अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बोले- दिल पर पत्थर रखकर शिंदे को बनाया मुख्यमंत्री

Share

नई दिल्ली

महाराष्ट्र भाजपा को एकनाथ शिंदे के सीएम बनने का दुख है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में खुलकर यह बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्थिर करने के लिए दिल पर पत्थर रखकर शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया है।

चंद्रकांत पाटिल ने रायगढ़ जिले के पनवेल में हुई पार्टी की बैठक के दौरान यह बात कही है। नई सरकार बनने के बाद यह पहला विरोध की ओर इशारा करता बयान आया है।रायगढ़ जिले के पनवेल में बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने यह बयान दिया है।

चंद्रकांत पाटिल बोले- सही मैसेज देना था
चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि सही मैसेज देने और हम जो कुछ भी कर रहे हैं उसमें स्थिरता लाने के लिए हमने मन पर पत्थर रखकर देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय नेतृत्व ने निर्णय लिया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। हमें दुख हुआ।

मंत्रिमंडल विस्तार में भी हो रही देरी
उधर, महाराष्ट्र की नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी देरी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, विभागों में बंटवारे को लेकर एक राय नहीं बन पा रही है। इसके लिए दोनों नेता सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली दौरे पर हैं, यहां मंत्रियों की सूची पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मुहर लगनी है।

फडणवीस को डिप्टी सीएम बना पार्टी ने चौंकाया था
बीती 30 जून को शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। माना जा रहा था कि देवेंद्र फडणवीस सीएम बनेंगे। लेकिन डिप्टी सीएम बनने की बात ने सभी को हैरान कर दिया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें