अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मध्यप्रदेश के हर कोने से खबरें:सैलाना में पेट्रोल पंप पर विधायक प्रतिनिधि ने कर्मचारियों को मारे थप्पड़*

Share

रतलाम जिले के सैलाना में भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार के प्रतिनिधि विक्रम चारेल की दबंगई सामने आई है. पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद पेमेंट को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद चारेल ने कर्मचारियों को थप्पड़ मार दिए. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज वायरल होने के बाद सैलाना थाना पुलिस ने विक्रम चारेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. यह मामला राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है.

जबलपुर: मौसी-भांजे ने मिलकर तोड़ा एटीएम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में देर रात अजीबोगरीब घटना सामने आई. पैसों की तंगी से जूझ रही एक महिला ने अपने नाबालिग भांजे के साथ मिलकर एसबीआई एटीएम तोड़ने की कोशिश की. आरोपियों ने इंटरनेट पर एटीएम तोड़ने का तरीका सीखा और रात करीब 2 बजे वारदात को अंजाम दिया. दोनों ने मशीन तो तोड़ी लेकिन लॉकर तक नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते पैसे निकालने में नाकाम रहे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एटीएम तोड़ने के औजार बरामद किए.

इंदौर: कुख्यात बदमाश सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत, यहां मिली लाश

शहर का लिस्टेड बदमाश और गैंगस्टर सलमान लाला मृत पाया गया है. उसकी लाश सीहोर के एक तालाब से बरामद हुई. पुलिस के मुताबिक उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है. जानकारी के अनुसार, सलमान लाला अपने भाई शादाब उर्फ सद्दू को जेल से रिहाई के बाद लेने सागर गया था. तभी इंदौर क्राइम ब्रांच ने उसका पीछा किया. बीच रास्ते में घेराबंदी होते ही सलमान लाला भाग निकला और फरार हो गया था. इस दौरान क्राइम ब्रांच ने शादाब, कुलदीप साल्दे, अरुण और सौरभ को एमडी ड्रग्स, दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार किया था. वहीं सलमान लाला की तलाश के लिए रातभर तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और रविवार सुबह उसकी लाश मिली.

महेश्वर: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पहुंचे आहिल्याबाई की नगरी, फैंस में उत्साह

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रविवार को ऐतिहासिक नगरी महेश्वर पहुंचे. जैसे ही उनकी मौजूदगी की खबर फैली, शहर में फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मास्टर ब्लास्टर का महेश्वर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. सूत्रों के अनुसार, सचिन तेंदुलकर यहां दो दिन के प्रवास पर आए हैं और एक हेरिटेज होटल में रुकेंगे. वे देवी आहिल्याबाई होल्कर की नगरी महेश्वर की ऐतिहासिक धरोहरों और घाटों का भ्रमण करेंगे. फैंस की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

देवास: नाबालिग की हत्या से सनसनी, परिजनों का विरोध, दे दी ये चेतावनी

सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम कराड़िया परी में 13 वर्षीय बालक की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शनिवार शाम बालक गणेश पंडाल में आरती करने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों की तलाश के बाद उसका शव गांव में हार्वेस्टर मशीन के पास मिला. शव के पोस्टमार्टम में देरी पर परिजन नाराज हो गए और बीएमओ राकेश शर्मा को हटाने की मांग की. वहीं परिजनों और सेंधव समाजजनों ने थाने का घेराव कर 24 घंटे में हत्यारे की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

मुरैना: CM मोहन ने किया प्राचीन शनि मंदिर में किया पूजन, रजौधा कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मुरैना पहुंचे, जहां उन्होंने त्रेता युगीन प्राचीन शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी उनके साथ मौजूद रहे. मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड से रवाना हुए और अब रजौधा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां सीएम संदीपनी स्कूल का शुभारंभ करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया.

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी महिला मोर्चा का हल्ला बोल, ऐसे किया विरोध

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आक्रामक हो गई है. राजधानी भोपाल में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की शव यात्रा निकालकर सांकेतिक विरोध जताया. यह प्रदर्शन रेडक्रॉस चौराहे से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पैदल मार्च के रूप में निकाला गया. बीजेपी महिला मोर्चा का कहना है कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द कहे जाने से महिलाएं आहत हैं.

रतलाम: मुख्य डाकघर में 7 लाख की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम में मुख्य डाकघर से हुई 7 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से पूरी रकम जब्त कर ली गई है. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने गूगल पर सर्च कर चोरी की योजना बनाई थी. पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाकर उसने रेकी की और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाया. आरोपी ने बताया कि उस पर कर्ज था और गिरवी रखे खेत छुड़वाने के लिए उसने यह वारदात की.

भोपाल में घर के अंदर 35 लाख की चोरी! बिना वेरिफिकेशन रखी नौकरानी निकली शातिर चोर

 भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक के घर में 35 लाख रुपये की चोरी हो गई. बिना वेरिफिकेशन रखी गई दो नौकरानियाँ—नीलम और पूनम—ने घर की बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर 4.5 लाख नकद और करीब 30 लाख के गहने चुरा लिए. दोनों महिलाएं घटना के बाद फरार हैं. पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है.

“अब वोट चोरी नहीं होने देंगे!” कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर नियुक्त किए मतदाता सूची प्रभारी

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदाता सूची पुनः प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किए हैं. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि राज्य में भाजपा ने वोट चोरी कर सरकार बनाई है और अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. कांग्रेस ने ‘फैक्ट-डिटेक्ट ऐप’ भी तैयार किया है. महिला मोर्चा के शव यात्रा विरोध पर पीसी शर्मा ने कहा कि महिलाओं की प्रवृत्ति जीवन देने की है, यदि राहुल गांधी का गलत विरोध किया गया तो महिला कांग्रेस FIR करेगी. उन्होंने मोदी सरकार की चीन नीति पर भी हमला बोला, कहा- “अब चाइना हमारे मार्केट पर कब्जा करेगा.”

“गाइडलाइंस बना लो, लेकिन हालात नहीं सुधरते” — जनप्रतिनिधि-ब्यूरोक्रेट टकराव पर बोले BJP प्रदेशाध्यक्ष

मध्य प्रदेश में जनप्रतिनिधियों और ब्यूरोक्रेट्स के बीच बढ़ते टकराव पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर जनता के मुद्दों का दबाव होता है, जिससे वे कभी-कभी ऐसे काम कर बैठते हैं जो नहीं होने चाहिए. भिंड की हालिया घटना पर सीएम ने संज्ञान लिया है. खंडेलवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी परिस्थितियों के अनुसार व्यवहार करें. संगठन का प्रयास रहेगा कि ऐसी स्थितियां उत्पन्न न हों. उन्होंने कहा कि गाइडलाइंस चाहे जितनी बना ली जाएं, जब तक व्यवहारिक तालमेल न हो, तब तक समाधान नहीं होगा.

BJP में प्रीतम की मांग- अधिकारियों पर पाकिस्तान की तरह सर्जिकल स्ट्राइक कर लगाम लगाए मोहन सरकार

भिंड में कलेक्टर-MLA विवाद को लेकर BJP के MLA प्रीतम लोधी ने अजीब बयान दिया है. BJP के MLA प्रीतम लोधी ने भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का खुला समर्थन करते हुए मोहन सरकार से ऐसे अफ़सरों पर पाकिस्तान की तरह सर्जिकल स्ट्राइक की मांग कर दी है. भिंड कलेक्टर और भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाहा के विवाद पर BJP के MLA विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि अफ़सर मनमानी कर रहें हैं. प्रीतम लोधी ने कहा कि जिस तरह मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान पर लगाम लगाई, योगी जी ने कब्रिस्तान पर लगाम लगाई, उसी तरह MP में कांग्रेस्तान यानी कांग्रेस माइंडेड अधिकारियों पर लगाम लगानी पड़ेगी ऐसे अधिकारियों को ठीक करने के लिए टेरामाइसिन का इंजेक्शन मोहन सरकार को लगाना ही पड़ेगा.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें