विश्व हृदय दिवस पर वसुंधरा फाउंडेशन द्वारा *हृदय की देखभाल* विषय पर एक आनलाइन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।श्रीमती संगीता श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि वसुंधरा फाउंडेशन लखनऊ द्वारा आजादी की 75वी वर्षगांठ के महोत्सव पर साल भर होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला मे भगत सिंह की जयंती २८ सितम्बर से दि 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती तक पूरे पखवाड़े,समाज को दिशा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कोरबा ( छत्तीसगढ़ ) के म्यूजिक थेरेपिस्ट श्री घनश्याम तिवारी जी ने कोरबा से जुडकर म्युजिक थेरेपी से उपचार के विषय मे उत्कृष्ट जानकारी प्रदान की।उन्होंने बताया कि शास्त्रीय संगीत के सुर एवं शरीर के पंचभूत तत्वों मे अद्भुत सामंजस्य है। उन्होंने कहा कि संगीत के माध्यम से उपचार मे आयुर्वेद के तीन प्रमुख दोषों कफ, वायु और पित्त के निराकरण के लिए इलाज किया जाता है।श्री तिवारी ने कहा कि यह सहयोगी पद्धति है और दवाओं के साथ चलती है। मनुष्य जब तक पूर्णतः स्वस्थ न हो जाए दवाई बन्द नही करनी चाहिए। डा ममता श्रीवास्तव (सरूनाथ) ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए लिए शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से सक्रिय रहने के लिए कहा। श्री बृजेश शुक्ला ने नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार की आवश्यकता रेखांकित की। गोष्ठी मे अवधेश शुक्ला, आर बी चौधरी, कमलेश पांडे, सूर्य प्रकाश सिंह, उमेश कुमार सिंह, चंद्र भाल तिवारी आदि की सक्रिय भागीदारी रही। वसुंधरा फाउंडेशन की सचिव श्रीमती मीनू श्रीवास्तव ने सभी का आभार प्रकट किया।
You may also like
दिल्ली में हुई मजदूर-किसान संसद
Share केंद्र सरकार से कॉरपोरेट-परस्त और अमेरिका-परस्त नीतियाँ छोड़ने अन्यथा देशव्यापी संघर्ष का सामना करने के लिए तैयार होने की चेतावनी दी 23 मार्च 2026 को मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ “साम्राज्यवाद विरोधी दिवस”, 1...
5 min read
दोस्ती साहिर लुधियानवी और जावेद अख्तर की
Share एक दौर था.. जब जावेद अख़्तर के दिन मुश्किल में गुज़र रहे थे। ऐसे में उन्होंने साहिर से मदद लेने का फैसला किया। फोन किया और वक्त लेकर उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे।उस दिन साहिर ने जावेद के चेहरे पर उदासी देखी और कहा...
4 min read
बीजेपी ने विदेश नीति को गिरवी रख दिया.. महंगाई चरम पर है.. अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
Share समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ईरान युद्ध को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की विदेश नीति को लेकर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने विदेश नीति को गिरवी रख दिया है. उन्होंने...
3 min read




