अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट अब तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा:एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से बेहतर कनेक्टिविटी होगी मेट्रो स्टेशनों की

Share

इंदौर

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब लम्बे से बंद पड़े मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट अब तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रोजेक्ट में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि ट्रेन के प्रत्येक स्टेशन से पैसेंजर के आने-जाने में रुकावट न आए। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से बेहतर कनेक्टिविटी होगी।हर स्टेशन के बाहर बस और अन्य गाड़िया के एंट्री और एग्जिट की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इसे लेकर शुक्रवार को प्रोजेक्ट की समीक्षा ली। उन्होंने कहा कि कोरोना और अन्य कारणों से इंदौर में यह प्रोजेक्ट पिछड़ गया है, लेकिन अब इस पर तेजी से कार्य होना चाहिए। मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी प्रत्येक 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट को कलेक्टर मनीषसिंह से अवगत कराएंगे। जमीन के अधिग्रहण सहित अन्य सभी बाधाएं कलेक्टर के समन्वय से दूर की जाएंगी। दिल्ली का मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट एक आदर्श है। इंदौर में भी उसी के अनुरूप प्लानिंग होनी चाहिए।

कलेक्टर हुए नाराज कहा- अब तक ऑफिस का नियमित संचालन नहीं

कलेक्टर ने कहा कि शहर में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का कार्यालय नियमित रूप से संचालित होना चाहिए। उन्होंने नाराजगी जताई कि अभी तक इस विषय पर ध्यान नहीं दिया गया है। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए एक डेडिकेटेड टीम नियुक्त की जाएं जो जिला प्रशासन के नियमित सम्पर्क में रहे।

भंवरसला के शासकीय स्कूल को शिफ्ट किया जाएगा

बैठक में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के अतिरिक्त संचालक (तकनीकी) शोभित टंडन ने बताया कि आगामी निर्माण के लिए पांच पैकेज में टेंडर फ्लोट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्दी ही कंपनी को ऑपरेशनल राइट प्रदान किए जाएंगे ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके। भंवरसला में स्थित शासकीय स्कूल की शिफ्टिंग की आवश्यकता है। इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि शिफ्टिंग के साथ ही उसी स्थान पर पुनर्निर्माण के लिए योजना बनाई जाएं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें