अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

NEET-UG का रिजल्ट :तमिलनाडु के प्रभंजन और आंध्र के बोरा वरुण ​​​​​​​टॉपर

Share

देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट (NEET-UG) 2023 का रिजल्ट मंगलवार रात जारी कर दिया गया है। तमिलनाडु के प्रभंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती टॉपर रहे हैं। दोनों ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।

कुल 20.38 लाख स्टूडेंट्स में से 11.45 लाख स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया है। यूपी से 1.39 लाख, महाराष्ट्र से 1.31 लाख, राजस्थान से 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया है। टॉप 50 में 10 लड़कियां हैं।

इस बार, कुल 11 लाख 45 हजार 976 छात्रों ने NEET UG 2023 परीक्षा क्वालिफाई की है, जो कि पिछले साल के 9.93 लाख उम्मीदवारों की तुलना में अधिक है।

इस बार परीक्षा में करीब 20 लाख 87 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए। इसकी परीक्षा 7 मई 2023 को हुई थी। देश के 499 शहरों के चार हजार से ज्यादा सेंटर्स पर इसकी परीक्षा कराई गई थी। भारत के अलावा 14 अन्य देशों में भी यह परीक्षा कराई गई थी। मणिपुर में हिंसा के चलते वहां के स्टूडेंट्स के लिए अलग से 6 जून को टेस्ट लिया गया था।

इस बार कट ऑफ बढ़ा
इस बार कट ऑफ 2022 की तुलना में बढ़ा है। जनरल कैंडिडेट्स के मामले में कट ऑफ 2021 में 138, 2022 में 117 और 2023 में 137 रहा। वहीं SC, ST और OBC स्टूडेंट्स के लिए कट ऑफ 2021 में 108, 2022 में 93, 2023 में 107 रहा था। 2020 में सामान्य उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 147 और आरक्षित श्रेणियों के लिए 113 था। 7 मई और 6 जून दोनों NEET-UG के लिए ऑन्सर की भी जारी की गई है। कैटेगरीवाइज परिणाम के साथ ही कैटेगरीवाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई।

रिजल्ट इन तीन साइट्स पर देखे जा सकते हैं…​​
1. neet.nta.nic.in
2. neetresults.nic.in
3. nta.ac.in

पर्सेंटाइल स्कोर यानी क्या?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार किसी स्टूडेंट का NTA पर्सेंटाइल स्कोर यह बताता है कि उस परीक्षा में शामिल होने वाले कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स के मार्क्स उससे कम आए हैं। यही वजह है कि हर सेशन के टॉपर को 100 पर्सेंटाइल मिलते हैं।

पर्सेंटेज और पर्सेंटाइल में अंतर भी समझ लीजिए
पर्सेंटेज का मतलब, हर सब्जेक्ट में 100 में से स्टूडेंट को कितने मार्क्स मिले हैं। जबकि पर्सेंटाइल का मतलब होता है कि कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स के मार्क्स आपसे कम हैं। मान लीजिए कि आपने 90% स्टूडेंट्स से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं तो आपका पर्सेंटाइल 90% होगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें