अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नांदेड़ हिंसा मामले में 400 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस

Share

नांदेड़

  • महाराष्ट्र के नांदेड़ में सोमवार को होला-मोहल्ला जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के मामले में 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। हमले में 4 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं हैं।

पुलिस टीम पर तलवार, पत्थर और डंडों से हमला तब हुआ, जब वे नांदेड़ साहब में बिना परमिशन के होने वाले होला-मोहल्ला जुलूस को रोकने के लिए गए थे। क्योंकि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस जुलूस की परमिशन नहीं दी गई थी। इसे रोकने पर उपद्रवियों ने SP और DSP की गाड़ी पर भी हमला कर दिया। इस हमले के दौरान सिख महिलाएं भी पथराव करती नजर आई थीं। भीड़ अचानक गुरुद्वारे से बाहर निकली और बैरिकेड तोड़कर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान हुई हिंसा में कई वाहनों को भी नुकसान हुआ है।

  • गुरुद्वारा कमेटी पर भरोसा तोड़ने का आरोप
  • नांदेड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) निसार तंबोली ने बताया कि नांदेड़ के हुजूर साहिब गुरुद्वारा में सिखों की ओर से होला-मोहल्ला का जुलूस निकाला जाता है। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के चलते इस जुलूस को निकालने की इजाजत नहीं दी गई थी। इसकी सूचना गुरुद्वारा कमेटी को भी दी गई थी और उन्होंने भी भरोसा दिया था कि वे निर्देश मानेंगे और कार्यक्रम गुरुद्वारा परिसर के अंदर ही करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें