अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ममता बनर्जी बोलीं- विपक्षी दलों की एकता अपने आप आकार ले लेगी

Share

नई दिल्ली
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी पार्टियों की एकता अपने आप आकार ले लेगी। राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आई बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे पश्चिम बंगाल की आबादी के आधार पर राज्य को कोविड-19 टीकों की और अधिक खुराक देने का अनुरोध किया।

केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ विपक्षी एकता के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अपने आप आकार ले लेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह विपक्षी पार्टियों का नेतृत्व करेंगी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि देश विपक्षी एकता का नेतृत्व करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पेगासस जासूसी विवाद पर एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और उच्चतम न्यायालय नीत जांच कराने पर फैसला करना चाहिए। बनर्जी बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगी, जिसे उन्होंने ‘चाय पे चर्चा’ बताया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें