अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में पेंट बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग, आग से चार कारखाने जलकर राख, कई किमी दूर से दिखा काले धुएं का गुबार

Share

इंदौर  बिजासन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंहासा में एक कलर पेंट बनाने की फैक्ट्री (color paint factory) में आज दोपहर आग लग गई। जिसने देखते ही देखते बड़ा रूप धारण कर लिया। आंख की चपेट में तीन अन्य गोदाम भी आ गए। आग बुझाने के लिए आसपास के क्षेत्रो से फायर वाहन बुलाए गए।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिहासा में एक कलर पेंट बनाने की फैक्ट्री है। जिसमें दोपहर 3:00 बजे के करीब आग लगी। आग की लपेटे इतनी ऊंची थी की दूर तक दिखाई दे रही थी। फायर विकेट के अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि आग ने पास में ही भूसे के गोदाम को अपने आगोश में लिया और फिर कतरन के गोदामएवं लकड़ी के पीठा जल गया। फायर कर्मियों को रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था। चारों ओर धुआ फैला हुआ था। करीब 1 लाख लीटर पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन बार-बार आग भपक रही थी।

आग लगने से चार कारखाने खाक हो गए और इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आनंद कलादगी ने बताया कि चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिंहासा गांव में आग की शुरुआत ऑयल पेंट के एक कारखाने से हुई और लपटों ने इससे सटी तीन अन्य इकाइयों को भी अपनी जद में ले लिया जहां गत्ता, पशु आहार और लकड़ी का बुरादा बनाया जाता है.

उन्होंने बताया कि चारों कारखानों में लगी आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई है. आग लगने के दौरान इन कारखानों में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था.

ऑयल पेंट के कारखाने में लगी पहले आग

कलादगी ने बताया कि पहली नजर में लगता है कि ऑयल पेंट के कारखाने में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और बाद में आग तीन अन्य कारखानों तक फैल गई. उन्होंने बताया कि अग्निकांड को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी.

कई किमी दूर से दिख रहा था धुआं

चश्मदीदों के मुताबिक कारखानों में लगी आग इतनी भीषण थी कि इसका गहरा काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था. अग्निशमन विभाग के उप निरीक्षक शिवनारायण शर्मा ने बताया कि अर्थमूविंग मशीनों की मदद से कारखानों की दीवारें तोड़कर आग पर काबू पाया गया और इसमें एक लाख लीटर से अधिक पानी लगा.

उन्होंने बताया कि चारों कारखानों में आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। अगर इनमें अग्निशमन उपकरण होते तो आग इतना विकराल रूप नहीं ले पाती.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें