देपालपुर। चंबल नदी पर बने ब्रिज को महिला अपने 1 वर्षीय बेटी के साथ पुलपार कर रही थी। अचानक ट्रेन आ जाने की वजह से महिला घबरा गई। इस दौरान महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला की रेलवे पटरी पर ही कटकर मौत हो गई। वहीं 1 वर्षीय बेटी महिला से छूटकर पुल के नीचे जा गिरी जहां उसकी भी दर्दनाक मौत हो गई। महिला का नाम गुंजनबाई पति रजत बागड़ी (22) निवासी पीरझलार गांव की रहने वाली थी। जिस किसी ने भी इस हादसे को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गौतमपुरा पुलिस गांववालों के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा रिपोर्ट बनाकर मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए देपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
You may also like
सिंहस्थ 2028 मे सिलारखेड़ी परियोजना के जल से श्रद्धालुओं को स्न्नान कराया जाएगा,शिप्रा नदी बनी रहेगी प्रवाहवान
Share सिंहस्थ 2028 के लिए सिलारखेड़ी परियोजना की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसका काम अब युद्ध स्तर पर चलता नजर आ रहा है. आने वाले सिंहस्थ 2028 मे इसी पानी के जल से श्रद्धालुओं को स्न्नान कराया जाएगा. अब इस पर सांसद...
3 min read
वर्धमान नगर में चार दिनो से पीला पानी सप्लाई हो रहा है
Share जिम्मेदार अधिकारीयो की लापरवाही से इंदौर जैसी घटना घट सकती है-कमलेश परमार नागदा जं. (निप्र)-मेहतवास स्थित वर्धमान नगर में पिछले चार दिनो से नगर पालिका द्वारा नलो सें पीले रंग का पानी घर-घर दिया जा रहा है।...
1 min read
बुरहानपुर में होटल वालों ने पकड़ी लकड़ी के चूल्हे की राह
Share बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में अब खाड़ी देशों के जंग की आंच सीधे रसोई तक पहुंच गई है. ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर यहां के होटल कारोबार पर पड़ता दिख रहा है. शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने...
2 min read




