इंदौर बीजेपी सांसद ने सोमवार शाम आईजी के साथ बैठक की। जिसमें शहर में कानून व्यवस्था ओर बढ़ते अपराधो को लेकर दोनो के बीच चर्चा हुई करीब आधे घंटे तक शहर से जुडें कई मुद्दो पर बात की गई। सांसद ने बातचीत में बताया कि एक दो दिन में मीटिंग करने के बाद आईजी ने बड़े स्तर पर गुडों को लेकर अभियान चलाने की बात कही है।
आईजी हरीनारायण चारी मिश्र से मिलने सांसद शंकर लालवानी पहुंचे थे। उन्होंने यहां रविवार रात मल्हारगंज में हुई पिंटू दुबे की हत्या के मामले में बात की। लालवानी ने आईजी से कहां कि इस तरह की घटना शहर के लिये ठीक नही। ऐसे अराजक तत्वों पर रोक लगानी चाहिए। सांसद ने बात करते हुए बताया कि शहर शांति का टापू है। यहां काफी लोग नौकरी ओर व्यवसाय करने आते है। इस तरह की घटनाओं से शहर की छवि खराब होती है। जिस पर रोक लगाए जाना जरूरी है।
गुडें तत्वों पर करेंगे कारवाई
आईजी चारी ने बताया कि उन्होंने रविवार को हुए घटनाक्रम की पूरी जानकारी निकाली है। आने वाले समय में नशे और गुडों को लेकर बड़े स्तर पर कारवाई की जाएगी। जिन बदमाशों ने वारदात की है। उनके घर तोड़ने के साथ कठोर कारवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द मामले को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
बढ़ते अपराध को लेकर सांसद और आईजी की बैठक





