अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ममता ने दिया ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ का नारा

Share

 पांच दिनों तक दिल्ली में विपक्षी लामबंदी के बाद पश्चिम बंगाल लौटने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि वह हर दो महीने पर राजधानी में धमक दिखाएंगी। 2024 में पीएम मोदी के खिलाफ विकल्प बनने की कोशिश में जुटीं ममता ने ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ का नारा दिया है। बंगाल में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली के पहले दौरे को सफल बताते हुए ममता ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक उद्देश्यों से मुलाकातें की हैं और लोकतंत्र जारी रहना चाहिए। ममता बनर्जी ने 5 दिन के दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित विपक्ष के कई नेताओं से मिलीं तो एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की। ममता ने विपक्षी नेताओं के साथ 2024 में बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए रणनीति बनाई। हालांकि, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की।

ममता बनर्जी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के आक्रामक चुनावी अभियान का सफलतापूर्वक सामना किया और भगवा पार्टी को 77 सीटों तक रोकने में कामयाब रहीं। बीजेपी ने यहां 200 से अधिक सीटों पर जीत का दावा किया था और पीएम मोदी सहित बीजेपी के अधिकतर नेताओं ने सघन प्रचार अभियान से टीएमसी को चिंतित कर दिया था। ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार सत्ता जरूर हासिल कर ली, लेकिन खुद वह शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ नंदीग्राम से चुनाव हार गईं।

2014 से देश की सत्ता पर काबिज पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ ममता विकल्प बनने की कोशिश में जुट गई हैं। इसके लिए वह विपक्षी दलों को साथ लाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने सोनिया गांधी से भी मुलाकात करके संदेश दिया है कि कांग्रेस को भी साथ रखने में उन्हें गुरेज नहीं है। हालांकि, अभी कांग्रेस पार्टी ने पत्ते नहीं खोले हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, नेतृत्व को लेकर टकराव हो सकता है। इससे बचने के लिए चुनाव बाद चेहरा तय करने की बात कही जा सकती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें