अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सिस्टम की लापरवाही:युवक की मौत के 28 दिन बाद आया मैसेज- आप कोविड पॉजिटिव

Share

इंदौर

स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम की लापरवाही का एक और उदाहरण सामने आया है। वीआईपी परस्पर नगर में रहने वाले कृष्णपालसिंह (विशाल) ठाकुर की कोरोना से 30 अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। उनके परिजन को 28 दिन बाद 27 मई की रात को स्वास्थ्य विभाग का मैसेज आया कि विशाल ने 14 अप्रैल को जाे सैंपल दिया था, उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

भर्ती होने की स्थिति में वे आयुष्मान योजना का लाभ लें। उनकी पत्नी नेहा ने बताया कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, क्योंकि जब 20 अप्रैल को उनकी तबीयत बिगड़ी तब शहर का कोई भी अस्पताल भर्ती करने को तैयार नहीं था। जैसे-तैसे लक्ष्मी मेमोरियल में भर्ती कराया तो रेमडेसिविर इंजेक्शन की दिक्कत आ गई।

बाजार से हमने ब्लैक में 20 से 25 हजार रुपए में ये इंजेक्शन खरीदे। प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग से किसी तरह की मदद नहीं मिली। एक तो संक्रमित होने का मैसेज 28 दिन बाद भेजा और फिर ये भी कह रहे कि आयुष्मान योजना का लाभ लें, जबकि हमारे पास ऐसा कोई कार्ड नहीं था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें