अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:चंद्रयान-3 के 3 मकसद, 2 पूरे….चंद्रयान-3 मिशन: सभी सिस्टम नॉर्मल,अमेरिका में नस्लीय हमला

Share

चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड्स ‘नॉर्मली’ काम कर रहे हैं। ISRO ने यह जानकारी दी। लैंडर विक्रम की निगरानी में रोवर प्रज्ञान की मूनवॉक जारी है। ISRO ने प्रज्ञान की मूनवॉक का वीडियो भी शेयर किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को नई दिल्ली में बी20 समिट इंडिया, 2023 को संबोधित करेंगे। यह G20 के प्रमुख कोऑपरेशन ग्रुप्‍स में से एक है। इसमें करीब 55 देशों से 1,500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। उधर, भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आज विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में उतरेंगे। उनकी कोशिश स्वर्ण पदक जीत कर इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ करने की होगी। 

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ करेंगे। आज इस कार्यक्रम के 104वें एपिसोड का प्रसारण होगा।
  2. गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना के खम्मम जाएंगे। यहां किसानों की एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

अमेरिका के फ्लोरिडा में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

अमेरिका के फ्लोरिडा में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना फ्लोरिडा के जैक्सनविले में एक डॉलर जनरल स्टोर की है। शुरुआती तौर पर इसे नस्लीय हमला बताया जा रहा है। घटना में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। हमलावर के पास हाईपावर राइफल के साथ ही हैंडगन भी थी।

बिहार में जमीन पर कांग्रेस नहीं दिखती: PK

बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने में जुटे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) प्रदेश में जन सुराज पदयात्रा कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे जमीन पर न कहीं कांग्रेस दिखी, न कांग्रेस का झंडा दिखा, न ही कोई कार्यकर्ता और न कार्यक्रम दिखा।

नूंह में फिर यात्रा का ऐलान, इंटरनेट बंद

नूंह में हिंदू संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाले जाने के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार ने जिले में 28 अगस्त तक इंटरनेट बंद कर दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने 28 अगस्त को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए आधिकारिक मंजूरी नहीं दी है।

केरल: भारतीय वायु सेना की दक्षिणी वायु कमान (एसएसी) ने कमान की स्थापना के 40वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए तिरुवनंतपुरम के शंघुमुघम समुद्र तट पर अपने लड़ाकू विमानों का एक स्थिर प्रदर्शन आयोजित किया।

राहुल गांधी और सोनिया गांधी जो वादा करते हैं, वो करते हैं…कांग्रेस पार्टी जनता के लिए काम करना चाहती है…लेकिन बीजेपी कहती है कि कांग्रेस ने पिछले 53 साल में कुछ नहीं किया, वो हमसे रिपोर्ट कार्ड दिखाने को कहते हैं.. .केसीआर और वे (भाजपा) दोस्त बन गए हैं। ये अंदरूनी दोस्ती है, इस बारे में वो खुलकर नहीं बोल सकते: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

चंद्रमा के रहस्यों की उठने वाला है पर्दा! दक्षिणी ध्रुव पर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है प्रज्ञान रोवर।

मोदी चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मिलकर भावुक हुए, इसरो के कमांड सेंटर पर 3 ऐलान किए

मोदी ने ISRO चीफ की पीठ थपथपाई, कमांड सेंटर पहुंचे तो 5 मिनट तक तालियां बजती रहीं। इसके बाद उन्होंने वैज्ञानिकों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

मोदी ने ISRO चीफ की पीठ थपथपाई, कमांड सेंटर पहुंचे तो 5 मिनट तक तालियां बजती रहीं। इसके बाद उन्होंने वैज्ञानिकों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

इसरो के मुताबिक चंद्रयान-3 ने मिशन के 3 में से दो टारगेट पूरे कर लिए हैं। इनमें चंद्रमा की सतह पर सेफ लैंडिंग और रोवर का चलना शामिल है। अब रोवर ने अपने तीसरे लक्ष्य यानी एक्सपेरिमेंट पर काम करना शुरू कर दिया है। इधर बेंगलुरु में पीएम मोदी ISRO के वैज्ञानिकों से मिलकर भावुक हो उठे। उन्होंने यहां 3 घोषणाएं कीं। पहली- भारत 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के तौर मनाएगा। दूसरा- चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, वो शिव-शक्ति पॉइंट कहलाएगा। तीसरी- चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 के पदचिन्ह हैं, उस पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ होगा।

 इसरो ने बताया कि प्रज्ञान रोवर अगले 11 दिनों में लैंडर के आसपास आधा किमी घूमेगा। ये एक सेमी प्रति सेकेंड की गति से चलता है और अपने आस-पास की चीजों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है। इसरो अब तक मून मिशन की 10 फोटो और 4 वीडियो शेयर कर चुका है।

मदुरै में ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग, 9 मौतें; UP के 63 लोगों ने तीर्थयात्रा के लिए बुक किया था
तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग लग गई। हादसे में UP के 9 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग झुलस गए। प्राइवेट कोच में UP के 63 तीर्थयात्री सफर कर रहे थे। हादसे के वक्त कोच यार्ड में खड़ा था। यात्रियों ने कॉफी बनाने के लिए बर्नर जलाया तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

कोच में आग लगने का मुख्य कारण सिलेंडर रहा, जिसे अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। रेलवे के मुताहिक, IRCTC से कोई भी कोच की बुकिंग कर सकता है, लेकिन सिलेंडर ले जाने पर रोक है। इसके बावजूद कोई यात्री सिलेंडर लेकर सवार हुआ। ये कोच 17 अगस्त को लखनऊ जंक्शन से रवाना हुआ था, जिसे आज यानी रविवार को चेन्नई से लखनऊ लौटना था।

MP सरकार में तीन नए मंत्री शामिल, शिवराज बोले- जरूरत पड़ी तो एक विस्तार और करूंगा

शपथ समारोह के दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी के साथ। ( बाएं से दाएं)

शपथ समारोह के दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी के साथ। ( बाएं से दाएं)

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले शिवराज मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। नए मंत्रियों में महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से पूर्व CM उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी ने शपथ ली। वहीं, CM शिवराज ने कहा कि जरूरत पड़ने पर एक विस्तार करेंगे।

शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। 1 पद अब भी खाली है। हालांकि, नए मंत्रियों को कामकाज का सिर्फ डेढ़ महीने का ही वक्त मिलेगा। BJP इस विस्तार के जरिए विधानसभा चुनाव से पहले जातिगत समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश में है।

. इसरो 2 सितंबर को लॉन्च कर सकता है सोलर मिशन, 4 महीने में लैग्रेंजियन पॉइंट पर पहुंचेगा आदित्य L1

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर कामयाब लैंडिंग के बाद इसरो अब सूर्य की स्टडी के लिए एक हफ्ते के भीतर यानी 2 सितंबर को सौर मिशन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। आदित्य L1 सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली स्पेस बेस्ड इंडियन लेबोरेट्री होगी। इसे सूर्य के चारों ओर बनने वाले कोरोना के रिमोट ऑब्जर्वेशन के लिए डिजाइन किया गया है।

आदित्य यान, L1 यानी सूर्य-पृथ्वी के लैग्रेंजियन पॉइंट पर रहकर सूर्य पर उठने वाले तूफानों को समझेगा। यह पॉइंट पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। यहां तक पहुंचने में इसे करीब 120 दिन यानी 4 महीने लगेंगे। यह लैग्रेंजियन पॉइंट के चारों ओर की कक्षा, फोटोस्फीयर, क्रोमोस्फीयर के अलावा सबसे बाहरी परत कोरोना की अलग-अलग वेब बैंड्स से 7 पेलोड के जरिए टेस्टिंग करेगा।

. पंजाब CM मान का गवर्नर को जवाब- समझौता नहीं करूंगा, बोले- सरकार गिराने की धमकी दे रहे

पंजाब के CM भगवंत मान ने गवर्नर की चिट्ठी का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर गवर्नर को लगता है कि उनकी चिट्‌ठी के बाद सीएम की कुर्सी छिनने के डर से मैं समझौता कर लूंगा तो ऐसा नहीं होगा। उन्होंने सरकार गिराने की धमकी दी है।’ मान ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं कि राज्यपाल चिट्‌ठी लिखें और उसमें कोई ऑर्डर या लैंग्वेज लिखें, जिससे पंजाबियों को नीचा दिखाया जाता हो।

गवर्नर बीएल पुरोहित ने मान को चिट्ठी लिखकर राज्य में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी दी थी। पंजाब में साल 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद गवर्नर बीएल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच लगातार खींचतान चल रही है। गवर्नर अलग-अलग मुद्दों पर सीएम को 6 से अधिक लेटर लिख चुके हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) पर पलटवार किया है. सीएम ने कहा, ‘यह कोई नई बात नहीं है कि राज्यपाल मुझे पत्र लिखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करें. हम इसे देखते रहे हैं. लेकिन कल गवर्नर ने पंजाबियों को क्या धमकी दी? उस वर्तमान नियम की अनुशंसा अनुच्छेद 356 के अंतर्गत की जायेगी. मैं उस पर जवाब देना चाहता हूं.’

‘पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है’

सीएम ने कहा कि, आपने दो चीजों के बारे में बात की है. पहला कानून व्यवस्था, मैं बताना चाहता हूं कि जब से हमारी सरकार ने 23,518 ड्रग तस्करों को, 1,627 किलोग्राम से अधिक हेरोइन पकड़ी है. इसके साथ ही 13.29 करोड़ ड्रग मनी और 66 ड्रग तस्करों की संपत्तियां कुर्क की गई हैं. अभी 23 अगस्त को ही 41 किलो हेरोइन पकड़ी गई है. फिलहाल आपको बता दूं कि, पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है. मैं राज्यपाल को याद दिलाना चाहता हूं कि, क्या हरियाणा के राज्यपाल ने नूंह को लेकर हरियाणा के सीएम को कोई नोटिस दिया है. सिर्फ इसलिए क्योंकि हरियाणा केंद्र की तरह बीजेपी की सरकार है.

मुस्लिम बच्चे को स्टूडेंट्स से पिटवाने वाली टीचर पर FIR; राहुल बोले- भाजपा के केरोसिन की आग देशभर में फैली
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक स्कूल टीचर ने UKG के मुस्लिम स्टूडेंट को क्लास के बाकी बच्चों से सजा दिलवाई। बच्चे का कसूर इतना था कि उसने 5 का पहाड़ा नहीं सुनाया था। इस पर टीचर ने बारी-बारी से क्लास के बच्चों को बुलाकर छात्र को पिटवाया। इस मामले पर राहुल गांधी ने कहा, ये भाजपा का फैलाया वही केरोसिन है, जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है।’ इधर यूपी पुलिस ने टीचर के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपी टीचर ने कहा कि वीडियो में छेड़छाड़ करके वायरल किया गया है।

वायरल वीडियो में टीचर को ये कहते हुए सुना जा सकता है,’ ताकत नहीं है क्या? जोर से मारो, चलो और किसका नंबर है। यही नहीं, टीचर ने छात्र के धर्म को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘मेरा इंटेंशन गलत नहीं था। मैं दिव्यांग हूं, इसलिए बाकी स्टूडेंट्स के जरिए उसे सजा दिलवाई। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष भाजपा सरकार पर नफरत फैलाने का आरोप लगा रहा है।

कुल्लू और लाहौल स्पीति दुनिया से कटे, 4 दिन से फ्यूल और फूड आइटम की सप्लाई नहीं

मंडी में फोरलेन बंद होने के बाद कटौला रोड पर लगी गाड़ियों की लंबी लाइन। कुल्लू-मंडी फोरलेन के साथ-साथ अल्टरनेटिव सड़क कटौला भी बंद है।

मंडी में फोरलेन बंद होने के बाद कटौला रोड पर लगी गाड़ियों की लंबी लाइन। कुल्लू-मंडी फोरलेन के साथ-साथ अल्टरनेटिव सड़क कटौला भी बंद है।

हिमाचल के मशहूर टूरिज्म स्पॉट मनाली का 4 दिन से दुनिया से संपर्क कटा हुआ है। बारिश की वजह से कई जगह सड़करे धंस चुकी हैं। इससे कुल्लू और लाहौल स्पीति दोनों जिले अलग-थलग पड़ गए हैं। कुल्लू जाने वाली हजार से ज्यादा गाड़ियां मंडी के अलग-अलग इलाकों में फंसी हैं। इस वजह से कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले में पेट्रोल, डीजल LPG सिलेंडर और फूड आइटम्स की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है।

 दो दिन में हुई भारी बारिश की वजह से सड़कों को नुकसान पहुंचा है। कुल्लू को दुनिया से जोड़ने वाली दोनों सड़कों के बंद होने से सेब किसानों पर संकट मंडरा रहा है। बागवानों का सेब या तो पेटियों में भरा पड़ा है या गोदाम में रखा हुआ है। इसे जल्द मंडियों में नहीं भेजा गया तो सेब सड़ने लगेगा। पेटी में भरे सेब के खराब होने की संभावना ज्यादा है।

कुल्लू जाने वाले 1000 से ज्यादा वाहन मंडी के अलग अलग क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। इस वजह से कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले के लिए तीन दिन से पेट्रोल, डीजल, खाद्य वस्तुओं, LPG सिलेंडर आदि की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है।

फोरलेन बंद होने के बाद मंडी में जगह-जगह रोकी गई गाड़ियों की लंबी कतारें

फोरलेन बंद होने के बाद मंडी में जगह-जगह रोकी गई गाड़ियों की लंबी कतारें

मंडी में जगह-जगह फंसी गाड़ियों में ज्यादातर ट्रक, टेंपो और पिकअप वाहन है, जिनमें ट्रांसपोर्टरों ने सामान लोड कर रखा है। इन्हें कुल्लू, मनाली, लाहौल स्पीति के अलग अलग क्षेत्रों को जाना है। वाहन चालक तीन दिन से सड़क बहाली का इंतजार कर रहे हैं।

आज भी वाया कटौला सड़क बहाल नहीं हुई

फोरलेन के जल्द बहाल होने की गुंजाइश बहुत कम है। मगर, वाया कटौला होते हुए सड़क के जल्द बहाल होने की उम्मीद है। दावा किया जा रहा था कि आज शाम तक इसे बहाल कर दिया जाएगा। मगर, इस सड़क को शनिवार शाम छह बजे तक भी बहाल नहीं किया जा सका। मंगलवार रात और बुधवार दिन में हुई बारिश से दोनों सड़कों को भारी नुकसान हुआ है।

मंडी में सड़क बंद होने के बाद रोकी गई गाड़ियां।

मंडी में सड़क बंद होने के बाद रोकी गई गाड़ियां।

कुल्लू और लाहौल स्पीति में पेट्रोल-डीजल की किल्लत
सड़क बंद होने से कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले के ज्यादातर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कमी हो गई है, क्योंकि बीते तीन दिन से इनकी सप्लाई नहीं हो पा रही। इससे जिले के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कटौला सड़क के बहाल होने पर ही पेट्रोल-डीजल की सप्लाई हो पाएगी।

मंडी में सड़क बंद होने के बाद रोकी गई गाड़ियां

मंडी में सड़क बंद होने के बाद रोकी गई गाड़ियां

सेब सड़ने के कगार पर
कुल्लू को दुनिया से जोड़ने वाली दोनों सड़कों के बंद होने से सेब पर संकट मंडरा रहा है। बागवानों का कुछ सेब पेटियों में भरा पड़ा है तो कुछ बागवानों ने तोड़कर गोदाम में रखा हुआ है। इसे जल्द मंडियों में नहीं भेजा गया तो सेब सड़ने लगेगा। खासकर जो पेटी में भरा हुआ है, उसके खराब होने की संभावना है।

राशन का भी संकट
कुल्लू और मनाली में राशन का भी संकट होने लगा है। सप्लाई नहीं आने से दुकानदार और स्थानीय लोग परेशान हैं। ऐसे में सड़क की बहाली नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और परेशानी होगी।

DGCA को एअर-इंडिया के इंटरनल सेफ्टी ऑडिट में खामियां मिलीं, फर्जी रिपोर्ट बनाने का आरोप
DGCA यानी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन की दो मेंबर्स की इंस्पेक्शन टीम को एअर इंडिया की इंटरनल सेफ्टी ऑडिट में खामियां मिली है। इंस्पेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने 13 सेफ्टी पॉइंट की रैंडम जांच की, जिसमें पता चला एयरलाइन ने सभी 13 मामलों में झूठी रिपोर्ट तैयार की। वहीं एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हम नियमित सुरक्षा ऑडिट का पालन करते हैं।

 रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन को ऑपरेशन के कई क्षेत्रों जैसे केबिन सर्विलांस, कार्गो, रैंप और लोड की नियमित सिक्योरिटी स्पॉट जांच करनी थी। जब टीम ने CCTV फुटेज, रिकॉर्डिंग, ऑडिटी स्टेटमेंट, शिफ्ट रजिस्टर सहित अन्य डॉक्यूमेंट को वेरिफाई किया तो रिपोर्ट फर्जी होने के बारे में पता चला। एयरलाइन की फर्जी रिपोर्ट में फ्लाइट सेफ्टी चीफ के साइन भी नहीं थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें