अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एमपीपीएससी का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, दीपिका पाटीदार रहीं टॉपर

Share

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें देवास जिले की दीपिका पाटीदार ने टॉप करके नारी शक्ति का अद्वितीय उदाहरण पेश किया है. 457 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 394 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.

टॉपर लिस्ट में अन्य प्रतिभागी

दीपिका पाटीदार के साथ टॉप 10 सूची में सुरभि जैन, महिमा चौधरी, शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रियांशी जैन, आयशा अंसारी, संस्कार बावरिया जैसे नाम शामिल हैं.

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थियों की लिस्ट वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दी गई है.जिन उम्‍मीदवारों ने यह परीक्षा दी हो वह अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं.एमपीपीएससी परीक्षा में कुल 394 अभ्‍यर्थियों को सफलता मिली है. इसी परीक्षा में दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है. सबसे खास बात यह है कि 24 डिप्‍टी कलेक्‍टरों में 11 महिलाएं शामिल हैं. ये परीक्षा कुल 457 पदों के आयोजित की गई थी लेकिन अभी नतीजे 394 पदों के ही जारी किए गए हैं अन्‍य 63 पदों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. एमपीपीएससी ने राज्‍य सेवा परीक्षा के नतीजे 87-13 प्रतिशत के फॉर्मूला के तहत तैयार किए है. इसीलिए अभी तक 87 फीसदी का ही रिजल्‍ट जारी किया गया है .

मीडिया से बातचीत के दौरान दीपिका ने बताया कि उनकी सफलता का सफर आसान नहीं रहा. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी स्कूली शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से की और स्नातक की पढ़ाई होल्कर साइंस कॉलेज से पूरी की. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी इंदौर की निजी कोचिंग ‘सत्यमेव जयते इंस्टिट्यूट’ से की.’ यह उनका पांचवा प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की. चार बार असफल रहने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी.

MPPSC 2022 Toppers: कौन बना टॉपर
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC 2022) की राज्य सेवा परीक्षा 2022 में दीपिका पाटीदार ने परीक्षा में टॉप किया है. इसी तरह इस परीक्षा को पास करने वालों में आदित्य तिवारी, सुरभि जैन, महिमा चौधरी, धर्म मिश्रा, शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, कविता देवी यादव, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रियांशी जैन, आयशा अंसारी, संस्कार बावरिया, रोहित लोधी, अनिल कछावरे, रोहित राणावात, वैशाली सोलंकी, गैलेक्सी नागपुरे, निशांत भूरिया, ममता चौहान, श्रुति भायडिया, संदीप परास्ते, कमल मंडलोई और सागर जैन आदि के नाम शामिल हैं. इस परीक्षा में महिलाओं के लिए कुल आठ पद थे, लेकिन 11 पर महिलाएं चयनित हुई हैं.

MPPSC Exam 2022: कब हुई थी परीक्षा
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC 2022) की राज्य सेवा परीक्षा का विज्ञापन 30 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था.ये भर्तियां कुल 456 पदों के लिए निकाली गई थी. इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी. इसके बाद एमपीपीएससी मेंस परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2024 से 12 जनवरी 2024 के बीच किया गया था. इसके नतीजे 7 जून 2024 को घोषित किए गए थे.मेंस परीक्षा में चयनित उम्‍मीदवारों को साक्षात्कार के लिए 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 के बीच बुलाया गया था. चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट आज जारी की गई है यहां देखें पूरा रिजल्‍ट 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें