अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

5 फेज में अनलॉक होगा महाराष्ट्र:पहले फेज में ठाणे, नासिक समेत 18 जिलों में लॉकडाउन हटेगा, मुंबई पर फैसला 15 जून के बाद

Share

कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने 5 चरणों में राज्य को अनलॉक करने की योजना बनाई है। पहले फेज में भंडारा, नासिक, धुले, ठाणे, परभणी, जलगांव और नांदेड समेत 18 जिलों को शुक्रवार से खोला जाएगा। अभी मुंबई को अनलॉक नहीं किया जा रहा है। इस पर फैसला 15 जून के बाद लिया जाएगा।

गुरुवार को राज्य सरकार ने अनलॉक की गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके मुताबिक, जिन शहरों में 25% से ज्यादा बेड खाली हैं, अभी सिर्फ उन्हें ही खोला जाएगा। जहां पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 5% है, वहां पर सिनेमा हॉल भी खोल दिए जाएंगे।

पॉजिटिविटी रेट के आधार पर राज्य को बांटा
राज्य के कुल जिलों को 5 लेवल में बांटा गया है। लेवल-5 का मतलब है कि इस लेवल के जिलों में संक्रमण दर काफी कम है। इस हिसाब से 18 जिलों में शुक्रवार से किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। राज्य के अन्य जिले, लेवल 1, लेवल 2, लेवल 3, लेवल 4 में हैं, जहां संक्रमण दर कम होने पर पाबंदियों में छूट मिलेगी।

महाराष्ट्र में कंट्रोल हुआ कोरोना
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के लिए जून महीना पॉजिटिव बदलाव लेकर आया है। राज्य में कोरोना की पहली लहर के वक्त सर्वाधिक एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.01 लाख थी। दूसरी लहर में यह आंकड़ा 6.99 लाख तक गया। जून के पहले दिन सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या 2.30 लाख ही बची थी। यानी कोरोना महामारी के पीक से अब महाराष्ट्र में 23.55% कम कोरोना के एक्टिव पेशेंट हैं। 

देश में 24 घंटे में 1.33 लाख केस आए
पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के मामलों में मामूली बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। यहां बुधवार को 1 लाख 33 हजार 953 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा मंगलवार के मुकाबले करीब 800 ज्यादा है। हालांकि, संक्रमण की वजह से होने वाली मौतों के आंकड़ों में कोई खास कमी नहीं हो रही। पिछले 24 घंटे में 2,898 लोगों की मौत हुई।

राहत की बात यह रही कि इस दौरान 2 लाख 11 हजार 750 संक्रमित ठीक हो गए। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों के आंकड़े में 80,749 की कमी दर्ज की गई। देश में कोरोना के घटते आंकड़ों के बीच अब भी 5 राज्य ऐसे हैं, जहां एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इनमें कर्नाटक (2.93 लाख), तमिलनाडु (2.88 लाख), महाराष्ट्र (2.16 लाख), केरल (1.92 लाख) और आंध्र प्रदेश (1.43 लाख) शामिल हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें