अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लॉकडाउन बढ़ा:अब भोपाल-होशगांबाद-जबलपुर में 24 मई और ग्वालियर-इंदौर- उज्जैन में 31 मई सुबह 6 बजे तक पाबंदी

Share

भोपाल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत 7 जिलों में कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। भोपाल, होशंगाबाद और जबलपुर में कोरोना कर्फ्यू 24 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया है। वहीं, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन और नीमच जिले में 31 मई सुबह 6 बजे तक सब कुछ लॉक रहेगा। इसके पहले 14 जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया गया था। अब 52 जिलों में से 20 में 8 से 15 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अभी इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह 6 बजे तक था।

रविवार को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी कर दिए। इसमें कहा गया कि 9 अप्रैल के आदेश से भोपाल नगर निगम क्षेत्र व बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में 10 अप्रैल सुबह 6 बजे से 17 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था। भोपाल में कोरोना संक्रमण से आम जनता के बचाव के लिए एवं जन सामान्य के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सुबह 6 बजे से 24 मई सुबह 6 बजे तक लागू किया गया है।

इंदौर में किराना दुकानों को राहत

इंदौर में भी कलेक्टर ने 16 मई को लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। वहीं शनिवार, रविवार को पहले से कोरोना कर्फ्यू है। ऐसे में 31 मई की सुबह 6 बजे तक ही बाजार खुल सकेंगे। इस बार कलेक्टर ने किराना दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्ताह में पांच दिन खुलने की अनुमति दी है। बशर्ते यहां कोई ग्राहक नहीं आ सकेगा। दुकानदार सिर्फ फोन पर ही ऑर्डर लेकर होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसके अलावा थोक दुकानें भी सप्ताह में तीन दिन यानि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक सशर्त खुल सकेंगी। बाकी प्रतिबंध पहले ही तरह रहेंगे।

14 जिलों में पहले ही लॉकडाउन बढ़ाया गया है

प्रदेश के 14 जिलों में शनिवार को ही लॉकडाउन बढ़ाया गया था। इनमें से 4 जिलों में 31 मई और बाकी जगह 24 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया । रायसेन, रीवा, सागर और विदिशा में 31 मई की सुबह 6 बजे और बैतूल, हरदा, सतना, खंडवा, छिंदवाड़ा और गुना में 24 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया। यह निर्णय इन जिलों की शनिवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। इससे पहले धार, अशोकनगर, सिंगरौली में भी 24 मई और रतलाम में 25 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है।

छूट देने के लिए शासन को भेजें प्रस्ताव
इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण की दर बहुत कम है। वहां शनिवार और रविवार को बैठक कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजें। मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के तहत निशुल्क इलाज की मॉनिटरिंग भी जिला क्राइसिस ग्रुप को करना है।

भोपाल कलेक्टर द्वारा जारी आदेश।

भोपाल कलेक्टर द्वारा जारी आदेश।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें