अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -बिहार में शक्ति परीक्षण आज,आज एक लाख से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM नरेंद्र मोदी,पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन में फंसा पेंच, सड़क पर रहने वाले बच्चों की पढ़ाई के लिए एक फैशन शो,नेपाल में ड्रग्स के साथ 14 भारतीय गिरफ्तार

Share

पीएम मोदी आज श्रीलंका और मॉरीशस में UPI और RuPay कार्ड करेंगे लॉन्च

 आज एक लाख से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM नरेंद्र मोदी, कर्मयोगी भवन की रखेंगे आधारशिला

PM Narendra Modi Rojgar Mela distribution of appointment letters news update in hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। पीएम इस अवसर पर नई दिल्ली में एकीकृत परिसर ‘कर्मयोगी भवन’ के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखेंगे।यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न हिस्सों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा। पीएम मोदी सोमवार सुबह 10:30 बजे नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। रोजगार मेला देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न हिस्सों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा। पीएम मोदी सोमवार सुबह 10:30 बजे नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। रोजगार मेला देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों में भर्तियां हो रही हैं और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश इस पहल का समर्थन कर रहे हैं। नवनियुक्त युवा विभिन्न मंत्रालयों/विभागों जैसे राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, रक्षा मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, जनजातीय मामलों के मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय में विभिन्न पदों पर भर्ती होंगे।

 पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन में फंसा पेंच, तीन नहीं छह सीटें चाहती है बीजेपी

पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना क्षीण हो गई है। अकाली दल न तो बसपा से गठबंधन खत्म करना चाहता है और न ही भाजपा को लोकसभा की छह सीट देने के लिए तैयार है। राज्य इकाई के गठबंधन के विरोध का सामना कर रहे भाजपा नेतृत्व ने इस बार अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरने का मन बना लिया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि राज्य की सभी सीटों पर चतुष्कोणीय मुकाबले से भाजपा राज्य में पुराना प्रदर्शन दुहरा सकती है।कृषि कानून के विरोध में राजग से नाता तोड़ने के बाद नई सियासी परिस्थितियों में भाजपा और अकाली दल के बीच फिर से साथ आने पर कई दौर की बातचीत हुई। भाजपा ने इस दौरान राज्य की 13 सीटों में से छह सीटों पर अपना दावा जताया। 

दरअसल, कृषि कानून के विरोध में राजग से नाता तोड़ने के बाद नई सियासी परिस्थितियों में भाजपा और अकाली दल के बीच फिर से साथ आने पर कई दौर की बातचीत हुई। भाजपा ने इस दौरान राज्य की 13 सीटों में से छह सीटों पर अपना दावा जताया। जबकि अकाली दल का कहना था कि भाजपा पहले की तरह बस तीन सीटों पर चुनाव लड़े। इसके अलावा बातचीत में अकाली दल ने मोदी सरकार पर सिख बंदियों की रिहाई का भी दबाव बनाया। ब्यूरो

इसलिए फंसा पेच
अकाली दल ने पिछला विधानसभा चुनाव बसपा के साथ लड़ा था। पार्टी लोकसभा चुनाव में भी बसपा से गठबंधन बरकरार रखना चाहती है। दूसरी ओर भाजपा की राज्य इकाई अकाली दल से गठबंधन का लगातार विरोध कर रही थी। इसी बीच जब आप ने विपक्षी गठबंधन इंडी के इतर अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की, तब भाजपा नेतृत्व ने भी अपने दम पर चुनाव लड़ने का मन बनाया। नेतृत्व को लगता है कि कांग्रेस-आप के अलग-अलग चुनाव लड़ने से राज्य में अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने में कामयाब रहेगी।

बिहार में शक्ति परीक्षण आज, गृह मंत्री शाह ने नीतीश सरकार बचाने के लिए खुद संभाला मोर्चा

Bihar Floor Test CM Nitish Kumar Trust Vote JDU BJP tejashwi yadav RJD Congress News in Hindi

बिहार में खेल होने की चर्चा के बीच नीतीश सरकार की सोमवार को अग्नि परीक्षा होगी। पक्ष और विपक्ष के सभी दल तोड़-फोड़ की आशंका से डरे हुए हैं, जबकि नीतीश सरकार को विश्वास मत की बाधा पार कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। वह पटना के घटनाक्रम की लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं।

नीतीश सरकार के विश्वास मत हासिल करने और विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को पद से हटाने के मामले में सबकी निगाहें कांग्रेस और जदयू पर टिकी हैं। विपक्षी राजद के सभी विधायकों को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर पर रखा गया है।

सरकार के विश्वास मत हासिल करने और विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को पद से हटाने के मामले में सबकी निगाहें कांग्रेस और जदयू पर टिकी हैं। विपक्षी राजद के सभी विधायकों को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर पर रखा गया है।

सत्ता पक्ष से जदयू-भाजपा विधायकों को साधे रखने की जुगत में हैं। जदयू की रविवार को बुलाई गई बैठक से बीमा भारती, सुदर्शन, दिलीप राय व रिंकू सिंह समेत 5 विधायक अनुपस्थित रहे। शनिवार की बैठक में भी उसके दस विधायक नहीं पहुंचे थे। इस बीच, जीतनराम मांझी की पार्टी हम ने व्हिप जारी कर चाराें विधायकों को सरकार के समर्थन में वोट डालने को कहा है।

भाजपा की चिंता भी बढ़ी
भाजपा के सभी विधायकों को भी रविवार को गया से पटना ले आया गया है। ये सभी विधायक प्रशिक्षण शिविर के लिए गया में थे। हालांकि शिविर में तीन विधायक नदारद रहने से भाजपा की चिंता बढ़ी हुई है।

राजद-कांग्रेस के विधायक तेजस्वी के घर में नजरबंद
दलबदल के डर से राजद के सभी 79 विधायक शनिवार रात से ही तेजस्वी यादव के आवास पर नजरबंद हैं। रविवार रात हैदराबाद से लौटे कांग्रेस के 19 विधायकों को भी इन्हीं के साथ रखा गया है।

जीत का गणित
बिहार विधानसभा में 243 विधायक हैं और बहुमत का आंकड़ा 122 है। नजर एआईएमआईएम के इकलौते विधायक पर है। अगर एआईएमआईएम ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया तो बहुमत हासिल करने का जादुई आंकड़ा 121 हो जाएगा। सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा के 78, जदयू के 45, हम के 4 और एक निर्दलीय विधायक हैं। इस तरह यह आंकड़ा 128 का है, जो बहुमत के जादुई आंकड़े से छह ज्यादा है। अगर जदयू के पांच विधायकों ने बागी तेवर अपनाए तब भी सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में 123 विधायक होंगे।

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी वोट नहीं करेंगे, फ्लोर टेस्ट देखेंगे

बिहार में 14 दिन पहले बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार सोमवार दोपहर बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने उतरेगी। लेकिन, इस बहुमत परीक्षण में न तो सरकार के मुखिया, यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार के पक्ष में वोट कर सकेंगे और उन ही उनके उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। दोनों बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान रहेंगे भी और बहुमत साबित करने में विधायकों को जुटाने में ताकत भी झोकेंगे, लेकिन खुद दोनों ही वोट नहीं कर सकेंगे। दोनों के पास इसका अधिकार नहीं है।बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का बहुमत परीक्षण है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अब उनके साथ उप मुख्यमंत्री हैं। लेकिन, दोनों ही अपने ही सरकार के पक्ष में वोट नहीं कर सकेंगे। 

दोनों विधान परिषद् के सदस्य
सरकार को बहुमत है या नहीं, इसका फैसला विधानसभा के सदस्यों की संख्या-बल से होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दोनों ही बिहार विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। मतलब, सीधे जनता से चुनकर नहीं आए हैं। दोनों बिहार विधान परिषद् के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री होने के नाते दोनों विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान मौजूद तो रहेंगे, लेकिन विधायक (विधानसभा सदस्य) नहीं होने के कारण वोट नहीं डाल सकेंगे। बिहार विधानसभा में जदयू के 45 विधायक हैं, लेकिन विधान परिषद् सदस्य नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। इसी तरह, 78 विधायकों वाली भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधान परिषद् के सदस्य सम्राट चौधरी को सरकार में दूसरे नंबर की हैसियत दी है।

14 दिन पहले दोनों थे आमने-सामने
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार चलाने का जनादेश हासिल किया था। बीच में उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ दिया था और राष्ट्रीय जनता दल-कांग्रेस-वामदलों के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार चलाने के लिए कुर्सी पर थे। जब तक वह महागठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी पर रहे, विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष के रूप में सम्राट चौधरी उनपर हमलावर रहे। 28 जनवरी को सरकार बदलने के पहले उन्हें दिल्ली तलब किया गया था और हमला रोकने की सलाह दी गई थी। उसके बाद उनके तेवर ढीले हुए और फिर 28 जनवरी को नीतीश कुमार के डिप्टी बनते ही वह उनके साथ सहज-सामान्य हो गए। अब दोनों साथ हैं और सोमवार को सरकार के शक्ति परीक्षण के दौरान 122 के जादुई आंकड़े से अधिक अपने 128 समर्थक विधायकों की बिहार विधानसभा में ताकत दिखाने की तैयारी में हैं।

सड़क पर रहने वाले बच्चों की पढ़ाई के लिए एक फैशन शो

सड़क पर रहने वाले बच्चों की पढ़ाई के लिए नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम में फैशन फॉर ए कॉज 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लक्ष्यम समूह की इस पहल पर महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्था फिक्की फ्लो दिल्ली और धन मिल का सहयोग रहा। अमर उजाला ने इस कार्यक्रम में एक्सीलेंस पार्टनर की भूमिका निभाई। 

कार्यक्रम में वरुण बहल, शांतनु निखिल और रोहित बल के डिजाइन किए हुए परिधानों को पहनकर 47 मॉडल्स ने फैशन फॉर ए कॉज के अंतर्गत रैंप वॉक किया। ये सभी मॉडल्स व्यवसाय जगत, सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग महत्वपूर्ण हैं, जो सड़क पर रहने वाले बच्चों की पढ़ाई के लिए फंड इकट्ठा करने की मुहिम में लक्ष्यम का सहयोग करने के लिए आगे आए हैं। 

यहां लक्ष्यम की फाउंडर राशि आनंद ने फिक्की फ्लो दिल्ली की प्रेसीडेंट दिव्या जैन और धन मिल की गुंजन के साथ मिलकर तीनों डिजाइनर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अन्य सहयोगियों का भी सम्मान किया गया।    

फंड देने के लिए नए लोग जुड़े
राशि आनंद ने कहा कि वह इस कार्यक्रम के जरिए कम से कम 100 बच्चों के लिए फंड इकट्ठा करना चाहती हैं। इस कार्यक्रम के जरिए भारी संख्या में नए लोग भी जुड़े हैं। दिव्या जैन ने कहा कि राशि और सक्षम की पूरी टीम बधाई की पात्र है। देश में करीब 11 मिलियन बच्चे स्ट्रीट्स पर रहते हैं। अकेले दिल्ली में ही 3-4 हजार बच्चे सड़कों पर रहते हैं। लक्ष्यम ने करीब 700 बच्चों को पूरे भारत से लिया है और इनकी पढ़ाई का जिम्मा उठाया है। इस कार्यक्रम में करीब 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बैग, कैंडल, फूलों इत्यादि की प्रदर्शनी लगाई गई। गीत-संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

पता-लापता का ट्रेलर लॉन्च 
लक्ष्यम समूह और अंडरडॉग मोशन पिक्चर्स ने एक डॉक्यूमेंट्री ड्रामा ‘पता-लापता’ का निर्माण किया है, जो इस देश के युवाओं के वास्तविक जीवन की पड़ताल करती है। फैशन फॉर ए कॉज 2024 में फिल्म की घोषणा और ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म ने कांस वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल 2024 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ वॉयस ओवर की श्रेणी में दो पुरस्कार जीते हैं। इस फिल्म को लेकसिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 और दरभंगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिए भी चुना गया है। मध्य और दक्षिणी दिल्ली में हजारों लोग जो कि बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी, शौचालय और बिजली के बिना रह रहे हैं। ये फिल्म ऐसे लोगों की सामाजिक स्थिति को ऊपर उठाने और इनके परिवारों को लाभ पहुंचाने की कोशिश है।

 नेपाल में ड्रग्स के साथ 14 भारतीय गिरफ्तार, नशीली दवाओं की तस्करी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज

World Updates: Nepal 14 Indians Arrested In Separate Drug Smuggling Cases

नेपाल में नशीली दवाओं की तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों में 14 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। सभी धरान शहर से पकड़े गए। आधिकारिक सूचना के मुताबिक चार के कब्जे से 50 किलो हशीश बरामद किया गया तो वहीं दूसरे मामले में 99 किलो ड्रग्स के साथ पांच को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस के मुताबिक एक अन्य मामले में 23 वर्षीय भारतीय नागरिक को उसके चार साथियों के साथ नशीली दवाओं सहित पकड़ा है।आधिकारिक सूचना के मुताबिक चार के कब्जे से 50 किलो हशीश बरामद किया गया तो वहीं दूसरे मामले में 99 किलो ड्रग्स के साथ पांच को गिरफ्तार किया गया।  

अबू धाबी संवाद के 7वें मंत्रिस्तरीय परामर्श में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने लिया भाग
विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (कांसुलर पासपोर्ट और वीजा डिवीजन और प्रवासी भारतीय मामले) मुक्तेश परदेशी ने 10-11 फरवरी को दुबई में आयोजित अबू धाबी संवाद के सातवें मंत्रिस्तरीय परामर्श में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सचिव परदेशी के साथ विदेश मंत्रालय और केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। अबू धाबी संवाद के मौके पर, सचिव मुक्तेश परदेशी ने संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासी श्रमिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान सचिव मुक्तेश ने दोनों सरकारों द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों पर संयुक्त अरब अमीरात के मानव संसाधन और अमीरात मंत्री के साथ चर्चा की। 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास ज्ञानवापी होने का दावा, अब कोर्ट में जाएगा मामला और होगी ASI सर्वे की मांग

Mathura: Claims to be Gyanvapi near Shri Krishna's birthplace.

काशी में ज्ञानवापी पर विवाद के बीच अब नया विवाद मथुरा से सामने आया है। यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास स्थित एक मजार को हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी होने का दावा किया है। आरोप लगाया है कि पोतरा कुंड के पास चक्रवति सम्राट के भाई राजा भर्तृहरि की समाधि व ज्ञानवापी है।यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास स्थित एक मजार को हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी होने का दावा किया है। आरोप लगाया है कि पोतरा कुंड के पास चक्रवति सम्राट के भाई राजा भर्तृहरि की समाधि व ज्ञानवापी है। 

सन् 1987 में मथुरा नगर पालिका में तैनात कर अधिकारी कमरुद्दीन ने अभिलेखों में छेड़छाड़ कर इसे ज्ञान बावड़ी से शाही बावड़ी कर दिया था। वक्फ बोर्ड से इसे वक्फ संख्या-75 संपत्ति घोषित करा दिया। भर्तृहरि की समाधि को हजरत उम्रदराज बावड़ी वाले बाबा की मजार में तब्दील कर दिया गया। 

1994 में नगर पालिका ने हिंदू पक्ष की दलीलों को सही पाते हुए रिकॉर्ड दुरुस्त किया। 1997 में तत्कालीन एडीएम प्रशासन/वक्फ सर्वे अधिकारी आरडी पालीवाल ने मुस्लिमों को यहां इबादत न करने का आदेश दिया। इसके बाद भी यहां इबादत जारी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जन्मभूमि पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में सिविल वाद कोर्ट में दायर किया जाएगा।

मुस्लिम पक्ष का दावा 
डीग गेट निवासी मुशीर अंसारी वर्तमान  में इस मजार की देखरेख करते हैं। बृहस्पतिवार को यहां इबादत, चादर चढ़ाने जैसे धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। मुशीर अंसारी का कहना है कि इस मजार पर वह तीसरी पीढ़ी के सेवादार हैं। हिंदू पक्ष गलत तरीके से दावा पेश कर रहा है।

कोर्ट से की जाएगी एएसआई सर्वे की मांग
अधिवक्ता एवं जन्मभूमि के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि ज्ञानवापी और काशी पूरे विश्व में सनातन धर्म के दो बड़े केंद्र हैं। यहां पर ज्ञानवापी होने लाजिमी है। जिस प्रकार से काशी में बाबा विश्वनाथ के पास ज्ञानवापी है। उसी प्रकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास ज्ञानवापी है।

यहां मुस्लिमों का धार्मिक स्थल होने का क्या औचित्य है। कोर्ट में सिविल वाद दाखिल किया जाएगा। सबसे पहले 1997 के आदेश का अनुपालन कराने का अनुरोध किया जाएगा। इसके बाद इसके एएसआई सर्वे की मांग की जाएगी। काशी की तरह एक दिन यहां भी हिंदू पूजा करेंगे।

लॉयड ऑस्टिन एक बार फिर अस्पताल में भर्ती

Defense Minister Lloyd Austin once again hospitalised due to urine problem

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन एक बार अस्पताल में भर्ती हो गए। पेंटागन के अनुसार, यूरिन संबंधी समस्या के कारण उन्हें रविवार दोपहर 2.20 बजे करीब वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया। पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर के अनुसार, ऑस्टिन अपने कार्यों और कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे। उप रक्षा सचिव को भी जानकारी दे दी गई है। अगर कोई अहम काम आ गया तो उप रक्षा मंत्री ऑस्टिन के कामों को संभालने के लिए तैयार हैं। राइडर ने बताया कि व्हाइट हाउस, कांग्रेस के कुछ सदस्यों और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष को सूचित कर दिया गया है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्टिन मंगलवार को ब्रुसेल्स की यात्रा पर जाने वाले थे। यहां वे यूक्रेन संपर्क समूह की बैठक में शामिल होते। इसके अलावा, ऑस्टिन आज नाटो देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भी एक बैठक में शामिल होते।

इसके अलावा, ऑस्टिन आज नाटो देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भी एक बैठक में शामिल होते। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या उनके अस्पताल में भर्ती होने के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कोई बदलाव किए जाएंगे।

पिछले साल भी अस्पताल में हुए थे भर्ती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री ऑस्टिन दिसंबर में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे। वे दो सप्ताह अस्पताल में रहे थे। प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी के लिए ऑस्टिन अस्पताल में भर्ती थे। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने बाइडन प्रशासन और कई वरिष्ठ नेताओं और कर्मचारियों को अपने इलाज की भनक तक नहीं लगने दी थी। हालांकि, लॉयड पूरी तरह से स्वस्थ्य होने तक घर से ही काम करेंगे। 22 दिसंबर को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में उन्हें भर्ती कराया गया था।

बाइडन को भी नहीं थी जानकारी
दावा किया गया है कि राष्ट्रपति बाइडन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी चार जनवरी तक ऑस्टिन के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में पता नहीं था। कैंसर के उपचार तक इसे छिपा कर रखा गया। बाइडन ने कहा था कि ऑस्टिन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर उन्हें नहीं थी।

सोने की इस छेनी और चांदी की हथौड़ी से तराशीं रामलला की दिव्य आंखें, योगीराज ने साझा की तस्वीर

Ramlala's divine eyes were carved with this gold chisel and silver hammer

रामलला की मूर्ति बनाने वाले कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने आंखें तराशने के लिए सोने की छेनी और चांदी की हथौड़ी का इस्तेमाल किया था। अरुण ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इसी से रामलला की दिव्य आंखें बनाईं। अरुण ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इसी से रामलला की दिव्य आंखें बनाईं। 

पत्थर की मूर्ति से देवमूर्ति बनने के सफर के साक्षी रहे हैं संघ से जुड़े संस्कृत और संगीत के आचार्य सुमधुर शास्त्री। सुमधुर ने अमर उजाला को मूर्ति निर्माण के दौरान हुईं चमत्कारिक घटनाओं की जानकारी दी। उनका दावा है कि रामलला की मूर्ति निर्माण के दौरान वानर स्वरूप में हनुमान जी उन्हें देखने आते थे। स्वर्ण की छेनी व चांदी की हथौड़ी से रामलला की आंखें गढ़ी गई हैं।

सुमधुर शास्त्री बताते हैं कि प्रभु रामलला को शिलारूप में प्रकट होते देखा है। मूर्ति निर्माण के दौरान हनुमानजी के रूप में वानर राज आते और दर्शन करके चले जाते। यह वाकया रोजाना शाम को 5:30 से 6:00 बजे के बीच होता। जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई और 23 जनवरी को राम भक्तों के लिए मंदिर खोला गया, उस दिन भी रामलला के दर्शन के लिए वानर रूप में हनुमानजी गर्भगृह में आए हुए थे। वह लगभग पांच मिनट तक रामलला की प्रतिमा को देखते रहे। थोड़ी देर बाद ही वह चुपचाप रामभक्तों के बीच में से चले गए।

उन्होंने बताया कि मूर्तिकार अरुण योगीराज को बालस्वरूप रामलला की मूर्ति बनाने में सात महीने का वक्त लगा है। अचल मूर्ति के निर्माण के लिए ट्रस्ट ने तीन मूर्तिकारों का चयन किया था। सबसे अंत में मूर्ति का निर्माण अरुण योगीराज ने ही शुरू किया था। सभी मूर्तिकारों को ट्रस्ट के निर्देश थे कि रामलला की छवि बाल स्वरूप की हो। नख से लेकर शिख तक 51 इंच की लंबाई हो। बाल सुलभ छवि और मुस्कान उभर कर आए।

20 मिनट में गढ़े गए थे रामलला के नेत्र
सुमधुर ने बताया कि मूर्ति के नेत्र विशेष मुहूर्त में तैयार किए जाते हैं। कर्मकुटी की विधान पूजा के बाद नेत्र को बनाने के लिए सोने की छेनी और चांदी की हथौड़ी का इस्तेमाल किया गया। नेत्र बनाने में मात्र 20 मिनट का वक्त लगा। भगवान राम के नेत्र अलौकिक हैं। कहीं से भी प्रभु श्री राम के दर्शन करेंगे तो ऐसा अहसास होगा कि रामलला आपको ही देख रहे हैं।

12 फरवरी को सपरिवार अयोध्या जाएंगे सीएम केजरीवाल, भगवंत मान भी होंगे साथ

कल यानी 12 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ अयोध्या जाएंगे जहां वह राम मंदिर के दर्शन करेंगे। केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे।

चुनाव प्रचार के लिए लोगों की सेवा के लिए आया हूं….

पीएम मोदी ने एमपी के झाबुआ में कहा कि राज्य में मेरे इस दौरे को लेकर बहुत चर्चा हो रही है और कई तरह की बातें की जा रही हैं। कुछ का कहना है कि मोदी झाबुआ से ही लोकसभा चुनाव की लड़ाई शुरू कर रहे हैं। लेकिन मैं यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं आया हूं, मैं लोगों की सेवा के लिए आया हूं।

17वीं लोकसभा के ये 10 पल खूब याद आएंगे

नई दिल्ली: 17वीं लोकसभा का समापन शनिवार को हो गया। इस पांच साल के कार्यकाल में संसद में कई ऐसे मोमेंट आए जो हमेशा याद रहेंगे। कई बार संसद में ठहाके लगे, तो कई बार सांसदों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कभी पूरा सदन किसी एक मुद्दे पर एक मत होता दिखा, तो कभी एक दूसरे के खिलाफ। इन पांच सालों में आर्टिकल 370 से लेकर तीन तलाक जैसे बड़े फैसले हुए। नई कानून व्यवस्था भारतीय न्याय संहिता का बिल पास हुआ। संसद में सांसदों के सस्पेंशन का नया रेकॉर्ड बना। संसद में सुरक्षा चूक भी देखने को मिली। पढ़िए इस 17वीं लोकसभा के 10 मोमेंट जो हमेशा याद रहेंगे।

पीएम मोदी आज श्रीलंका और मॉरीशस में UPI और RuPay कार्ड करेंगे लॉन्च

सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उदयपुर दौरा, आज दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचेंगे उदयपुर, 2500 करोड़ की 17 सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

स्पीकर वासुदेव देवनानी आज जाएंगे उदयपुर, प्रताप गौरव केंद्र जाने का आयोजन, प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित बैठक की करेंगे अध्यक्षता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे रामलला के दर्शन, आज अयोध्या जाएंगे केजरीवाल, भगवंत मान भी होंगे साथ, दोनों सीएम का परिवार भी होगा साथ

इसके साथ जान लेते हैं अब तक की बड़ी खबरें कि कब कहां किसने क्या किया…………

पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने बोला हमला, किसानों के रास्ते में कील-कांटे बिछाना अमृतकाल है या अन्यायकाल

मध्य प्रदेश से पीएम मोदी ने फूंका ‘24 में 400 पार’ का बिगुल, बोले- अकेले बीजेपी जीतेगी 370 सीटें

मैसूर में भाजपा नेताओं के साथ शाह की बैठक, आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया बड़ा दावा कहा कि किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी है। अगर सरकार बनी तो कृषि कानून वापस लेंगे।

समीर वानखेड़े ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले को दी चुनौती

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- हमारा हिंदुत्व घर का चूल्हा जलाता है, आपका घर

पाकिस्तान में चुनावी नतीजों के बाद सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे नवाज शरीफ, मरियम नवाज बोलीं- MQM करेगी सहयोग

चुनाव आयोग ने NCP को संस्थापकों से छीनकर दूसरों को दिया शरद पवार ने पार्टी को लेकर तोड़ी चुप्पी

तमिलनाडु के 21 ठिकानों पर NIA की छापेमारी; मोबाइल, लैपटॉप, सिम जब्त

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें