अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

घर पर बनाएं कच्चे आम की टेस्टी जेली

Share

क्या आप जानते हैं कि कच्चे आम की मदद से बच्चों के लिए घर पर ही टेस्टी मैंगो जेली बनाई जा सकती है? मैंगो शेक और मैंगो आइसक्रीम तो आपने भी खूब खाई होंगी, लेकिन आज जान लीजिए मैंगो जेली बनाने का तरीका। खास बात है कि ये हेल्दी होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होती है और इसे बनाने में आपको मुश्किल से थोड़ा ही समय लगेगा।

मैंगो जेली बनाने के लिए सामग्री

  • कच्चे आम- 4-5
  • चीनी- 2-3 बड़े चम्मच
  • फूड कलर- एक चुटकी
  • नारियल का दूध- आधा कप
  • तेल- आवश्यकतानुसार
  • काला नमक- स्वादानुसार

मैंगो जेली बनाने की विधि

आम की जेली बनाने के लिए सबसे पहले कच्चा आम लें। उसे छील कर अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। इसके बाद इन्हें पानी से साफ कर एक बाउल में अलग रख दें। इसमें आप स्वादानुसार काला नमक और खाने वाला रंग मिलांए। आप इसमें अपनी पसंद का फ्लेवर मिला सकते हैं। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करके धूप में रख दें। कम से कम इसे आधे घंटे के लिए रखें।

अब गैस पर एक पैन रखें। इसमें थोड़ा सा तेल डालें और अच्छी तरह से इसे गर्म कर लें। अब इस तेल में कद्दूकस किया हुआ आम डालकर अच्छे से पकाएं। 5-10 मिनट तक भूनने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल मिक्स करें। इसे एक दो मिनट तक चलाएं और फिर इसमें चीनी डाल दें। इसे लगातार चलाते रहें। चीनी पिघलने के बाद गैस को बंद कर दें।

इसके बाद कटोरे में डालकर इसे सेट होने दें। जब हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें। आपकी स्वादिष्ठ और खट्टी मीठी मैंगो जेली बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे ठंडा करके बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं।

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें