अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:विशेष संसद सत्रआज से, भारत ने 8वीं बार एशिया कप जीता:मणिपुर में आर्मी जवान की हत्या; दिल्ली में एशिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन

Share

पांच दिनों का विशेष संसद सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। संसद के 75 साल के सफर पर चर्चा होगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कुल आठ विधेयकों को चर्चा और पारित कराने के लिए लिस्ट किया गया है। चर्चा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने वाला विधेयक भी पेश किया जा सकता है। मंगलवार को संसद को नए भवन में ट्रांसफर किया जाएगा। नए संसद भवन में सरकार के विधायी कामकाज 20 सितंबर से शुरू होंगे।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. केंद्र सरकार ने 5 दिन के लिए संसद का स्पेशल सेशन बुलाया है। पहले दिन की कार्यवाही संसद की पुरानी बिल्डिंग में होगी। सेशन के दौरान सरकार चार बिल पेश करेगी। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा बिल भी पेश किया जाएगा।
  2. शिवसेना के उद्धव और शिंदे गुट के बीच पार्टी के नाम और सिंबल के अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस की बेंच इस मामले को सुनेगी।

भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, सिराज ने 21 रन देकर 6 विकेट लिए

1. एशिया कप ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया। भारत ने 5 साल बाद एशिया कप जीता है। 2. मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया, इसके लिए उन्हें 5 हजार डॉलर की इनामी राशि मिली। सिराज ने यह रकम ग्राउंड्स स्टाफ की टीम को डोनेट कर दी।

1. एशिया कप ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया। भारत ने 5 साल बाद एशिया कप जीता है। 2. मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया, इसके लिए उन्हें 5 हजार डॉलर की इनामी राशि मिली। सिराज ने यह रकम ग्राउंड्स स्टाफ की टीम को डोनेट कर दी।

एशिया कप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। टीम इंडिया ने छठे ओवर की पहली गेंद पर जीत हासिल कर ली। टीम ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली। ये मैच खत्म होते वक्त बची हुई गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले, भारत ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था।

यह भारत के खिलाफ किसी टीम का वनडे में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले भारत के खिलाफ बांग्लादेश की टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हुई थी। सिराज ने एक ही ओवर में 4 विकेट भी लिए। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सिराज ने 16 गेंदों में 5 विकेट झटके। श्रीलंका के चामिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों पर ही 5 विकेट लिए थे।

फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। साथ ही भारत ने सबसे कम गेंद खेल कर टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड भी सुधारा है। टीम इंडिया बल्लेबाजी में सिर्फ 37 गेंद खेलकर मैच जीत गई। पिछला रिकॉर्ड 69 बॉल का था। भारत ने 2001 में केन्या को इतनी गेंदें खेलकर हराया था। आगे पढ़िए मैच रिपोर्ट…

एशिया कप ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया। भारत ने 5 साल बाद एशिया कप जीता है। इससे पहले 2018 में UAE में टीम को जीत मिली थी।

एशिया कप ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया। भारत ने 5 साल बाद एशिया कप जीता है। इससे पहले 2018 में UAE में टीम को जीत मिली थी।

सिराज ने ग्राउंड स्टाफ को डोनेट की इनामी राशि
मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया, इसके लिए उन्हें 5 हजार डॉलर (करीब 4 लाख रुपए) की इनामी राशि मिली। सिराज ने यह रकम ग्राउंड्स स्टाफ की टीम को डोनेट कर दी।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने भी ग्राउंड स्टाफ को 50 हजार डॉलर (करीब 40 लाख रुपए) दिए। एशिया कप के अधिकांश मुकाबले बारिश से प्रभावित रहे और ग्राउंड्स स्टाफ ने कड़ी मेहनत की।

फाइनल में श्रीलंका के 6 विकेट लेने के लिए सिराज प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

फाइनल में श्रीलंका के 6 विकेट लेने के लिए सिराज प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

5 साल बाद भारतीय टीम ने जीती कोई ट्रॉफी
भारतीय टीम ने 5 साल बाद कोई ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले, टीम इंडिया ने 2018 में वनडे एशिया कप जीता था। तब भी रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे।

जीत के हीरो

  • मोहम्मद सिराज : 6 विकेट चटकाए मोहम्मद सिराज ने पहले ही स्पेल में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी शुरुआती 16 गेंदों में श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी।
  • हार्दिक पंड्या : 3 विकेट लिए सिराज के बाद हार्दिक पंड्या ने श्रीलंकाई टीम को 50 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आखिरी बैटर्स के 3 विकेट हासिल किए।
  • जसप्रीत बुमराह : पहला विकेट चटकाया जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की तीसरी बॉल पर कुसल परेरा को आउट कर श्रीलंका के विकेट्स का खाता खोला। यहां से शुरू हुआ विकेट पतन का दौर पथिराना के विकेट के साथ थमा। पथिराना को पंड्या ने आउट किया।

गिल-ईशान की फिफ्टी पार्टनरशिप
51 रन का टारगेट भारतीय टीम ने महज 6.1 ओवर में बगैर विकेट गंवाए हासिल कर लिया। टीम से ओपन करने उतरे शुभमन गिल और ईशान किशन ने 51 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। गिल ने नाबाद 27 और किशन ने नाबाद 23 रनों की पारी खेली।

श्रीलंका 50 रन पर ऑलआउट, भारत के खिलाफ किसी टीम का सबसे छोटा वनडे स्कोर
टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम 50 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 15.2 ओवर में पवेलियन लौटा दिया।

मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पंड्या को 3 विकेट मिले। एक सफलता जसप्रीत बुमराह के हिस्से आई।

श्रीलंका ने बांग्लादेश का रिकॉर्ड तोड़ा
यह भारत के खिलाफ किसी टीम का वनडे में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले, वनडे में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर बांग्लादेश के नाम था। बांग्लादेश की टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हुई थी। वनडे में ओवरऑल सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। जिम्बाब्वे की टीम 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

श्रीलंका का कोई भी बैटर 20 पार नहीं
भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बैटर जूझते नजर आए। टीम का कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रनों की पारी खेली, जबकि दुशन हेमंथ ने 13 रन बनाए।

पावरप्ले: श्रीलंकाई पारी लड़खड़ाई
पावरप्ले में श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई। टीम ने 10 ओवर में 33 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। सिराज ने 5 और बुमराह ने एक विकेट लिया। आलम यह था कि टीम का कोई भी बैटर डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाया।

सिराज ने चामिंडा वास के रिकॉर्ड की बराबरी की
मोहम्मद सिराज ने वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सिराज ने 5 विकेट के लिए 16 गेंदें ली। श्रीलंका के चामिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों पर ही 5 विकेट लिए थे।

मणिपुर में छुट्टी पर आए सेना के जवान की हत्या, बदमाशों ने घर से अगवा किया था
मणिपुर के वेस्ट इंफाल जिले में छुट्टी पर आए आर्मी के जवान की हत्या कर दी गई। तीन हथियारबंद बदमाशों ने सिपाही सेर्टो थांगथांग को उनके घर से अगवा किया और सिर में गोली मार दी। उनका शव ईस्ट इंफाल के एक गांव में मिला। सेर्टो राज्य के कांगपोकपी जिले में सेना की डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स में तैनात थे।

मृतक के भाई पाचुंग (50) ने बताया कि सेर्टो एक दिन पहले ही घर आए थे। सेर्टो के बेटे ने ही उन्हें किडनैप होते देखा था। पाचुंग का कहना है कि कुकी और मैतेई समुदाय के बीच लड़ाई है, लेकिन वे कोम समुदाय से आते हैं, जो मणिपुर में शांति बहाली में मदद कर रहा है। ऐसे में हत्या की वजह नहीं पता चल सकी है। मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा में अब तक 175 मौतें हो चुकी हैं।

मृतक जवान की पहचान सेर्टो थांगथांग कोम के रूप में हुई है। वो इंफाल पश्चिम के तरुंग के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग मणिपुर के ही कांगपोकपी जिले के लीमाखोंग में सेना की डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (DSC) प्लाटून में सिपाही के तौर पर थी।

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा में अब तक 175 लोगों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा में अब तक 175 लोगों की मौत हो चुकी है।

जवान के बेटे ने बताई आंखोंदेखी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपहरण की घटना के दौरान जवान का 10 साल का बेटा वहां पर मौजूद था। उसने बताया कि जब वो और उसके पिता बरामदे में काम कर रहे थे, तब तीन लोग उनके घर में दाखिल हुए थे। हथियारबंद लोगों ने जवान के सिर पर पिस्तौल रख दी और उसे एक सफेद गाड़ी में जबरदस्ती डालकर ले गए।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि रविवार सुबह तक जवान की कोई खबर नहीं थी। सुबह 9:30 बजे के आसपास उसका शव इंफाल पूर्व में खुनिंगथेक गांव में मिला। उसके भाई और बहनोई ने उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि जवान के सिर पर एक गोली का घाव था।

मृतक जवान के परिवार में उसकी पत्नी, बेटी और बेटा हैं। अधिकारियों का कहना है कि जवान का अंतिम संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार किया जाएगा। सेना ने परिवार की मदद के लिए एक टीम भी भेजी है।

मणिपुर में अब तक 175 की मौत, 1108 जख्मी
मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच 3 मई से हो रही हिंसा में अब तक 175 लोगों की मौत हो चुकी हैं। राज्य में 1108 लोग घायल हैं, 32 अभी भी लापता हैं, जबकि 96 लावारिस लाशें शवगृह में रखी हैं।

इंफाल में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान IGP (ऑपरेशंस) आईके मुइवा ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मणिपुर के इस चुनौतीपूर्ण समय में हम नागरिकों को विश्वास दिलाते हैं कि पुलिस, सुरक्षा बल और राज्य सरकार 24 घंटे उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं।

यशोभूमि के पहले फेज का उद्घाटन, यह एशिया का सबसे बड़ा कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर के पहले फेज का उद्घाटन किया। यशोभूमि नाम का ये कन्वेंशन सेंटर एशिया का सबसे बड़ा मीटिंग्स, कॉन्फ्रेंस और एग्जीबिशन सेंटर है। मोदी ने यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर से ही 13 हजार करोड़ की PM विश्वकर्मा योजना लॉन्च की।

 यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम से भी बड़ा है, जहां 9 और 10 सितंबर को G20 की मीटिंग हुई थी। यशोभूमि 219 एकड़ में करीब 5400 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। वहीं, भारत मंडपम 123 एकड़ में बना है। इधर, विश्वकर्मा योजना से 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। इसके तहत ट्रेनिंग हासिल करने वालों को सरकार रोजाना 500 रुपए भत्ता देगी।

ससे पहले प्रधानमंत्री ने द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक बने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (मेट्रो लाइन) के एक्सटेंशन का उद्घाटन किया। नया यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 अंडर ग्राउंड स्टेशन है, जो सीधे शहर की जरूरी जगहों जैसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ा होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 17 सितंबर को मेट्रो से यात्रा की। इस दौरान वे लोगों से मिले, बातचीत की। लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 17 सितंबर को मेट्रो से यात्रा की। इस दौरान वे लोगों से मिले, बातचीत की। लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली।

प्रधानमंत्री इसी मेट्रो में सवार होकर कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक काम करने वाले कामगारों से मुलाकात की। यह कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम से भी बड़ा है, जहां 9 और 10 सितंबर को G20 की मीटिंग हुई थी।

यशोभूमि 219 एकड़ में करीब 5400 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। वहीं, प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम 123 एकड़ में तैयार किया गया है।

एक साथ 3000 कारों की पार्किंग
कन्वेंशन सेंटर में बनी अंडरग्राउंड पार्किंग में एक साथ 3000 कारें पार्क की जा सकती हैं। इस सेंटर में ड्रेनेज वाटर को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा भी है।

देखें, मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर क्या-क्या किया…

प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक बने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (मेट्रो लाइन) के एक्स्टेंशन का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक बने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (मेट्रो लाइन) के एक्स्टेंशन का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई पारंपरिक कामगारों से मुलाकात की और उनसे काम से जुड़ी जानकारियां लीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई पारंपरिक कामगारों से मुलाकात की और उनसे काम से जुड़ी जानकारियां लीं।

पीएम मोदी मेट्रो से ही कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। उन्होंने मेट्रो स्टाफ से भी मुलाकात की।

पीएम मोदी मेट्रो से ही कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। उन्होंने मेट्रो स्टाफ से भी मुलाकात की।

यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर की 7 तस्वीरें…

8.9 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा एरिया में बने सेंटर में 15 कन्वेंशन रूम हैं।

8.9 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा एरिया में बने सेंटर में 15 कन्वेंशन रूम हैं।

आठ मंजिलों वाले कन्वेंशन सेंटर की सीलिंग, इसकी डिजाइन नीली है।

आठ मंजिलों वाले कन्वेंशन सेंटर की सीलिंग, इसकी डिजाइन नीली है।

यशोभूमि सेंटर में 13 मीटिंग रूम हैं, कॉन्फ्रेंस हॉल में 11000 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं।

यशोभूमि सेंटर में 13 मीटिंग रूम हैं, कॉन्फ्रेंस हॉल में 11000 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं।

छत को तांबे के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें रोशनदानों के जरिए रोशनी आएगी।

छत को तांबे के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें रोशनदानों के जरिए रोशनी आएगी।

कन्वेंशन सेंटर को लगभग 5400 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।

कन्वेंशन सेंटर को लगभग 5400 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।

पंखुड़ी वाली छत का ग्रैंड बॉलरूम, फर्श पर पीतल की जड़ाई और रंगोली पैटर्न है।

पंखुड़ी वाली छत का ग्रैंड बॉलरूम, फर्श पर पीतल की जड़ाई और रंगोली पैटर्न है।

कन्वेंशन सेंटर वॉल को वुडन फ्लोरिंग से डिजाइन किया गया है।

कन्वेंशन सेंटर वॉल को वुडन फ्लोरिंग से डिजाइन किया गया है।

यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर की खासियत

  • कन्वेंशन सेंटर में 11000 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है।
  • इसमें 15 कन्वेंशन रूम, ग्रैंड बॉलरूम और 13 मीटिंग रूम बनाए गए हैं।
  • कन्वेंशन सेंटर का प्लेनरी हॉल विजिटर को ग्लोबल लेवल एक्सपीरियंस देगा।
  • सरकार ने इसे लगभग 5400 करोड़ रुपए की लागत से बनाया है।
  • यह 219 एकड़ से ज्यादा एरिया में फैला हुआ है।
  • इसमें देश की सबसे बड़ी LED स्क्रीन लगाई जाएगाी।

CJI बोले- कानूनी पेशा फलेगा-फूलेगा या खत्म होगा, ये हमारी ईमानदारी पर निर्भर
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि कानूनी पेशा फलेगा-फूलेगा या खत्म हो जाएगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि हम अपनी ईमानदारी बरकरार रखते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि हम सबको मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन खुद को नहीं। ईमानदारी इस पेशे का मुख्य स्तंभ है। ये एक बार में नहीं मिटती, बल्कि वकीलों और जजों की ओर से दी गई छोटी-छोटी रियायतों और समझौतों से मिटती है।

चंद्रचूड़ नागपुर के महात्मा गांधी मिशन विश्वविद्यालय में पहुंचे थे। यहां बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच और बॉम्बे हाईकोर्ट के एडवोकेट एसोसिएशन ने एक प्रोग्राम आयोजित किया था।

CJI ने कहा- हम सभी अपने विवेक के साथ सोते हैं। यह हर रात सवाल पूछता रहता है। हम या तो ईमानदारी के साथ जिंदा रहेंगे या खुद का आत्म-विनाश कर लेंगे।

वकीलों को तब सम्मान मिलता है जब वे न्यायाधीशों का सम्मान करते हैं
CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि वकीलों को तब सम्मान मिलता है जब वे न्यायाधीशों का सम्मान करते हैं और न्यायाधीशों को तब सम्मान मिलता है जब वे वकीलों का सम्मान करते हैं। यह तब होता है जब दोनों को लगता है कि दोनों न्याय के एक ही पहिए के हिस्से हैं।

न्यायपालिका में महिलाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि लिंग अकेले महिला का मुद्दा नहीं है और यह समान रूप से पुरुष का भी मुद्दा है। मेरा मानना है कि भारतीय कानूनी पेशे के सामने एक जरूरी चुनौती समान अवसर वाला पेशा बनाना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आज की कानूनी पेशे की संरचना इसे 30 या 40 साल बाद परिभाषित करेगी।

यह खबर भी पढ़ें…

किस्सा सुनकर CJI का दिल टूटा, कहा- एक स्टूडेंट को जाति के कारण इंटर्नशिप से रोका

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने लॉ स्टूडेंट्स को सलाह दी कि जब आपके पास मौका हो तो दूसरों को ऊपर उठाएं। चाहे आप किसी भी तरह के वकील बनें, इस पेशे को और ज्यादा लचीला बनाने में मदद करें।

गूगल के को-फाउंडर का पत्नी शनाहन से तलाक, एलन मस्क के साथ अफेयर की खबरें

पत्नी निकोल शनाहन के साथ गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन। (फाइल)

पत्नी निकोल शनाहन के साथ गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन। (फाइल)

गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन ने पत्नी निकोल शनाहन को तलाक दे दिया है। निकोल पेशे से एक बिजनेसवुमन और वकील हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि शहानन का टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क के साथ अफेयर चल रहा है। हालांकि मस्क और निकोल अफेयर की खबरों को झूठा बता चुके हैं​।

ब्रिन ने 2022 में तलाक के लिए अर्जी लगाई थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे ठीक एक महीने पहले ही निकोल और मस्क के अफेयर की खबरें वायरल हुई थीं। इस वजह से ब्रिन और मस्क की दोस्ती में भी दरार आ चुकी है।

निकोल ने तलाक का विरोध नहीं किया था। दोनों ने 2015 में डेटिंग शुरू की थी और इनकी शादी 2018 में हुई थी। सर्गेई ने अपनी पहली पत्नी एनी वोजकिकी के साथ तलाक सेटल होने के बाद ही निकोल से शादी की थी। हालांकि 2021 से सर्गेई और निकोल अलग रह रहे थे।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल में मस्क और सर्गेई के बीच अनबन की रिपोर्ट आने के बाद ये तस्वीर जारी हुई थी। इसमें दोनों साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल में मस्क और सर्गेई के बीच अनबन की रिपोर्ट आने के बाद ये तस्वीर जारी हुई थी। इसमें दोनों साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं।

सर्गेई ब्रिन ने 2022 में लगाई थी तलाक की अर्जी
ब्रिन ने 2022 में तलाक के लिए अर्जी लगाई थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे ठीक एक महीने पहले ही निकोल और मस्क के अफेयर की खबरें तेजी से वायरल होने लगी थीं। निकोल शनाहन और एलन मस्क एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। दोनों ने ही अपने अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज किया है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल में एक आर्टिकल छपा था। इसका टाइटल था कथित अफेयर के चलते सर्गेई ब्रिन से एलन मस्क की दोस्ती टूट गई। इसमें मस्क ने लिखा था- सर्गेई और मैं दोस्त हैं और हम एक दिन पहले ही एक पार्टी में साथ थे। मैं पिछले 3 साल में निकोल से सिर्फ 2 बार मिला हूं। दोनों ही बार हमारे आसपास बहुत सारे लोग थे। इसमें कुछ भी पर्सनल नहीं था।

मस्क-निकोल ने अफेयर की खबरों को झूठा बताया
निकोल ने अफेयर की खबरों को एक स्कैंडल और पूरी तरह से तोड़ने वाला बताया था। उन्होंने कहा था कि मस्क और वो सिर्फ दोस्त हैं और उनका कोई अफेयर नहीं है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क और निकोल शनाहन दिसंबर 2021 में मियामी के एक आर्ट इवेंट में करीब आए और दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। हालांकि ये बहुत थोड़े समय के लिए था।

तस्वीर तब की है जब निकोल प्रेग्नेंट थीं। इसमें वो अपने पति सर्गेई के साथ हैं। (फाइल)

तस्वीर तब की है जब निकोल प्रेग्नेंट थीं। इसमें वो अपने पति सर्गेई के साथ हैं। (फाइल)

मस्क ने घुटनों पर बैठकर माफी मांगी थी
अफेयर का पता चलने पर सर्गेई ने तलाक की अर्जी डाल दी। तलाक का पता चलने के बाद मस्क बेहद निराश हुए और उन्होंने घुटनों पर बैठकर सर्गेई ब्रिन से माफी मांगी थी। ब्रिन ने माफी तो स्वीकार कर ली, लेकिन तलाक देने के फैसले पर अड़े रहे। इस अफेयर की वजह से दोनों की दोस्ती में भी दरार आ चुकी है।

निकोल पेटेंट स्पेशलिस्ट और क्लियर एक्सेस IP की फाउंडर हैं
निकोल शनाहन की लिंक्डइन प्रोफाइल बताती है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पुगेट साउंड से ग्रेजुएशन किया है। यहां उन्होंने इकोनॉमिक्स, एशियन स्टडीज और मैंडेरिन चाइनीज की पढ़ाई की। इसके बाद सेंटा क्लारा यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली।

निकोल को पहली नौकरी RPX कॉर्पोरेशन में बतौर पेटेंट स्पेशलिस्ट मिली। यहां उनका यौन शोषण हुआ और महज 10 महीने में नौकरी छोड़नी पड़ी। इसके बाद वो डिप्रेशन में चली गईं और कुछ दिन के लिए सब कुछ छोड़ दिया।

नॉर्मल होने पर निकोल ने पेटेंट हैंडल करने के लिए एक सॉफ्टवेयर बिजनेस ClearAccessIP की शुरुआत की। इसके बाद 2019 में अपना फाउंडेशन शुरू किया, जिसका नाम है बिया-इको। इसके जरिए उन्होंने 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 800 करोड़ रुपए दान किए हैं, ताकि बढ़ती उम्र (35 साल से ज्यादा) में भी महिलाओं को मां बनने में मदद मिल सके।

सऊदी-इजराइल बैकडोर बातचीत बंद, फिलिस्तीन पर नेतन्याहू के रुख से क्राउन प्रिंस सलमान नाराज
‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब और इजराइल की बैकडोर बातचीत सस्पेंड हो गई है। इससे दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन शुरू कराने की अमेरिकी कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू फिलिस्तीन के मुद्दे पर कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं। इजराइल के इस रुख से क्राउन प्रिंस सलमान नाराज हो गए हैं।

UN में इसी हफ्ते जनरल असेंबली का सेशन होना है। सऊदी अरब सरकार इस असेंबली के बाद एक इवेंट ऑर्गनाइज कर रही है। इसका मकसद है- इजराइल और फिलिस्तीन के मुद्दे को हमेशा के लिए हल करना। हालांकि नेतन्याहू कैबिनेट के कुछ कट्टरपंथी सोच वाले मिनिस्टर्स फिलिस्तीन या सऊदी अरब से कोई समझौता नहीं करना चाहते।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजराइल की कट्टरपंथी सरकार और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू फिलिस्तीन के मुद्दे पर कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि सऊदी अरब ने अमेरिका को बता दिया है कि फिलहाल बातचीत जारी रखने का कोई फायदा नहीं है। इजराइल के रवैये से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) नाराज बताए जाते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन चाहते हैं कि उनके टेन्योर में इजराइल और सऊदी अरब के बीच रिश्ते सामान्य हो जाएं। इसके लिए वो हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। (फाइल)

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन चाहते हैं कि उनके टेन्योर में इजराइल और सऊदी अरब के बीच रिश्ते सामान्य हो जाएं। इसके लिए वो हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। (फाइल)

सऊदी ने अमेरिका को जानकारी दी

  • इजराइली अखबार की रिपोर्ट में सऊदी अरब के अखबार अलाफ के एक आर्टिकल का हवाला भी दिया गया है। इसके मुताबिक- अमेरिका ने नेतन्याहू सरकार को सऊदी सरकार की नाराजगी के बारे में बता दिया है। नेतन्याहू सरकार में मंत्री बेजेल स्मॉट्रिच और इटमान बेन गिविर के हालिया बयानों को बातचीत टालने का आधार बनाया गया है।
  • इन दोनों ही मंत्रियों ने पिछले दिनों इजराइल के कब्जे वाले इलाके का दौरा किया था और वहां दो टूक कहा था कि नेतन्याहू सरकार किसी भी कीमत पर फिलिस्तीन को कोई राहत नहीं देगी।
  • खुद नेतन्याहू ने भी पिछले महीने कहा था- हम सबसे खुले दिमाग से बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन इजराइल की सिक्योरिटी के मामले में कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मेरी गठबंधन सरकार है, लिहाजा सहयोगी पार्टियों की बात सुनना भी जरूरी है। अगर दोनों पक्ष चाहें तो इजराइल और सऊदी अरब के बीच रिश्ते सामान्य किए जा सकते हैं।
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास (बाएं) इस हफ्ते सऊदी क्राउन प्रिंस से मिलने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ पुख्ता रास्ता निकल सकता है। (फाइल)

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास (बाएं) इस हफ्ते सऊदी क्राउन प्रिंस से मिलने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ पुख्ता रास्ता निकल सकता है। (फाइल)

सऊदी अमन चाहता है

  • UN में इसी हफ्ते जनरल असेंबली का सेशन होना है। सऊदी अरब सरकार इस असेंबली के बाद एक इवेंट ऑर्गनाइज कर रही है। इसके मकसद है कि इजराइल और फिलिस्तीन के मुद्दे को हमेशा के लिए हल किया जा सके और इसमें तमाम देश एक मंच पर आकर कोशिश करें।
  • हालांकि, नेतन्याहू कैबिनेट के कुछ कट्टरपंथी सोच वाले मिनिस्टर्स फिलिस्तीन या सऊदी अरब से कोई समझौता नहीं करना चाहते। यही वजह है कि अरब में अमन की कोशिशें अब तक कामयाब नहीं हो पाई हैं। सऊदी अरब के फॉरेन मिनिस्टर ने हाल ही में नई दिल्ली जी-20 में शिरकत की थी। तब उन्होंने कहा था कि सऊदी अपनी तरफ से हर वो कोशिश करेगा, जिसके जरिए अरब वर्ल्ड में हमेशा के लिए अमन कायम हो सके। इजिप्ट और जॉर्डन भी इसमें रोल प्ले करना चाहते हैं। यूरोपीय यूनियन और अमेरिका पहले ही सऊदी पर समझौते के लिए दबाव डाल रहे हैं।
  • फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास भी इस हफ्ते यूएन जनरल असेंबली में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क आ रहे हैं। इसी दौरान नेतन्याहू भी यहां मौजूद होंगे। बहुत मुमकिन है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दोनों से अलग-अलग मुलाकात करें और कोई बीच का रास्ता निकाला जाए। अगर फिलिस्तीन और इजराइल कुछ बातों पर सहमत हो जाते हैं तो सऊदी अरब को कोई दिक्कत नहीं होगी।

सऊदी पर अमेरिकी दबाव

  • दो महीने पहले अमेरिका ने पहली बार खुलकर कहा था कि वो इजराइल और सऊदी अरब में नॉर्मल रिलेशनशिप चाहता है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था- अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी के लिए बहुत जरूरी है कि इजराइल और सऊदी अरब के बीच नॉर्मल रिलेशन हों। अमेरिका को इससे काफी फायदा है। इस टारगेट को हासिल करने में कुछ वक्त और लग सकता है।
  • ब्लिंकन के इस बयान के वर्ल्ड डिप्लोमैसी में बेहद अहम मायने हैं। इजराइल सरकार ने हाल ही में माना था कि सऊदी से बैकडोर डिप्लोमैसी के तहत बातचीत जारी है और अमेरिका मीडिएटर का रोल प्ले कर रहा है।
  • अमेरिकी फॉरेन सेक्रेटरी ने भरोसा दिलाया था कि इस प्रोसेस में फिलिस्तीन के मुद्दों और हितों को ध्यान में रखा जाएगा। तब इजराइल-सऊदी मामलों के एक्सपर्ट सलाम सेजवानी ने कहा था- सितंबर 2020 में अमेरिका ने अब्राहम अकॉर्ड कराया था। ये बहुत बड़ी कामयाबी थी।
सितंबर 2020 में अमेरिका ने अब्राहम अकॉर्ड कराया था। उस वक्त डोनाल्ड ट्रम्प प्रेसिडेंट थे। UAE और बहरीन समेत चार अरब देशों ने इजराइल को मान्यता दी थी। (फाइल)

सितंबर 2020 में अमेरिका ने अब्राहम अकॉर्ड कराया था। उस वक्त डोनाल्ड ट्रम्प प्रेसिडेंट थे। UAE और बहरीन समेत चार अरब देशों ने इजराइल को मान्यता दी थी। (फाइल)

अब्राहम अकॉर्ड पर एक नजर

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने भरोसा दिलाया था कि इजराइल और सऊदी के डिप्लोमैटिक रिलेशन शुरू कराने के प्रोसेस में फिलिस्तीन के मुद्दों और हितों को ध्यान में रखा जाएगा। इजराइल-सऊदी मामलों के एक्सपर्ट सलाम सेजवानी ने कहा- सितंबर 2020 में अमेरिका ने अब्राहम अकॉर्ड कराया था। ये बहुत बड़ी कामयाबी थी।
  • अब्राहम अकॉर्ड के वक्त डोनाल्ड ट्रम्प प्रेसिडेंट थे। उस वक्त UAE, बहरीन, मोरक्को और सूडान ने इजराइल को मान्यता दी। आज इजराइल और UAE के बीच डिफेंस और ट्रेड रिलेशन बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • अमेरिका चाहता है कि I2U2 ग्रुप में सऊदी अरब भी शामिल हो। फिलहाल, इस ग्रुप में US, UAE, इजराइल और इंडिया हैं। इन्हीं देशों के नाम का पहला अल्फाबेट लेकर ग्रुप का नाम बना है।
  • पिछले दिनों इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा था- बहुत मुमकिन है कि 6 महीने में इजराइल और सऊदी अरब के डिप्लोमैटिक रिलेशन बहाल हो जाएं। पिछले हफ्ते खबर आई कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में दो बार सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की है।

MP में एक हफ्ते में सामान्य से दोगुनी बारिश, नदी-नाले लबालब, 10 डैम के गेट खुले

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। यहां 7 सितंबर से 13 सितंबर के बीच सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है। राज्य के 10 डैम के गेट खोलने पड़े हैं। वहीं, राजस्थान के अलग-अलग जिलों में हो रही तेज बारिश से 5 बड़े बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। 10 से ज्यादा जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

 मध्य प्रदेश में बरगी, तवा, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, यशवंत सागर, सतपुड़ा, माचागोरा, पारसडोह, गंभीर और क्षिप्रा डैम के गेट खोले गए हैं। वहीं राजस्थान में माही बजाज, जवाई, कालीसिंध, सोमकमला और कोटा बैराज के गेट खोले गए हैं।

राजस्थान में भी मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। बीते तीन दिन से राजस्थान के अलग-अलग जिलों में हो रही तेज बारिश से राज्य के 5 बड़े बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। माही बजाज, जवाई, कालीसिंध, सोमकमला और कोटा बैराज के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। वहीं, 10 से ज्यादा जिलों में फसलें चौपट हो गई हैं।

यह तस्वीर उज्जैन के बड़नगर में बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किए जाने की है।

यह तस्वीर उज्जैन के बड़नगर में बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किए जाने की है।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां तेज बारिश होगी: गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, तमिलनाडु, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

यहां हल्की बारिश होगी: केरल, कर्नाटक, असम, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में शनिवार 16 सितंबर की रात शिवना नदी का पानी पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गया।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में शनिवार 16 सितंबर की रात शिवना नदी का पानी पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गया।उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर है। शनिवार को रामघाट के कई मंदिर डूब गए।

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर में शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक 17.51 इंच पानी गिरा।

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर में शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक 17.51 इंच पानी गिरा।खंडवा में इंदिरा सागर बांध के सभी 20 गेट खोल दिए गए हैं। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में आज भारी बारिश की चेतावनी: 3 जिलों में रेड अलर्ट; 5 बांधों के गेट खोले

मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बंगााल की खाड़ी से आए वेदर सिस्टम के कारण बीते 24 घंटे में 29 जिलों में बारिश हुई। इनमें से 8 ऐसे जिले हैं, जहां 2 से 4 इंच या उससे ज्यादा पानी बरसा।

मध्य प्रदेश में नहर फूटने से बड़वानी-सेंधवा हाईवे बंद; 13 जिले सूखे से बाहर, 6 मुहाने पर

बंगाल की खाड़ी से उठे स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने मध्य प्रदेश के 13 जिलों को सूखे (औसत से कम बारिश) से बाहर निकाल दिया है। 6 जिले- भोपाल, अलीराजपुर, नीमच, शाजापुर, दमोह, सिंगरौली रेड जोन से बाहर आने के मुहाने पर हैं। आज इन जिलों में औसत बारिश का कोटा पूरा हो सकता है। 

बिहार में अगले एक हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं: उमस भरी गर्मी से बढ़ी परेशानी

बिहार में पिछले एक हफ्ते से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बारिश नहीं होने से उमस बढ़ती जा रही है। अगले एक हफ्ते तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना नहीं है। 

छत्तीसगढ़ में बारिश थमी, पारा चढ़ा: ज्यादातर जिलों में 2-3 डिग्री बढ़ा तापमान

छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लगने के साथ ही तापमान लगातार बढ़ रहा है। ज्यादातर जिलों में पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा है। नमी तेजी से घट रही है और उमस बढ़ रही है। रविवार को भी मौसम का यही हाल रहने की संभावना है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर उन्‍हें सनातनी बनने की कपिल सिब्‍बल की सलाह पर बीजेपी नेता शाजिया इल्‍मी ने निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि सिब्‍बल सनातन पर बोलेंगे तो कुछ ज्‍यादा ही हो जाएगा। ये वही कपिल सिब्‍बल हैं जिन्‍होंने राम मंदिर मुद्दे पर सुनवाई हो रही थी तो कहा था कि इसके फैसले में देरी होनी चाहिए। कारण है कि इसका असर चुनाव पर पड़ सकता है।

हरियाणा के नूंह में इंटरनेट 19 तक बंद

हरियाणा के नूंह जिले में 19 सितंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। इसके लिए प्रदेश के गृह विभाग ने रविवार को आदेश जारी कर दिए हैं। यहां धारा-144 भी लागू रहेगी। वहीं, नूंह में दंगे भड़काने और लोगों को उकसाने के मामले में आरोपी फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान को दो दिन की रिमांड के बाद एकबार फिर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें चार मामलों में पेश किया गया। तीन मामलों में कोर्ट ने न्यायिक हिरासत के आदेश दिए। वहीं, एक मामले में दो दिन की रिमांड पुलिस को दी है। पुलिस ने पांच दिन की रिमांड मांगी थी। इस दौरान नूंह कोर्ट सहित शहर के मुख्य स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा था।

कश्मीर घाटी के अनंतनाग में मुठभेड़ जारी

कश्मीर के अनंतनाग जिले के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ पांचवें दिन भी जारी रही। ऑपरेशन 100 घंटे से अधिक समय से चल रहा है। यह ऑपरेशन कश्मीर में सबसे लंबे समय तक चलने वाले सैन्य अभियानों में से एक बन गया है। सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों की तलाश में आस-पास के गांवों तक अभियान का दायरा बढ़ा दिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें