अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन पर कांग्रेस पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती

Share

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर विपक्षी एकता की गुहार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने एक्साइज पॉलिसी स्कैम पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस को खरी-खोटी भी सुनाई है। गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाले के खिलाफ कांग्रेस मुखर है और उसने मनीष सिसोदिया से इस्तीफे की भी मांग की है। इस बात के लिए महबूबा कांग्रेस के खिलाफ भड़क उठीं। वहीं मुफ्ती ने आम आदमी पार्टी को दमदार विपक्ष बताते हुए उसकी तारीफ की है।

कांग्रेस खुद हो चुकी शिकार फिर भी…
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि एक ऐसे वक्त में जबकि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ हो रहा है, हमें एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि कांग्रेस पार्टी हितों से ऊपर नहीं उठ पा रही है। इसके साथ ही मुफ्ती ने आम आदमी पार्टी को एक अजेय विपक्ष बताया। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने टि्वटर पर लिखा कि कांग्रेस खुद भी ईडी का शिकार बन चुकी है। इसके बावजूद वह भाजपा के प्रोपोगेंडा के सुर में सुर मिला रही है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष की एकता पर जोर दिया।

कांग्रेस ने निकाला था जुलूस
गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने आम आदमी पार्टी ऑफिस के बाहर आज दिन में प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में करप्शन और इसके इंप्लीमेंटेशन के आरोपों को लेकर दिल्ली के डिप्टी मनीष सिसोदिया का इस्तीफा भी मांगा। विरोध प्रदर्शन दिल्ली कांग्रेस ऑफिस से आम आदमी पार्टी के मुख्यालय तक जुलूस की शक्ल में निकाला गया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

कल हुई थी सीबीआई की छापेमारी
बता दें कि शुक्रवार को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर पर कई घंटे की छापेमारी की। यह छापेमारी दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में करप्शन के आरोपों के संबंध में की गई थी। मनीष सिसोदिया के अलावा 30 अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा गया। मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की कार्रवाई करीब 14 घंटे तक चली थी। इसके बाद मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी की भी आशंका जताई है। वहीं आप आदमी पार्टी ने भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ यह कहते हुए हुंकार भरी है कि वह 2024 के आम चुनाव में मोदी को टक्कर देने के लिए तैयार है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें