अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मेरे माधव

Share

माधव तेरे शहर के लोग
अक्सर मोहब्बत का
नाम लेकर डसते हैं।

माधव तेरे शहर के लोग
नाम तो तेरा लेते है
पर तुम जैसी
प्रेम प्रीति न करते हैं।

माधव तेरे शहर के लोग
कान्हा-कान्हा तो करते हैं
मगर तुम जैसा
रण में साथ न देते हैं।

माधव तेरे शहर के लोग
प्रेम तो बहुत करते हैं
मगर तुम जैसे
निभाने से डरते हैं।

माधव तेरे शहर के लोग
सत्यता का गुणगान तो करते है
मगर तुम जैसे
सत्य के लिए लड़ने से डरते हैं।

डॉ.राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश (युवा कवि लेखक)
(हिंदी अध्यापक)
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
rajivdogra1@gmail.com

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें