अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

महाराष्ट्र और झारखंड फिलहाल कौन-सा गठबंधन आगे चल रहा

Share

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर नीरज दुबे ने कहा कि कहीं ना कहीं दोनों ही राज्यों में भाजपा और इंडिया ब्लॉक के बीच जबरदस्त मुकाबला है। दोनों ही राज्यों में भाजपा अपनी पूरी ताकत लगाने की कोशिश में है।थूक जिहाद लोगों की सेहत और साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ रहा है। हाल के दिनों में इस तरह की खबरें लगातार आ रही है कि कैसे एक कौम के लोग सार्वजनिक जगहों पर भी इस तरीके का कार्य करते हैं। माना उनके धर्म में यह चीज करना जायज हो सकता है लेकिन यह जरूरी नहीं की सभी धर्म में इसी तरीके की चीज होती हो। आपको दूसरे की पवित्रता का भी ख्याल रखना होगा। साथ ही साथ हम वैज्ञानिक जीवन के दौर में है, ऐसे में हमें स्वास्थय और स्वच्छता का खास ध्यान रखना होगा।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर नीरज दुबे ने कहा कि कहीं ना कहीं दोनों ही राज्यों में भाजपा और इंडिया ब्लॉक के बीच जबरदस्त मुकाबला है। दोनों ही राज्यों में भाजपा अपनी पूरी ताकत लगाने की कोशिश में है। जहां महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना को अपनी सरकार बचानी है वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार को सत्ता से बाहर करना है। कांग्रेस के लिए भी दोनों राज्य काफी चुनौती है। साथ ही साथ दोनों ही राज्यों में कुछ ऐसे क्षेत्रीय दल है जिनके भविष्य के लिए यह चुनाव काफी अहम हो सकता है। हालांकि, हरियाणा चुनाव के नतीजे के बाद से यह समझ में आ गया है कि जिसकी गूंज ज्यादा सुनाई दे रही हो, इसका मतलब ये नहीं है कि वही चुनाव जीत रहा है। बाजी अंत समय में भी पलट जा रही है। महाराष्ट्र झारखंड में क्या कुछ होगा, 23 नवंबर को ही पता चल पाएगा।

दिल्ली में प्रदूषण और यमुना नदी में गंदगी को लेकर नीरज दुबे ने कहा कि कहीं ना कहीं राष्ट्रीय राजधानी की इस तरह की स्थिति शर्मनाक है। आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार यह दावा करते रहे हैं कि हम दिल्ली को स्वच्छ शहर बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। यमुना नदी को हम साफ कर रहे है। लेकिन सच्चाई क्या है, यह हम सबके सामने है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भयानक है। दूसरी ओर यमुना नदी में जो जहरीले झांग तैर रहे हैं उससे साफ तौर पर पता चल रहा है की छठ में कितनी दिक्कतें होने जा रही है। राजनीति से ज्यादा पहले इन कामों पर फोकस करना हर राजनीतिक दल का उद्देश्य होना चाहिए और कहीं ना कहीं आम आदमी पार्टी इसमें विफल होती दिखाई दे रही है और भाजपा को उस पर हमलावर होने का मौका मिल रहा है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें