अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मोदीजी से मन भर गया देशवासियों का, जनांदोलन बढ़े……….-

Share

-सुसंस्कृति परिहार 

देश ने इस बार मोदी जी नीतिगत अवधारणाओं के ख़िलाफ़ चारों ओर मोर्चा खोल रखा है।वोट चोर गद्दी छोड़ से शुरूअभियान के साथ ,अब यूजीसी लागू करो आंदोलन ने दलित पिछड़ा वर्ग में जिस आक्रोश को जन्म दिया वह रुकने वाला नहीं है।ये पहली बार हुआ कि यूजीसी रिपोर्ट लागू करने की शरारत कर इन वर्गों को खुश करने की चेष्टा की गई फिर सवर्णों से आंदोलन कराया गया। मामला सुको में गया उसने फिलहाल रोक लगा दी।तब तक पुराना नियम लागू करने का फैसला दिया।जिससे स्वर्ण समाज में रोष है। क्योंकि सुको आगे क्या फैसला सुना दे। इससे वे चिंतित हैं इसलिए मोदीजी को अनाप शनाप बोलकर इसे हटाने की मांग कर रहे हैं।ये तो वही हुआ मियां की जूती मियां के सिर।यानि दोनों पक्ष मोदी के खिलाफ बिगुल बजा रहे हैं। वे घोर संकट में फंसे गए हैं। अंतिम अस्त्र सुको पर दबाव ही स्वर्ण को खुश कर सकता है। लेकिन दूसरे पक्ष की विपुल ताकत से डरे हुए हैं।

इधर दूसरी ओर मोदीजी के दोस्त ने18%टेरिफ की घोषणा के साथ हमारे देश के मूल आधार कृषि को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे किसान नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ फिर मोर्चा खोलते का ऐलान कर दिया है।देश की आबादी का 70फीसदी आज भी किसान हैं और देश को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के बावजूद खाद्यान्न का विदेशों को आयात करता है साथ ही देश के 80करोड़ लोगों को राशन से राहत दिलाता है।उपज का सही मूल्य तो उन्हें नहीं मिला अब उस पर अमेरिकी हमला किसान को बर्बाद कर देगा।यह आंदोलन मोदी सरकार के लिए ख़तरनाक होगा।

युवाओं और किसानों की समस्याओं के बाद देश में जो नफ़रत की दूकान मोदीजी ने खोल रखी है अब उस पर भी जन आंदोलन की भूमिका बनती नज़र आ रही है। कोटद्वार उत्तराखंड में एक मुस्लिम दूकान के नाम में बाबा होने पर बजरंगियों ने इसे हटाने जब दबाव बनाया तब पास की दूकान में बैठे एक युवक ने उस का प्रतिरोध किया।जब उससे नाम पूछा गया उसने मोहम्मद दीपक बताया तथा बजरंगियों को खदेड़ दिया।उसके इस नेक काम की बहुत तारीफ हुई।मामला ठंडा पड़ गया पर रात्रि में इन्ही बजरंगियों ने दल बल के साथ दीपक के घर को घेर लिया तथा अपमानित करने वाली टिप्पणियां कीतथा जान से मारने की धमकी दी।

दूसरे दिन से नफरतियों की रक्षक उत्तराखंड पुलिस ने दीपक को फंसाने की साज़िश रचना शुरू कर दी है। सभी नफरती बजरंगियों की तस्वीरें सामने हैं पर उत्तराखंड पुलिस अज्ञात लोगों के नाम से इस घटना को लेती है।जिससे यह सच सामने आ जाता है कि देवभूमि उत्तराखंड में जिसे हिंदू राज्य बनाने की योजना चल रही है वहां जिम ट्रेनर दीपक की मुश्किलात बढ़ सकती हैं।

उम्दा बात ये है दीपक के साथ देश भर के वे लोग आ गए हैं जो देश में भाईचारा कायम रखना चाहते हैं। कोटद्वार और उत्तराखंड का क्षत्रिय समाज तथा अनेकों समाजसेवियों के सहयोग के पैगाम दीपक के पास पहुंच रहे हैं।फिल्मी दुनिया के स्टार शाहरुख खान भी उनके साथ खड़े हैं।भीम आर्मी के साथियों को पुलिस ने उनके घर जाने से रोका है। इस हिंदू युवक की सार्थक पहल के साथ पहली बार देश में एक सकारात्मक माहौल बहुत दिनों बाद देखने मिला है। संकेत बता रहे कि अब नफ़रती सरकार की सोच को विराम लगने वाला है। खासतौर पर पुष्करधामी सरकार को बड़ी चोट लगी है।जियो मोहम्मद दीपक देश को ऐसे ही युवकों की ज़रुरत है। सलाम।

कुल मिलाकर देश की अवाम का अब मोदीजी से मन भर गया है।वे उन्हें भली-भांति समझ गए।वे दिन दूर नहीं जब उनका साम्राज्य जनता उखाड़ फेंकेगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें