अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्य प्रदेश:अगर आप मुझे विदाई देना चाहते हैं तो मैं तैयार हूं : कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा

Share

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों को खारिज करने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने आप को उन पर नहीं ‘‘थोपेंगे’’ और अगर वे चाहते हैं तो वह पार्टी ‘‘छोड़ देंगे।’’ अपने गढ़ छिंदवाड़ा के हर्रई में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए 77 वर्षीय नेता ने कहा कि उन्हें कई वर्षों से कार्यकर्ताओं का प्यार और विश्वास मिलता रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर आप कमलनाथ को विदाई देना चाहते हैं तो यह आपकी मर्जी है। मैं जाने के लिए तैयार हूं। मैं खुद को आप पर थोपना नहीं चाहता। यह आपकी मर्जी का मामला है।’’ कमलनाथ के बेटे नुकलनाथ छिंदवाड़ा सीट से सांसद हैं। कमलनाथ ने पहले ही घोषणा की थी कि उनका बेटा नकुल दोबारा इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। छिंदवाड़ा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा अपने आप को आक्रामक रूप से पेश करती है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए वोट करना होगा और मुझे आप सब पर विश्वास है।’’

मप्र में फसल नुकसान का सर्वे समय सीमा में पूरा करने के निर्देश

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने सर्वे के निर्देश देते हुए इसे समय सीमा में पूरा करने को कहा है। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि सर्वे संवेदनशीलता के साथ किया जाए। मंत्री वर्मा ने बताया है कि पूर्व में भी 11 से 14 फरवरी के मध्य हुई वर्षा एवं ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ था। इससे प्रभावित आठ जिलों में सर्वे के बाद 25 तहसीलों के 196 गांवों के 16,481 किसानों को 17.81 करोड़ रुपए की राहत राशि वितरित करने की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि 26 एवं 27 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण जबलपुर, शहडोल, ग्वालियर एवं नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों, रीवा संभाग के कुछ जिलों और सागर, दमोह, खंडवा, इंदौर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, सतना, बड़वानी, पन्ना, भोपाल, विदिशा, रायसेन, खरगोन, सिंगरौली एवं सीधी जिलों में असामयिक वर्षा हुई। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा।

सिंधिया, भाजपा विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उपमंडल पुलिस अधिकारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को बमोर कला पुलिस थाने में निवाड़ी जिले के ओरछा निवासी सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी ने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली जिसमें उसने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को एक साथ पिछोर (मध्य प्रदेश) आने की चुनौती दी थी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी नहीं बनने से कामकाज पर असर

लोकसभा चुनाव करीब हैं और कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया है। इसका सीधा असर पार्टी के कामकाज पर पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर कमलनाथ के स्थान पर जीतू पटवारी की नियुक्ति की। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पटवारी ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया और उसके बाद से अब तक नई नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। आगामी दिनों में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ प्रदेश से होकर गुजरने वाली है। प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी नहीं सौंपे जाने का असर यात्रा पर पड़ने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हाफिज का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया है, मगर जिला इकाइयां, मंडल इकाई और सेक्टर इकाई यथावत है। जिन क्षेत्रों से राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुजरना है, वहां की इकाइयों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही विशेष समितियां भी गठित की गई है। माना जाता है कि प्रदेश कार्यकारिणी के भंग होने और नई नियुक्तियां न होने से प्रमुख नेता असमंजस में हैं, उन्हें अपना भविष्य संकट में नजर आ रहा है। इसका असर पार्टी की गतिविधियों पर पड़ रहा है।

पीएम मोदी आज करेंगे मध्य प्रदेश में 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक वीडियो लिंक द्वारा 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री डिजिटल तरीके से सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जलापूर्ति, कोयला और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे या राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी इस मौके पर मध्य प्रदेश में साइबर तहसील परियोजना भी शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की सिंचाई परियोजनाओं की आधारिशला रखेंगे जिनमें ऊपरी नर्मदा परियोजना, राघवपुर बहुद्देश्यीय परियोजना और बासनिया बहुद्देश्यीय परियोजना शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी उज्जैन शहर में भारतीय पंचांग या समय गणना प्रणाली पर आधारित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का भी वर्चुअल तौर पर उद्घाटन करेंगे। आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि यह अपनी तरह की विश्व की पहली घड़ी है। विज्ञप्ति में कहा गया, “समय गणना की भारतीय प्रणाली दुनिया की सबसे पुरानी, ​​सूक्ष्म, शुद्ध, त्रुटि रहित, प्रामाणिक और विश्वसनीय प्रणाली है। इस सबसे विश्वसनीय प्रणाली को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के रूप में उज्जैन में पुनः स्थापित किया जा रहा है।”

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें