अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

130 युवाओं से ठगी: 1 करोड़ से ज्यादा ठग चुके बदमाश, जानिए कौन है मास्टरमाइंड और कैसे रची साजिश

Share

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती के नाम पर 130 युवाओं से ठगी की गई. ठगों ने भोपाल,  इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ और मंदसौर जैसे आधा दर्जन जिलों के युवाओं को चूना लगाया. खबर के सामने आने के बाद अब दूसरे जिलों के कई लोग एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज करवा रहे हैं.

पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड पत्रकार नरेंद्र टांक और उसके एक साथी सुखदेव को गिरफ्तार किया. इन दोनों ने 130 युवाओं से नौकरी के नाम पर करीब 1 करोड़ की ठगी की. रतलाम एसपी ने इस फर्जीवाड़े की जांच के लिए 22 सदस्यीय स्पेशल टास्क फ़ोर्स  बनाई है.

बाकायदा अखबार में निकाला विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इन लोगों ने सिर्फ मेडिकल कॉलेज ही नहीं, बल्कि दूसरे विभागों में भी नौकरी के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठगे हैं. ये आरोपी 2019 से इस फर्जीवाड़े को प्रदेश में अंजाम दे रहे हैं. गौरतलब है कि इन नटवरलालों ने बाकायदा जनवरी माह में अखबार में विज्ञापन निकालकर युवाओं से आवेदन बुलवाए

.नियुक्ति के दिए फर्जी लेटर

आवेदन बुलवाने के बाद फिर पद के आधार पर किसी से 5 लाख, किसी से 3 लाख, तो किसी से 1 -1  लाख रुपए तक ले लिए. उसके बाद इन बदमाशों ने बकायदा विभाग का फर्जी लेटर बनाकर नियुक्ति भी दे दी. लेकिन, जब युवाओ ने पोस्टिंग की मांग की तो सारे फर्जीवाड़े की पोल खुल गई. पुलिस ने जांच के बाद  दोनों नटवरलाल मास्टरमाइंड पत्रकार नरेंद्र टांक और उसके साथी सुखदेव को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने इन पर धोखाधड़ी सहित संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस को आरोपियों के कब्जे से अहम दस्तावेज भी मिले हैं. पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले की कई और भी फरियादी सामने आएंगे.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें