामनगरी की दीवारों पर विविध फूलों से की गई भव्य सजावट रंग-बिरंगी छटा बिखेर रही है। रामपथ पर जगह-जगह आकर्षक तोरण द्वार बनाए गए हैं। धर्म पथ को गमलों से सजाया गया है। एनएच-27 के डिवाइडर पर लगे पेड़ों को भी गेंदा के फूलों से सुसज्जित किया गया है।

पीएम मोदी शनिवार को यहां आ रहे हैं। उनकी अगवानी के लिए यहां सभी इंतजामों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। एयरपोर्ट से निकलकर वह सबसे पहले एनएच-27 पर पहुंचेंगे। इसीलिए हाईवे की भी साज-सज्जा की गई है। सफाई कर्मियों की फौज हाईवे से लेकर धर्म पथ और राम पथ को गंदगी और धूल रहित करने के लिए जुटी रही। हाईवे के मध्य डिवाइडर पर लगे पेड़ों को फूलों से सजाकर नया रूप दिया गया।

इसके बाद धर्म पथ के शुरू होते ही नजारा बिल्कुल बदला नजर आया। इस पथ के डिवाइडर को शुरुआत से आखिरी छोर तक गमलों से सजाया गया है। दोनों ओर जगह-जगह मंच बनाए गए हैं। धर्म पथ से राम पथ तक दोनों ओर विभिन्न विभागों की होर्डिंग्स मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रही हैं।

धर्म पथ से आगे बढ़ने पर लता मंगेशकर चौक की भी सजावट फूलों से की गई है। यहां लता जी के स्वरों में रामभक्ति के गीत गूंज रहे हैं। यहीं से आगे बढ़ने पर रामपथ को भी कई स्थानों पर फूलों से सजाया गया है। धर्मपथ से लेकर रामपथ पर जहां तक पीएम का काफिला गुजरेगा, वहां दोनों ओर दोहरी बैरिकेडिंग की गई है। पहले लोहे के जाल लगाए गए हैं। इसके बाद बांस-बल्लियों का सहारा लिया गया है। इनके पीछे जगह-जगह छोटे मंच भी बना गए हैं। इन पर से साधु-संत और वेदपाठी बटुक अयोध्या की परंपरा के अनुसार शंखध्वनि के बीच पीएम पर पुष्पवर्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

10:50 बजे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे।
11 बजे- राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से धर्म पथ और राम पथ पर रोड शो।
11:30 बजे- अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण, वंदे भारत और अमृत भारत समेत आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवानगी।
12:30 बजे- महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निरीक्षण।
एक बजे- महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास मैदान में आयोजित रैली में एयरपोर्ट समेत 1600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास और संबोधन।
दो बजे- महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान।

एयरपोर्ट पर अब तक 1463 करोड़ खर्च

 महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के अब तक के निर्माण में 1463 करोड़ रुपये खर्च हो चुके है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य लगभग दो साल पहले शुरू हुआ। इसके लिए 821 एकड़ जमीन ली गई। पहले एयरपोर्ट के एटीआर-72 विमानों की उड़ान के लिए तैयार करने की रणनीति थी लेकिन बाद में इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा घोषित किया गया। अब एयरपोर्ट को एटीआर-72 और एयरबस की उड़ान के लिए तैयार है। रामायण आधारित चित्रों से सुसज्जित टर्मिनल बिल्डिंग के साथ 2250 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया गया है। अब दूसरे फेज का काम शुरू कराए जाने की तैयारी है।

सीएम ने संभाला मोर्चा, एक-एक व्यवस्था परखी

 प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की दोपहर से ही अयोध्या में मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने पीएम के कार्यक्रम स्थलों पर एक एक व्यवस्था परखी। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का दौरा कर अफसरों को निर्देश दिए कि कोई कमी रह न जाए। सीएम ने रामलला व हनुमंतलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। साधु-संतों से मुलाकात कर कहा कि पीएम का अयोध्या की धरती पर भव्य अभिनंदन होना चाहिए। लता मंगेशकर चौक पहुंचकर सीएम ने यहां की खूबसूरती को निहारा। यहां वीणा संग सेल्फी भी ली। आमजन का अभिवादन किया। सीएम ने बच्चों से पूछा कि स्कूल जाते हो… बच्चे भी सीएम का सानिध्य पाकर प्रसन्न दिखे। इसके बाद रामपथ को देखा। इस माह मुख्यमंत्री का तीसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री दो और 21 दिसंबर को अयोध्या आए थे। इस दौरान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह आदि मौजूद रहे।

बैचवाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे शास्त्री के 59 पद

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में अनुबंध के आधार पर शास्त्री के 59 पदों को भरने के लिए बैच आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया पुन: शुरू हो गई है। पूर्व में यह काउंसलिंग 18 नवंबर को निर्धारित थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था। जिला मंडी में बैच आधार पर पुनः काउंसलिंग प्रक्रिया उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी के कार्यालय में पांच जनवरी 2024 को निर्धारित की गई है। मंडी के सभी श्रेणियों के पात्र 31 दिसंबर 2022 बैच के अभ्यर्थियों के नाम संबंधित रोजगार कार्यालय से नाम प्राप्त हुए हैं। विभिन्न रोजगार कार्यालयों से प्राप्त 686 अभ्यर्थियों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।

देसी बम से हुआ था धमाका, छर्रे मिले, संदिग्ध की तलाश में एनसीआर में दबिश

Israel Embassy Blast: The blast was caused by a homemade bomb, shrapnel was found

इस्राइली दूतावास के पास धमाका देसी बम से किया गया था। वारदात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने इसकी हार्ड डिस्क हासिल कर ली है। पुलिस की छह टीमें एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए एनसीआर में दबिश दे रही हैं।वारदात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने इसकी हार्ड डिस्क हासिल कर ली है। पुलिस की छह टीमें एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए एनसीआर में दबिश दे रही हैं।

सीसीटीवी फुटेज में बम फटने से हुई रोशनी दिखी है। पुलिस को घटनास्थल के पास झाड़ियों से बॉल बेयरिंग के छर्रे मिले हैं। पुलिस के एक  अधिकारी ने धमाके में देसी बम होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। धमाके की जगह पर घास हट गई और गड्ढा बन गया है। वहां सबसे पहले पहुंचेे स्पेशल सेल के अधिकारियों ने पटाखा जलने जैसी गंध की जानकारी दी है।

नीली जैकेट में दिखा संदिग्ध
धमाके से करीब दो घंटे पूर्व एक संदिग्ध ऑटो से घटना वाली जगह पर आया था। उसने नीली जैकेट पहनी थी। ऑटो से उतरकर वह धमाके वाली जगह पर गया और  5 मिनट बाद फिर दूसरे ऑटो से चला गया। पुलिस  के अनुसार संदिग्ध जामिया नगर से ऑटो में सवार हुआ था। दोनों ऑटो चालकों के बयान लिए गए हैं।

ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रहा था संदिग्ध
एक ऑटो चालक ने बयान में कहा कि संदिग्ध व्यक्ति ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रहा था। उसने 150 रुपये किराया दिया था और पृथ्वीराज रोड पर छोड़ने के लिए कहा था। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, यूपी के नोएडा और हरियाणा के शहरों में दबिश दी जा रही है। जामिया नगर समेत कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, एजेंसियां कर रहीं जांच : इस्राइली दूतावास के पास हुए धमाके पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं, उन्हें जांच पूरी करने दीजिए। इस्राइल की ओर से विस्फोट में ईरान का हाथ होने की आशंका जताने पर बागची ने कहा, इसकी जानकारी नहीं है। दूसरे देश क्या कह रहे हैं, इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा।  

अब दिल्ली में भी मॉब लिंचिंग के पीड़ितों को मिल सकेगा मुआवजा

कानून को ताक पर रखकर भीड़ के द्वारा की गई हिंसा या सजा के रूप में दी गई शारीरिक प्रताड़ना के पीड़ितों को अब दिल्ली सरकार से मुआवजा मिल सकेगा। उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली पीड़ित मुआवजा योजना 2018 में संशोशनों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये संशोधन मॉब लिंचिंग और मॉब वॉयलेंस के पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करने का अधिकार प्रदान करेंगे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में राज्य सरकारों को इस संबंध में एक महीने के अंदर ही योजना तैयार करने का निर्देश दिया था, लेकिन दिल्ली में 5 साल की देरी के बाद अब जाकर मॉब लिंचिंग के पीड़ितों को मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो सका है।

नए साल से पहले निपटा लें ये काम, नहीं तो बढ़ेगी मुश्किल, आयकर-बैंक समेत कई विभागों में होंगे बदलाव

Rules related to Aadhaar, ITR, Income Tax, Bank from January 1 in New Year 2024

नया सिम लेने की प्रक्रिया भी बदल जाएगी। इसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। इससे बचने के लिए 31 दिसंबर तक इन कार्यों को जरूर निपटा लें।नए साल की शुरुआत के साथ आयकर, बैंक लॉकर और आधार कार्ड में बदलाव से जुड़े कई नए नियम लागू हो जाएंगे। कारें महंगी हो जाएंगी। नया सिम लेने की प्रक्रिया भी बदल जाएगी। इसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। इससे बचने के लिए 31 दिसंबर तक इन कार्यों को जरूर निपटा लें।

लॉकर: संशोधित नियमों पर दस्तखत
रिवाइज्ड बैंक लॉकर समझौते पर दस्तखत करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। लॉकरधारक अगर दस्तखत नहीं करते हैं तो लॉकर बंद हो जाएगा। आरबीआई ने 8 अगस्त 202 को इसके लिए नए निर्देश जारी किए थे।

आईटीआर: जुर्माने के साथ भरने का मौका
वित्त वर्ष 2022-23 का आयकर रिटर्न (आईटीआ) अभी तक नहीं भरा है तो जुर्माने के साथ 31 दिसंबर इसे दाखिल कर सकते हैं। अगर आपकी आय पांच लाख रुपये से अधिक है तो 5,000 रुपये जुर्माने के साथ रिटर्न भर सकते हैं। इससे कम आय पर 1,000 रुपये जुर्माना लगेगा। हालांकि, पहले से दाखिल रिटर्न में बदलाव करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर ही है।

आधार कार्ड में बदलाव
31 दिसंबर तक बिना किसी शुल्क के आधार कार्ड में परिवर्तन कर सकते हैं। एक जनवरी, 2024 से इसके लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

बढ़ जाएंगे कारों के दाम
मारुति सुजुकी, ह्यूंडई, मर्सिडीज और ऑडी समेत कई कंपनियों ने महंगाई का हलावा देकर एक जनवरी से कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है।

नया सिम: अब डिजिटल केवाईएस से मिलेगा…
दूरसंचार विभाग एक जनवरी से नया सिम कार्ड के लिए पेपर आधारित केवाईसी खत्म करने जा रहा है। इस तिथि के बाद ग्राहकों को नया सिम कार्ड लेने के लिए आधार आधारित डिजिटल केवाईसी करानी होगी।

पार्सल: भेजना होगा महंगा
ब्लू डार्ट सहित एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स ब्रांड का संचालन करने वाले डीएचएल ग्रुप ने एक जनवरी से पार्सल भेजने की सामान्य कीमत में सात फीसदी की वृद्धि की घोषणा की है। इससे ग्राहकों के लिए पार्सल भेजना महंगा हो जाएगा।

पॉलिसी: आसान भाषा में देनी होगी जानकारी
बीमा कंपनियों को एक जनवरी से पॉलिसीधारकों को पॉलिसी की प्रमुख विशेषताएं एक निर्धारित फॉर्मेट और आसान भाषा में मुहैया करानी होगी। बीमा नियामक इरडा ने शर्तों को स्पष्ट करने के लिए मौजूदा सूचनाओं को संशोधित किया है।

काशी के कलश में भरे सरयू के जल से होगा भगवान श्रीराम का जलाभिषेक, समारोह की तैयारियां जोरों पर

Jalabhishek of Lord Shri Ram will be done with the water of Saryu filled in the Kalash of Kashi.

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले वाराणसी में एक लाख से ज्यादा तांबा, पीतल और कांसे का कलशनुमा लोटा तैयार किया जा रहा है। धर्मनगरी काशी में तैयार कलश में सरयू का जल लेकर भक्त रामलला का अभिषेक करेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले वाराणसी में एक लाख से ज्यादा तांबा, पीतल और कांसे का कलशनुमा लोटा तैयार किया जा रहा है। अयोध्या के लिए पांच लाख कलश का आर्डर काशी के कारोबारियों को मिला है। चौक में कसेरा परिवार 15 जनवरी से पहले इन कलश को तैयार कर अयोध्या भेजेगा।

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए काशी से बनारसी वस्त्र, पूजा थाल और अन्य जीआई उत्पादों का जाना शुरू हो गया है। वहीं, लकड़ी का श्रीराम दरबार और बनारसी दुपट्टा, रामनामी, स्टोन क्राफ्ट जाली वर्क, जरदोजी, वाॅल हैंगिंग समेत अन्य उत्पाद बड़ी संख्या में अयोध्या मंगाए जा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार जनवरी से फरवरी माह तक काशी-अयोध्या के बीच लगभग दो हजार करोड़ का कारोबार होना तय है।

जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक जीआई उत्पादों की शृंखला काशी में है। हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम में काशी से बेहतर उत्पाद कहीं नहीं बनता है। अयोध्या में सबसे अधिक जीआई उत्पाद काशी के बिक रहे हैं। काशी में तैयार पीतल के घंटे, हाथ की घंटी, पूजा थाल, लोटा, सिंहासन, कलश, छत्र, चंवर, पूजा डोलची, दीपदान, लकड़ी के राम दरबार, वाॅल हैंगिंग में अयोध्या राम मंदिर, स्टोन क्राफ्ट जाली वर्क, बनारसी दुपट्टा, बनारसी साड़ी समेत अन्य उत्पादों के ऑर्डर मिले थे जो कि पूरे हो चुके हैं और अब उन्हें भेजा जा रहा है।

चौक निवासी मेटल क्राफ्ट के स्टेट अवार्डी अनिल कुमार कसेरा ने बताया कि मेटल क्राफ्ट में ही 50 लाख से अधिक के आर्डर मिले हैं। काशी के उत्पादों के सबसे ज्यादा ऑर्डर अयोध्या से मिल रहा है। नेशनल अवार्डी रामेश्वर सिंह ने बताया कि लकड़ी के राम दरबार के सवा लाख ऑर्डर पूरे किए जा चुके हैं। अभी एक लाख ऑर्डर और मिले हैं। पहले काशी से ही अयोध्या में वस्त्र, आभूषण, बर्तन आदि भेजे जाते थे।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण घोंट रहा है पेड़-पौधों का दम, मैले पर्यावरण में परिंदे भी हो रहे बेदम

Pollution is suffocating trees and plants in Delhi-NCR, even birds are becoming breathless

प्रदूषण की चपेट में आने से परिंदों की सांसें भी उखड़ी हैं। पेड़ों की पीली पड़तीं सूखती पत्तियां और अस्पतालों में बड़ी संख्या में पहुंचते घायल पक्षी इसकी तस्दीक भी करते हैं।दिल्ली-एनसीआर के घने प्रदूषण ने पेड़-पौधों का दम घोंटा है। इसकी चपेट में आने से परिंदों की सांसें भी उखड़ी हैं। पेड़ों की पीली पड़तीं सूखती पत्तियां और अस्पतालों में बड़ी संख्या में पहुंचते घायल पक्षी इसकी तस्दीक भी करते हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो घने प्रदूषण ने पेड़-पौधों के कुदरती विकास को तो धीमा किया ही है, साथ ही प्रदूषकों को सोखने की इनकी क्षमता भी खत्म की है। दिल्ली-एनसीआर की दिक्कत इसलिए भी ज्यादा है कि यहां प्रभावी प्रदूषक धूल के महीन, सल्फर व नाइट्रोजन के ऑक्साइड और ओजोन हैं।

विशेषज्ञ बताते हैं कि दो से तीन महीने तक हवा में पीएम 10 की मात्रा ज्यादा होने पर पौधों की विकास दर 30-50 फीसदी तक गिर जाती है। वहीं, वातावरण से गैसों के आदान-प्रदान में भी बाधा आती है। इससे वनस्पतियों के प्रदूषण सोखने की क्षमता गिरती है। सामान्य अवस्था में जो पौधा जितना ज्यादा हवा को साफ करता है, उसमें उतनी ही गिरावट आती है। 

भारतीय पुरातत्व विभाग के निदेशक, हॉर्टिकल्चर एस. चेलैया के मुताबिक, इंसानों की तरह वनस्पतियों पर भी प्रदूषण का असर पड़ रहा है। दिल्ली में इस वक्त जो पत्तियां पीली पड़ रही हैं, पीपल सरीखे पेड़ों तक से यह सूखकर गिर रही हैं, यह घने प्रदूषण का ही नतीजा है। लंबे दौर का प्रदूषण पेड़-पौधों को कुपोषित कर रहा है।

  ‘किसी के आने-न आने से फर्क नहीं पड़ता’, कुछ नेताओं के प्राण-प्रतिष्ठा से दूरी बनाने पर भड़के असम CM

Assam CM reacts on opposition leaders for keeping distance from Ram Mandir Pran pratishtha big news in hindi

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चाहे विपक्ष समारोह में आए या न आए मंदिर की भव्यता कम नहीं होगी। लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह है, विपक्ष के होने या न होने से फर्क नहीं पड़ता। हम निमंत्रण पाने के लिए बेताब है।राम मंदिर के अभिषेक समारोह के निमंत्रण को विपक्ष द्वारा खारिज किए जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चाहे विपक्ष समारोह में आए या न आए मंदिर की भव्यता कम नहीं होगी। लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह है, विपक्ष के होने या न होने से फर्क नहीं पड़ता। हम निमंत्रण पाने के लिए बेताब है। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। अगर आपको निमंत्रण मिला है तो आपको जाना चाहिए।

नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंची ममता बनर्जी 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को अपने बाएं घुटने और कंधे की नियमित जांच के लिए सरकारी अस्पताल गईं थीं। इस साल की शुरुआत में हेलीकॉप्टर से उतरते समय ममता बनर्जी को चोट लग गई थी। सीएम का कहना है कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मैं बिल्कुल ठीक है। मैं यहां सिर्फ नियमित चेकअप के लिए आई हूं। 

सेंसेक्स इस साल 19 फीसदी चढ़ा, निफ्टी में 20% की बढ़ोतरी, 81.90 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की पूंजी

Stock Market SBE Sensex rises 19 percent, Nifty jumped over 20 percent in 2023 second-best since 2017

 बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की बाजार पूंजी 81,90,598.32 करोड़ बढ़कर 364.28 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

शेयर बाजार के लिए 2023 एक यादगार साल रहा। खुदरा निवेशकों और सकारात्मक कारकों के दम पर शेयरों में शानदार तेजी रही। इस साल 29 दिसंबर तक सेंसेक्स ने 19 फीसदी और निफ्टी ने 20 फीसदी बढ़त हासिल की। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की बाजार पूंजी 81,90,598.32 करोड़ बढ़कर 364.28 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

  • स्मॉलकैप सूचकांक: 47.52 फीसदी बढ़ा
  • मिडकैप सूचकांक: 45.52 फीसदी उछला

एक और उपलब्धि…
घरेलू बाजारों ने इस साल उस समय अपनी उपलब्धियों में और इजाफा किया, जब बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 29 नवंबर को पहली बार 4 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया।

निवेशकों के देश के रूप में बदला भारत
1990 के दशक में भी शेयर बाजार में निवेश को सट्टा माना जाता था। अब भारत बचतकर्ताओं के बजाय निवेशकों का देश बन गया है। अधिक लोग म्यूचुअल फंड एवं शेयर बाजार में पैसे लगाने लगे हैं। – उदय कोटक, बैंकर 

अयोध्या में पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , 30 दिसंबर को पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

IPS अधिकारी नीना सिंह ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक का पदभार संभाला। नीना सिंह CISF के महानिदेशक के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला बनीं।

यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) के वार्ता समर्थक गुट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में केंद्र और असम सरकार के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

अमृत भारत ट्रेन अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंची।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

पूरे देश में होगा I.N.D.I.A गठबंधन: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “I.N.D.I.A गठबंधन पूरे देश में होगा। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस लड़ेगी और भाजपा को हराएगी। याद रखें, बंगाल में केवल तृणमूल कांग्रेस ही भाजपा को सबक सिखा सकती है, कोई अन्य पार्टी नहीं।”

आज 800 के करीब नए मामले, 5 की जान गंवा दी

देश में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। आज कल से 50 ज्यादा केस रजिस्टर हुए हैं। एक दिन में 798 नए मामले दर्ज हुए हैं, जबकि गुरुवार को 709 नए मामले आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 798 नए मामले के साथ एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4091 हो गए हैं। वहीं, 5 मरीजों ने कोविड की वजह से जान गंवा दी। इसमें 2 मरीज केरल से और एक-एक मरीज महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पुडुचेरी से हैं। राहत की बात यह है कि जितनी तेजी से मामले बढ़ रहे है, उतने ही तेजी से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। 24 घंटे में 700 से अधिक मरीज ठीक होकर अपने घर गए। अधिकतर मरीजों का इलाज घर में ही हो रहा है। इसके अलावा दिल्ली की बात की जाए, तो फिलहाल 47 एक्टिव केस हैं। 12 नए मामले पिछले 24 घंटे में आए हैं और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें