अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*चमत्कार! सपने में बताया स्थान, फिर पथरिया  के 500 साल पुराने मंदिर की खुदाई में मिले ‘मंगलमूर्ति’*

Share

गणेश चतुर्थी के मौके पर मध्य प्रदेश के दमोह  के पथरिया विधानसभा में एक चमात्कार हुआ है!  गणेश चतुर्थी के दिन नरसिंहगढ़ में एक अनोखी घटना घटी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां प्राचीन शिव मंदिर के पास खुदाई के दौरान भगवान गणेश और नंदी की प्राचीन प्रतिमा जमीन के नीचे से निकली है। ये जानकारी मिलते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

500 साल पुराने नर्वदेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार चल रहा
दरअसल, नरसिंहगढ़ के रामबाग स्थित करीब 500 साल पुराने नर्वदेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार के निर्देशन में चल रहा है। मंगलवार रात वर्कर कॉलोनी निवासी कैलाश मिश्रा को स्वप्न में भगवान ने संकेत दिया कि मंदिर के पास स्थित पुरानी बावड़ी में प्रतिमाएं दबी हुई हैं। 

7 से 8 फीट में यह प्रतिमा मिली है
ग्रामीणों ने कहा कि बुधवार सुबह जब खुदाई शुरू हुई, तो सचमुच वहां से भगवान गणेश और नंदी की प्रतिमा निकल आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि खुदाई के दौरान करीब 7 से 8 फीट में यह प्रतिमा मिली है। प्रतिमा मिलते ग्रामीण खुशी से झूम उठे।
 

Ganesh Chaturthi Special 2025 Ganesha idol found during excavation in Patharia assembly constituency of Damoh

सपनों का सच होना
कैलाश मिश्रा का कहना है कि उन्हें कई महीनों से ऐसे सपने आ रहे थे। उन्होंने समिति के अन्य लोगों से चर्चा की और तय किया कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर खुदाई कराई जाएगी। जैसे ही खुदाई हुई, सपनों की बात हकीकत बन गई और प्रतिमाएं सामने आ गईं।

Ganesh Chaturthi Special 2025 Ganesha idol found during excavation in Patharia assembly constituency of Damoh

स्थानीय लोगों की मान्यता
गांव के बुजुर्गों का कहना है कि यह मंदिर पहले भव्य था, लेकिन समय के साथ खंडहर हो गया। मंदिर के पास की बावड़ी भी मिट्टी और मलबे से भर गई थी। संभावना जताई जा रही है कि प्रतिमाएं उसी बावड़ी में दब गई थीं। लोगों का मानना है कि यह भगवान की कृपा है कि गणेश चतुर्थी जैसे पावन दिन पर गणेश प्रतिमा प्रकट हुई।
 

Ganesh Chaturthi Special 2025 Ganesha idol found during excavation in Patharia assembly constituency of Damoh

 धार्मिक उत्साह
फिलहाल, दोनों प्रतिमाओं को सुरक्षित रखा गया है और विधि-विधान से मंदिर में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु लगातार प्रतिमाओं के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें