अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लंबे इंतजार के बाद मंगलवारिया मवेशी बाजार शुरू

Share

देपालपुर निप्र। कोरोना के लगभग 18 माह बाद मंगलवारिया मवेशी बाजार पर लगा ग्रहण अब समाप्त हुआ है। मंगलवारिया बाजार शुरू करने की मांग व्यापारियों द्वारा कई बार एसडीएम रविकुमार सिंह, तहसीलदार बजरंग बहादुरसिंह, नगर परिषद सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस एवं क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल से मांग की थी। क्षेत्रीय विधायक ने कलेक्टर एवं अधिकारियों से चर्चा कर मंगलवारिया मवेशी बाजार शुरू करने की पहल की। जिससे मवेशी व्यापारियों एवं किसानों को मवेशी खरीदने बेचने में सुविधा होगी। ज्ञात रहे कि देपालपुर का मवेशी बाजार इंदौर संभाग में सबसे बड़ा बाजार लगता है। जिसमें इंदौर, धार, उज्जैन, रतलाम, कानवन आदि स्थानों से व्यापारी एवं किसान मवेशी बेचने खरीदने आते हैं व नगर परिषद का आय का स्रोत भी रहता है। इससे नगर परिषद की आर्थिक स्थिति मजबूत किसानों को अपने मवेशी का उचित मूल्य भी प्राप्त होगा। बाजार को प्रारंभ करने की नगर परिषद द्वारा पूरी व्यवस्था कर ली गई है

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें