अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सोनिया रायपुर अधिवेशन में बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी समाप्त हो सकती है

Share

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से रिटायरमेंट का इशारा कर दिया। सोनिया ने शनिवार को अपने संबोधन में कहा- भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है।

सोनिया ने पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक आए उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 सालों में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा।

2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला। जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि है, वह ये कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है। ये पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।

सोनिया बोलीं- 2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा।

सोनिया बोलीं- 2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा।

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता जरूरी
इधर, पार्टी के अधिवेशन में 2024 लोकसभा चुनाव में यूनाइटेड विपक्ष को लेकर भी बात हुई। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पूरे विपक्ष को एक मंच पर आना होगा। विपक्षी पार्टियों को थर्ड फ्रंट से बचना चाहिए। इस तरह का निर्णय उल्टे भाजपा को ही मजबूत करता है।

खड़गे बोले- देश में नफरत का माहौल है
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का DNA गरीब विरोधी है। सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है। राहुल आखिरी दिन, यानी रविवार को संबोधित करेंगे।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका गांधी को रिसीव करने पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में फूल बरसाए।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका गांधी को रिसीव करने पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में फूल बरसाए।एयरपोर्ट के बाहर प्रियंका के स्वागत में सड़कों पर एक किमी तक फूल बिछाए गए थे।

AICC के संचार प्रमुख जयराम रमेश और कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा।

AICC के संचार प्रमुख जयराम रमेश और कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा।

ध्वजारोहण के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम।

ध्वजारोहण के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम।

राष्ट्रगीत करते सोनिया, मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल, राहुल और प्रियंका।

राष्ट्रगीत करते सोनिया, मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल, राहुल और प्रियंका।

महाधिवेशन के दूसरे दिन की तस्वीर

महाधिवेशन के दूसरे दिन की तस्वीर

पार्टी के अधिवेशन में 2024 लोकसभा चुनाव में यूनाइटेड विपक्ष को लेकर भी बात हुई।

पार्टी के अधिवेशन में 2024 लोकसभा चुनाव में यूनाइटेड विपक्ष को लेकर भी बात हुई।

अधिवेशन के बीच बैठक से उठकर सोनिया गांधी को शॉल ओढ़ाते दिखे राहुल गांधी।

अधिवेशन के बीच बैठक से उठकर सोनिया गांधी को शॉल ओढ़ाते दिखे राहुल गांधी।

गुरुवार को अधिवेशन में मल्लिकार्जुन खड़गे को संभालते हुए राहुल गांधी।

अधिवेशन के पहले दिन बैठक के बीच राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और अन्य कांग्रेस नेता।

अधिवेशन के पहले दिन बैठक के बीच राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और अन्य कांग्रेस नेता।

मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी संबोधन से पहले एक-दूसरे से चर्चा करते हुए।

कांग्रेस के संविधान में बदलाव किया गया है। उनमें ये प्रमुख हैं…

  • अनूसूचित जाति, आदिवासी, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के लिए AICC डेलीगेट्स और सभी पदों पर 50 फीसदी पद आरक्षित होंगे।
  • 50 फीसदी पदों में 50 साल से कम के लोगों की भागीदारी होगी।
  • 1 जनवरी 2025 से कांग्रेस में अब पेपर मेंबरशिप नहीं होगी, सिर्फ डिजिटल मेंबरशिप होगी।
  • कांग्रेस के फार्म में थर्ड जेंडर की चर्चा होगी, अब फार्म में मां और पत्नी का नाम भी लिखा जाएगा।
  • ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर जहां भी कांग्रेस के चुने हुए सदस्य हैं। वे सभी डेलीगेट्स होंगे।
  • सदस्यतता से सशक्तिकरण की ओर अब 6 पीसीसी डेलिगेट्स मेंबर पर एक AICC मेंबर चुना जाएगा। अभी तक 8 पर चुना जाता था।
  • AICC मेंबर की संख्या 1240 से बढ़कर 1653 हो जाएगी।

अधिवेशन से जुड़े अपडेट:-

सोनिया के रिटायरमेंट के सवाल पर कांग्रेस के ज्यादातर नेता सीधी प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए।दिग्विजय सिंह बोले उन्होंने जो कुछ कहा आपके सामने कहा है। संचार प्रमुख जयराम रमेश और छत्तीसगढ़ की प्रभारी महासचिव सैलजा कुमारी ने कहा सोनिया गांधी का हाथ हमारे सिर पर हमेशा रहेगा।

26 फरवरी को क्या होगा

  • कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा होगी।
  • सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी महाधिवेशन में संबोधित करेंगे।
  • दो बजे मल्लिकार्जुन खड़गे का अंतिम भाषण होगा।
  • 3 बजे पब्लिक रैली होगी,जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता संबोधित कर सकते हैं।

पहले दिन शुक्रवार को क्या हुआ?
स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें यह फैसला हुआ कि कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के चुनाव नहीं होंगे। बैठक में शामिल सदस्यों ने आम सहमति से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को CWC मेंबर चुनने का अधिकार दिया। इसके साथ ही संगठन में SC-ST, OBC, युवाओं और महिलाओं को 50 फीसदी तक आरक्षण देने का फैसला हुआ। दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा और 3 बजे रैली। कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें