अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ममता बनर्जी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पदयात्रा में हुईं शामिल

Share

कोलकाता | 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पदयात्रा में शामिल होने के लिए सिलीगुडी पहुंच गई हैं। इस पदयात्रा में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को यह दावा करते हुए कहा कि एलपीजी सिलेंडर जल्द ही आम आदमी की पहुंच से बाहर होंगे। सीएम ने कहा, हमें अपनी आवाज सुनाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन आयोजित करने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि ‘रैली में भाग लेने वालों में से कई खाली एलपीजी सिलेंडरों को विरोध को चिह्नित करने के लिए ले जाएंगे।

 ममता बनर्जी की यह पदयात्रा तब हुई है जब आज ही पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली भी हो रही है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज है। कई बड़े नेता लगातार राज्य में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में कोलकाता पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी लोगों के साथ साझा की है। इस बीच प्रधानमंत्री कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करने वाले हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें