क्रिकेटर विराट कोहली 25 जनवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ हो रही इस सीरीज के पहले दो टेस्ट से विराट ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और देश -विदेश में लाखों रामभक्त इसके साक्षी बने। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के मंदिरों में अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा। रूस के कब्जे वाले शहर दोनेत्स्क के बाहरी इलाके में एक बाजार में रविवार को यूक्रेन की गोलाबारी में कम से कम 27 लोग मारे गए और 25 घायल हो गए। मॉस्को के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रभु श्रीराम को कौन-कौन से आभूषण और पोशाक पहनाए गए? यहां जानिए इनका महत्व

भगवान श्रीराम अपने महल में विराजमान हो गए हैं। अपने भव्य निवास की शोभा बढ़ा रहे प्रभु श्रीराम अपने दिव्य आभूषणों और पोशाकों से आध्यात्मिकता और परंपरा का दर्शन करा रहे हैं। इन दिव्य आभूषणों को व्यापक शोध और अध्ययन के बाद 14 दिन में तैयार किया गया है। इसके लिए अध्यात्म रामायण, वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस और आलवन्दर स्तोत्र जैसे ग्रंथों में श्री राम के शास्त्र सम्मत वैभव के वर्णन की मदद ली गई है।
कौस्तुभ मणि: भगवान के हृदय में कौस्तुभमणि धारण कराई गई है। इसे एक बड़े माणिक्य और हीरों के अलंकरण से सजाया गया है। यह शास्त्रों में कि भगवान विष्णु और उनके अवतार हृदय में कौस्तुभमणि धारण करते हैं।
तीर-धनुष : भगवान के बाएं हाथ में मोती, माणिक और पन्ना से सुसज्जित एक सोने का धनुष है, जबकि दाहिने हाथ में एक सुनहरा तीर है।
मुद्रिका: रामलला के दोनों हाथों में रत्नों से सजी और लटकते मोतियों वाली अंगूठियां हैं।
कंगन: भगवान की दोनों कलाइयों में रत्न जड़ित कंगन सुशोभित हैं।
पादिका: रामलला को गले के नीचे और नाभि के ऊपर तक पहने जाने वाला हार पहनाया गया है जो अपनी दिव्यता को बयां करता है। यह आभूषण हीरे और पन्ने से बना पांच लड़ियों वाला हार है, जिसमें एक बड़ा और खूबसूरत लॉकेट है।
वैजयंती या विजयमाला: रामलला के गले में यह तीसरा और सबसे लंबा हार है जो सोने से बना है और उसके बीच-बीच में माणिक जड़ा हुआ है। विजय के प्रतीक के रूप में पहना जाने वाला यह आभूषण वैष्णव परंपरा के शुभ प्रतीकों – सुदर्शन चक्र, कमल, शंख और मंगल कलश को दर्शाता है। इसमें कमल, चंपा, पारिजात, कुंद और तुलसी शामिल हैं।
वस्त्र : रामलला को बनारसी कपड़े पहनाए गए हैं, जिसमें पीली धोती और लाल पटका/अंगवस्त्रम शामिल है। ये अंगवस्त्रम शुद्ध सोने की जरी और धागों से सुशोभित हैं। इन पर शुभ वैष्णव प्रतीक-शंख, पद्म, चक्र और मृगतृष्णा अंकित हैं।
मुकुट: उत्तर भारतीय शैली में निर्मित श्रीराम लला का मुकुट सोने से बना है और माणिक, पन्ना और हीरे से सजाया गया है। मुकुट के ठीक मध्य में सूर्य देव का प्रतीक है। मुकुट के दाहिनी ओर मोतियों की लड़ियां करीने से बुनी गई हैं। भगवान के माथे को हीरे और माणिक से बने पारंपरिक शुभ तिलक से सजाया गया है।
कुंडल: श्रीराम लला को पहनाए गए कुंडल को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि वे उनके मुकुट के साथ मेल खाएं। कुंडल को मोर के रूप में दर्शाया गया है और सोने से निर्मित कुंडल में हीरे, माणिक और पन्ने भी जड़े गए हैं।
बाजूबंद: भगवान की दोनों भुजाओं पर सोने और बहुमूल्य पत्थरों से जड़ित बाजूबंद हैं।
चांदी के खिलौने: भगवान के सामने चांदी से बने झुनझुना, हाथी, घोड़ा, खिलौना गाड़ी आदि शामिल हैं।
कंठा: भगवान के गले में अर्द्धचंद्राकार रत्नों से जड़ित कंठा सुशोभित है। इसमें मंगल का विधान रचते पुष्प हैं। बीच में सूर्यदेव बने हैं। सोने से बना यह कंठा हीरे, माणिक्य और पन्नों से जड़ा है। कंडे के नीचे पन्ने की लड़ियां लगाई गई हैं।
कांची/करधनी: भगवान के कमर में सोने से बना और रत्नों से जड़ित एक कमबंद सुशोभित है। इसमें हीरे, माणिक, मोती और पन्ने जड़े हैं। कमरबंद में पवित्रता का प्रतीक छोटी घंटियां भी हैं।
बिछिया/पैंजनिया: भगवान के पैरों में रत्नजड़ित सुनहरी पायल और बिछिया हैं। इनमें हीरे और माणिक जड़े हुए हैं।
इंडिया गठबंधन में खींचतान: सीएम ममता बोलीं- मनमानी पर अड़ी है कांग्रेस, क्षेत्रीय दलों के लिए कुछ सीटें छोड़े

कोलकाता में सर्वधर्म सद्भाव रैली में सोमवार को ममता ने कहा, कांग्रेस 300 सीटों पर लड़ती है तो मैं उन सीटों पर नहीं लड़ूंगी। ममता ने हाल ही में अपनी पार्टी की बैठक में कहा था कि अगर पार्टी को महत्व नहीं दिया जाता है तो टीएमसी पश्चिम बंगाल में लोकसभा की सभी 42 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार है।
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए का मुकाबला करने के लिए बने विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट बंटवारे पर खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कांग्रेस को नसीहत दी है। उन्होंने कहा, कांग्रेस लोकसभा की 300 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। उसे कुछ क्षेत्रों को पूरी तरह क्षेत्रीय दलों के लिए छोड़ देना चाहिए। लेकिन, वह अपनी मनमानी पर अड़ी हुई। उन्होंने कहा कि कोई भी भाजपा का उतना सीधा मुकाबला नहीं करता, जितना वह करती हैं।
गठबंधन पर माकपा का कब्जा मंजूर नहीं
ममता ने कहा कि गठबंधन की बैठक में वह जब भी शामिल होती हैं तो पाती हैं माकपा विपक्षी एजेंडे को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। यह मुझे स्वीकार नहीं है। मैं उनसे सहमत नहीं हो सकती जिनसे मैंने 34 साल तक संघर्ष किया।
दिल्ली-एनसीआर में आधी रात आया भूकंप, तेज झटकों से सहमे लोग
दिल्ली-एनसीआर में रात 11 बजकर 45 मिनट में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। झटके इतन तेज थे कि लोग इस ठंड में घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके सीमा पार अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए।
कब तक बनकर तैयार होगा वासुदेव घाट, दिल्ली के एलजी ने बताया
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया और उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। आज पूरा भारत और विश्व राममय हो गया है। वासुदेव घाट को पूरा होने में अभी करीब दो महीने और लगेंगे। आज यहां पर 300 किलो का एक घंटा लगाया गया है और यहां पर आरती भी की गई। पीएम मोदी की इच्छा थी कि यहां पर एक घाट बने। उनकी इच्छा से यहां पर ये कार्यक्रम हो रहा है। आने वाले समय में इस घाट को बहुत सुंदर बनाया जाएगा।
राम मंदिर से लौटते ही पीएम मोदी ने किया सूर्योदय योजना का ऐलान, जानें इसके बारे में सबकुछ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई स्कीम का ऐलान किया है। इसका नाम प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना है। इस स्कीम का मकसद लोगों के बिजली के बिलों में कटौती करना है। इसके जरिये सरकार की मंशा ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की भी है। इसका सबसे बड़ा फायदा मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों को होगा।अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ प्रारंभ करेगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दिल्ली में इन रास्तों से जरा बचकर
गणतंत्र दिवस समारोह और रिट्रीट सेरेमनी 2024 की तैयारियों के चलते आज सोमवार को ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। दिल्ली ट्रैफि रफी मार्ग, मौलाना आजाद रोड, कमला राज मार्ग, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड और विजय चौक पर भारी ट्रैफिक है। कृपया अपनी यात्रा इसी हिसाब से प्लान करें।
निजी पारिवारिक कारणों के चलते इंग्लैड के खिलाफ पहले दो टेस्ट नहीं खेलेंगे विराट कोहली
विराट कोहली हैदराबाद और विशाखापट्टनम टेस्ट से बाहर. बीसीसीआई ने सोमवार को ऐलान किया कि विराट कोहली पहले दो टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे. विराट कोहली की जगह कौन टीम इंडिया में आएगा, इसका सवाल अबतक मिला नहीं है. जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जा सकता है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होना है और इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम के पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया कि विराट कोहली निजी वजहों से पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई ने दलील दी कि इस मौके पर विराट की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए. चयनकर्ता जल्द ही विराट कोहली का रिप्लेसमेंट चुन सकते हैं.





