कर्मवीर स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट एवं अनंत सेवा न्यास द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण , सामाजिक सरोकार, धर्म _ अध्यात्म , प्रशासनिक सेवा, पत्रकारिता, साहित्य न्यायिकसेवा, नशामुक्ति आदि के क्षेत्र में मानवता की सेवा में समर्पित 31 मातृशक्तियों को मां अहिल्या गौरव अलंकरण से सम्मानित किया।
कीमती गार्डन धार रोड पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार प्रतिक श्रीवास्तव थे।
इस अवसर पर डॉ विनीता कोठारी, डॉ संध्या चौकसे, इंदु श्रीवास्तव, प्रवीण अग्निहोत्री, सहित 31 महिलाओं को सम्मानित किया गया। डॉ राजीव शर्मा पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प.योगेन्द्र महंत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ.सीमा अलावा, विश्व ब्राह्मण समाज संघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष अपर्णा जोशी, वरिष्ठ समाजसेविका अलका सैनी, ब्रह्माकुमारी आश्रम से सीमा बहन, उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मनीष यादव , समाजसेवी सुमित कीमती भी बतौर अतिथि मौजूद थे।
अतिथि स्वागत मोहन राठौर ,कन्हैयालाल चौहान, दीपक दुबे,शिक्षक सुनील चौधरी, निलेश तिवारी ,ट्रस्ट सचिव आशिष शिंदे, मुकेश मानावत ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एड. द्वारका चौरसिया ने किया। न्यास के महासचिव अनंत महंत ने आभार प्रदर्शन किया। धन्यवाद प्रकाश जी मानावत।






Add comment