अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सरकारी भूमि पर घर बनाकर लिया लोन

Share

राजकुमार गुप्ता

मनबढ़ ने दोबारा फिर किया आवेदन, बैंक ने किया निरस्त

वाराणसी। सड़क की भूमि पर मकान निर्माण वास्ते लोन लिए जाने का मामला RTI से सामने आया है। भूस्वामी ने भवन निर्माण के नाम पर बैंक से पहली बार 15 लाख रुपये ले लिए। कुछ साल बीतने के बाद उसी भूमि पर दोबारा निर्माण कराए जाने के नाम पर बीस लाख रुपये ऋण के लिए आवेदन किया। मामला सामने आने पर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। इस भूमि को लेकर जिले के विभिन्न कार्यालयों द्वारा भी भूस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट लग चुकी है।

यूनियन बैंक की नोटिस

बताया जाता है कि कचनार गाँव निवासी जयलाल पाल उर्फ़ अजय इस तरह के कार्यों को करने में माहिर है। वह अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा कर बैंक तथा राजस्व विभाग को चूना लगा रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद ऋण की पत्रावली यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने निरस्त कर दी है। अब लोगों ने पीडब्ल्यूडी, डीएम, एसडीएम और एलडीएम से उक्त सरकारी भूमि को खाली कराए जाने और दोषी के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें