अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इन्दौर में 5 अप्रैल को मनेगा वीरांगना झलकारी बाई का बलिदान दिवस; 5 समाजसेवी महिलाएँ होंगी सम्मानित*

Share

​इन्दौर। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान योद्धा और साहस की प्रतिमूर्ति वीरांगना झलकारी बाई के 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर शहर में एक भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, खेल और बहादुरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 5 महिलाओं को ‘वीरांगना झलकारी अलंकरण’ से नवाजा जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली एवं राष्ट्रीय महासचिव दिनेश वर्मा ‘दानिश’ ने बताया कि यह आयोजन अन्नपूर्णा रोड, दशहरा मैदान स्थित वीरांगना झलकारी बाई चौराहा* पर अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नईदिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख श्रीमंत राव पुष्पेन्द्र सिंह की मौजूदगी में होगा। गौरतलब है कि वीरांगना झलकारी बाई चौराहा का नामकरण 17 अगस्त 2025 को महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा वीरांगना की स्मृति में किया गया है।

समारोह में अतिथी के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

*​रानी लक्ष्मीबाई की सहयोगी थीं झलकारी बाई*

​मालवा प्रांताध्यक्ष ईश्वरलाल सनोटिया एवं संभागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धीमान ने वीरांगना को याद करते हुए कहा कि झलकारी बाई ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों से लोहा लिया, उनका त्याग और समर्पण नारी शक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है।

*​प्रविष्टियाँ आमंत्रित : 25 मार्च तक भेजें बायोडाटा*

​महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश चौधरी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद टाटवाल ने कोली/कोरी समाज के विभिन्न संगठनों से अपील की है, कि वे अपने क्षेत्र की प्रतिभावान और समाजसेवी महिलाओं के नाम अलंकरण हेतु 25 मार्च 2026 तक महासंघ कार्यालय, 14 महावर नगर, अन्नपूर्णा रोड, इन्दौर भेजे जा सकते हैं।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें