इंदौर। मध्य प्रदेश थैलैसिमीया वेलफेयर सोसाइटी वर्ष 2021 को आओ हम सब मिलकर मध्य प्रदेश को थैलेसीमिया मुक्त करें वर्ष के रूप में मनाएगी । इसे लेकर पूरे वर्ष संगोष्ठी, निशुल्क शिविर ,सेमिनार के आयोजन तो होंगे ही साथ ही चौराहों पर पर्चा वितरण, दीवार लेखन ,पोस्टर अभियान चलाकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा ।इसी के साथ श्री कल्याणमल बद्री प्रसाद परमार्थिक ट्रस्ट द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को ट्रांसप्लांट भी निशुल्क रूप से कराया जाएगा ।मध्य प्रदेश थैलैसिमीया वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा एवं श्री कल्याणमल बद्रीप्रसाद ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गर्ग ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पूरे वर्ष सोसायटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।जिसके तहत राष्ट्रीय संगोष्ठी, सेमिनार और स्वास्थ्य शिविर के आयोजन तो होंगे ही साथ ही नुक्कड़ नाटक, पर्चा वितरण ,वॉल पेंटिंग तथा होरर्डिग द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि वर्ष में 5 स्वास्थ्य शिविर एवं तीन राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित होंगे ।आपने आगे बताया कि थैलेसीमिया, सिकलसेल ,एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पिडित का जीवनकाल कम होता है शासन स्तर पर इन बीमारियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में शामिल किया गया है लेकिन अभी भी इस बीमारी से पीड़ित को रोजगार एवं शिक्षा में विशेष अवसर नहीं मिल पा रहा है । संस्था द्वारा बीमारी ग्रस्त व्यक्ति को विशेष अवसर दिलाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा । संस्था की सचिव सुश्री वंदना शर्मा उपाध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में पहली बार निशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने का निर्णय लिया है ,यह ऑपरेशन ट्रस्ट के सहयोग से होगा समस्त कार्यक्रम के प्रभारी श्रीमती हेमलता अजमेर होगी । पत्रकार वार्ता में विशेष रुप से बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ शिवानी पटेल शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वाति जैन ने भी बीमारी के बारे में जानकारी दी ।
मध्य प्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी 2021 को थैलैसिमीया से मुक्त करें मध्य प्रदेश अभियान चलाएगी…….कल्याणमल बद्री प्रसाद पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे का बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराया जाएगा





