अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*भाजपा की 21 पदों वाली नगर कार्यकारिणी के लिए 350 से ज्यादा नाम*

Share

भाजपाकी 21 पदों वाली नगर कार्यकारिणी को लेकर मशक्कत तेज हो गई है। भोपाल में शुक्रवार को बंद लिफाफे खोले गए। 21 पदों के लिए 350 से ज्यादा नाम सामने आए। ज्यादा जोर महामंत्री के 3 पदों को लेकर है। सभी नेता अपने समर्थकों को इस पर बैठाना चाहते हैं। भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री, दोनों पर्यवेक्षक के साथ संभागीय प्रभारी, शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा की मौजूदगी में लिफाफे खोले गए।

निगम-मंडलों में नियुक्ति की कवायद

पर्यवेक्षकों ने इंदौर आकर मंत्री, विधायक, सांसद के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर तय फार्मेट में उनके समर्थकों के नाम बंद लिफाफे में लिए थे। कार्यकारिणी के साथ ही निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए सभी ने अपने नाम संगठन को सौंपे थे। शहर कार्यकारिणी में 21 पदों में महामंत्री के 3 महत्वपूर्ण पद हैं। ताकतवर मंत्री के साथ ही विधायकों ने भी इसके लिए अपने समर्थकों के सीमित नाम दिए हैं। 3 पदों पर जातिगत आधार पर नियुक्ति होना है। एक पद सामान्य, एक पद पिछड़ा व एक पद एससी वर्ग को दिया जाना है। लिफाफे खोलने के बाद नामों को लेकर विचार किया गया। नगर व जिलाध्यक्ष से मामले में राय ली गई।

पिछली बार हुई थी 29 नियुक्ति

करीब 3 साल पहले तत्कालीन अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने नगर कार्यकारिणी में संतुलन बनाए रखने के लिए 29 को नियुक्ति दी थी। इसमें 3 महामंत्री, 11-11 उपाध्यक्ष व नगर मंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, राहत कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी शामिल थे। सभी गुटों को संतुष्ट करने इस बार भी इतनी ही नियुक्ति होने की बात कही जा रही है। एक सप्ताह में घोषणा हो सकती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें