अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इंदौर जल त्रासदी के बाद मध्य प्रदेश सरकार बैकफुट पर,इंदौर में अचानक बड़ी बैठक*

Share

इंदौर जल त्रासदी के बाद मध्य प्रदेश सरकार बैकफुट पर है। सरकार डैमेज कंट्रोल में लगी हुई है. वहीं, कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस बीच मंत्री कैलाश विजय विजयवर्गीय ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस मध्य प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें जिले के सभी विधायकों को बुलाया गया है। कलेक्टर शिवम् वर्मा, निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हैं। 

प्रदेशभर में कांग्रेस के आंदोलन के बाद बढ़ा तनाव
बताया जा रहा है कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस घटना के विरोध में आंदोलन कर रही है। इसी के चलते अचानक यह बैठक आयोजित की गई है।

कांग्रेसी नेताओं को भाजपाइयों ने चाय नाश्ते पर बैठा लिया
इंदौर में कुछ कांग्रेस नेता दो नंबर क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला के घर विरोध प्रदर्शन करने गए थे, लेकिन वे नाश्ता-पानी कर लौट गए। कांग्रेस नेता मनोहर रघुवंशी ने बताया कि रविवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्रीय विधायकों के आवासों का घेराव करने वाले थे। इसी क्रम में वे स्वयं क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला के घर पहुंचे थे।

रघुवंशी के अनुसार, बाद में जानकारी मिली कि प्रदर्शन रद्द कर दिया गया है। इसके बाद मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नाश्ता-पानी कराया। इसके बाद सभी कांग्रेसी वहां से वापस लौट गए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें