अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बंगाल की 49% महिला वोटर्स पर ममता की नजर:दीदी ने लगातार दूसरे दिन महिला मार्च निकाला

Share

कोलकाता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (दीदी) ने महिलाओं को साधना शुरू कर दिया है। दीदी ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को महिलाओं की पद यात्रा निकालकर वुमन पावर दिखाई। एक दिन पहले भी यानी 7 मार्च को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली कर रहे थे, तब ममता ने सिलीगुड़ी में गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर महिलाओं के साथ पैदल मार्च किया था।

ममता ने अपने गले में जय बांग्ला लिखा पोस्टर लटका रखा था। दीदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा, ‘बंगाल को बाहरी गुंडे नहीं चाहिए। केंद्र सरकार गैस का दाम बढ़ाती है, कोविड वैक्सीन को मोदी वैक्सीन कर दिया। देशभर में भाजपा शासित राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा है। गुजरात में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अत्याचार होता है। इसलिए हमें मोदी और शाह नहीं चाहिए। चुनाव में बंगाल की जनता इन्हें सबक सिखाएगी।’

बंगाल में उठाया UP में महिला अपराधों का मुद्दा
विमेंस डे के मौके पर साढ़े चार किलोमीटर लंबी पद यात्रा को ममता ने कोलकाता मार्च नाम दिया। मार्च के जरिए उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का विरोध किया गया।

ममता बनर्जी पिछले 24 घंटे में महिलाओं को लेकर दो मार्च कर चुकी हैं। उनका फोकस राज्य की महिला वोटर्स पर है। बंगाल में कुल 7.18 करोड़ वोटर्स में से 3.15 करोड़ महिलाएं हैं यानी कुल वोटर्स में से 49%। ममता ने TMC से 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। हालांकि, सोमवार को ही उन्होंने मालदा जिले की हबीबपुर सीट से सरला मुर्मु का टिकट काटकर प्रदीप बास्की को नया प्रत्याशी घोषित कर दिया।

ममता ने बोंगो जननी मोर्चे का गठन किया
ममता बनर्जी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद अपनी सरकार की विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए और भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि को उजागर करने के लिए पार्टी के गैर राजनीतिक मोर्चे बोंगो जननी (बंगाल की मां) का गठन किया। बोंगो जननी के जरिए ममता अपने सरकार की महिला आधारित योजनाओं का प्रचार करती हैं।

शुभेंदु 12 को पर्चा भरेंगे इसी दिन ममता की नंदीग्राम में रैली
इस बीच, नंदीग्राम से भाजपा के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी 12 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसी दिन ममता बनर्जी नंदीग्राम में एक सभा करने वाली हैं। ममता बनर्जी ने 10 मार्च को अपना नामांकन दााखिल करने की घोषणा की है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें