अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

समाचार सार: कंझावला केस में नया खुलासा, 11 सस्पेंड: 200 kmph रफ्तार वाली इलेक्ट्रिक बाइक

Share

दिल्ली के कंझावला केस में नया खुलासा हुआा है। अंजलि को कार से घसीटने वाली सभी आरोपी वारदात के समय शराब के नशे में धुत थे। ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट में इस बात का पता चला है। घटना के वक्त कार में 4 आरोपी थे। क्राइम सीन की रिपोर्ट भी FSL ने दिल्ली पुलिस को सौंप दी है।

वहीं, इस केस में बड़ी कार्रवाई की गई है। 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद अब इस घटना में हत्या की धारा लगाई जाएगी।

उधर, ऑटो एक्सपो 2023 में शुक्रवार को जहां कारों के नए मॉडल नजर आए, तो दोपहिया गाड़ियों में भी कुछ बेहद अनोखे प्रयोग देखने को मिले। इसमें दुनिया के पहले सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से लेकर भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक रेसिंग बाइक पेश की गई। जहां सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर अपने राइडर को गिरने नहीं देता है, तो नई E-बाइक में 200 kmph तक की रफ्तार मिल सकती है।

देश के कई बड़े टू व्हीलर निर्माता जैसे हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, TVS, बजाज, रॉयल एनफील्ड और यामाहा इस शो में शामिल नहीं हुए, लेकिन कई नए मेकर्स ने अपनी गाड़ियां यहां शो केस की हैं। इसमें टॉर्क मोटर्स, बेनेली, एम्पियर, बेंडा, मैटर, गोदावरी जैसी कंपनियां शामिल हैं।

1. अंजलि केस हादसा नहीं, हत्याकांड: कार सवार चारों आरोपियों ने शराब पी रखी थी, FSL रिपोर्ट में दावा; 11 पुलिसवाले सस्पेंड

नए साल की रात दिल्ली के कंझावला में हुए अंजलि एक्सीडेंट केस के आरोपियों की ब्लड रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक कार में मौजूद चारों आरोपियों ने घटना के समय शराब पी रखी थी। रोहिणी की फोरेंसिक लैब ने शुक्रवार दोपहर यह रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपी।

वहीं, गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को इस केस में 302 की धारा जोड़ने का निर्देश दिया। यानी आरोपियों पर हत्या की धारा लगाई जाएगी। साथ ही पुलिस की 3 PCR वैन और 2 पिकेट में ड्यूटी पर तैनात 11 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया।

दिल्ली के DCP को गृह मंत्रालय ने भेजा नोटिस
मंत्रालय ने दिल्ली के DCP हरेंद्र कुमार को जांच में ढील बरतने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है। बता दें कि हरेंद्र कुमार ने कहा था कि यह मामला हत्या नहीं, बल्कि हादसे का है।

दिल्ली पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी शालिनी सिंह ने गृह मंत्रालय को मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी है। इसके बाद मंत्रालय ने पुलिस को यह निर्देश दिए हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हादसा नहीं, हत्या है। आरोपियों को पता था कि कार के नीचे कोई फंसा है, इसके बाद भी उन्होंने कार नहीं रोकी।

इस तस्वीर में पांच आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना,अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन हैं। इन्हें 1 जनवरी को पकड़ा गया था। इसके बाद छठे आरोपी आशुतोष को भी गिरफ्तार किया गया था।

इस तस्वीर में पांच आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना,अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन हैं। इन्हें 1 जनवरी को पकड़ा गया था। इसके बाद छठे आरोपी आशुतोष को भी गिरफ्तार किया गया था।

आरोपियों को पता था- अंजलि नीचे फंसी है
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने भी माना था कि गाड़ी के नीचे अंजलि के फंसे होने की बात उन्हें मालूम थी। आरोपियों ने कहा कि हादसे के बाद उन्होंने कई बार कार का यू टर्न लिया, क्योंकि वे बहुत डर गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ये भी माना है कि गाड़ी में तेज म्यूजिक चलने वाली कहानी झूठी थी।

निधि 8 महीने से आगरा तारीख पर नहीं गई
निधि को लेकर आगरा में उसके वकील वकील मो. आसिफ आजाद ने बताया कि निधि पिछले 8 महीने से गांजा तस्करी के केस में कोर्ट में पेश नहीं हुई। सिर्फ यही नहीं, निधि ने वकील से संपर्क भी नहीं किया। निधि को आगरा में गांजा तस्करी में GRP ने पकड़ा था।

दिल्ली हादसे की जानकारी मिलते ही GRP ने अपने रिकॉर्ड खंगाले। पता चला कि 6 दिसंबर 2020 को आगरा कैंट स्टेशन पर निधि को पकड़ा गया था। वहां से उसे जेल भेजा गया था। हादसे के वक्त अंजलि के साथ निधि भी स्कूटी पर सवार थी।

यह फोटो निधि की है, जो हादसे के वक्त अंजलि के साथ स्कूटी पर सवार थी।

यह फोटो निधि की है, जो हादसे के वक्त अंजलि के साथ स्कूटी पर सवार थी।

31 दिसंबर की रात हुआ था एक्सीडेंट
31 दिसंबर की रात करीब 1.30 बजे कंझावला इलाके में अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस के मुताबिक अंजलि स्कूटी से घर लौट रही थी। तभी कार सवार 5 युवकों ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भाग निकले। अंजलि कार के नीचे फंसी रही। उसे 12 किमी तक घसीटा गया।

पहले 4 किमी घसीटने की बात सामने आई थी। बाद में यह भी खुलासा हुआ कि अंजलि के साथ उसकी दोस्त निधि भी थी और उसे मामूली चोटें आईं, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से भाग गई थी।

दिल्ली हादसा; स्कूटी पर एक लड़का भी था, अंजलि-निधि को गली के बाहर छोड़ा

दिल्ली के कंझावला हादसे से पहले के दो वीडियो सामने आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि पहले वीडियो में एक लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है, पीछे निधि और अंजलि बैठी हैं। यह लड़का इन्हें गली के बाहर छोड़ देता है। अंजलि के हाथ में मोबाइल है और वो कुछ देर लड़के से बात भी करती है।

दिल्ली धर्म संसद में नफरती बयान यानी हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को पुलिस पर बरस पड़ा। कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालों की झड़ी लगा दी। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि धर्म संसद 19 दिसंबर 2021 को हुई थी, इसके 5 महीने बाद FIR क्यों दर्ज की गई?

FIR दर्ज होने के 8 महीने बाद भी जांच कहां तक पहुंची? कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया? और कितने लोगों से पूछताछ की गई? कोर्ट ने जांच अधिकारी से 2 हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

महात्मा गांधी के परपोते ने लगाई याचिका
दिल्ली धर्म संसद हेट स्पीच मामले को लेकर महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका लगाई है। याचिकाकर्ता तुषार गांधी की ओर से कहा गया कि दिल्ली पुलिस के हलफनामे में कहा गया है कि मामले की जांच चल रही है। 5 महीने बाद FIR दर्ज की गई, चार्जशीट दाखिल तक नहीं की गई है और ना ही कोई गिरफ्तारी हुई है। याचिका पर चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की बेंच ने सुनवाई की।

पिछली सुनवाई में क्या हुआ था?
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से 2 हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा था। साथ ही उत्तराखंड सरकार को इस केस से मुक्त कर दिया था। उत्तराखंड सरकार ने कोर्ट को बताया था कि उसने इस मामले की सुनवाई कर रही दूसरी पीठ को समय से जवाब और एक्शन रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। इसके बावजूद याचिकाकर्ता ने सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ अवमानना की अर्जी दाखिल की है।

3. फ्लाइट में महिला ने ही खुद पर पेशाब की थी, आरोपी के वकील की दलील- 80 प्रतिशत कथक डांसर्स को ये प्रॉब्लम

एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के मामले में गिरफ्तार शंकर मिश्रा के वकील ने आरोपों से इनकार किया है। वकील ने कहा- शिकायतकर्ता महिला की सीट ब्लॉक कर दी गई थी। शंकर मिश्रा का वहां जाना संभव नहीं था। आरोप लगाने वाली महिला ने ही खुद पर पेशाब की थी। वह एक कथक डांसर हैं, 80% कथक डांसर्स को यह समस्या होती है।

इधर, पुलिस ने कोर्ट से शंकर मिश्रा की रिमांड मांगी। दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा- घटना की सीक्वेंसिंग करने के लिए पुलिस को आरोपी की कस्टडी की जरूरत है। लेकिन, कोर्ट ने कस्टडी देने से मना कर दिया। बता दें 7 जनवरी को मजिस्ट्रेट ने मिश्रा की कस्टडी पुलिस को देने से मना करते हुए उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

4. न्यूजीलैंड के खिलाफ होम-सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:​​​​​​​ राहुल-अक्षर को आराम, पृथ्वी शॉ की वापसी; टेस्ट टीम में सूर्या को मौका
BCCI ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम जनवरी के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। उसके बाद 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। टेस्ट सीरीज के बाद टीम को कंगारुओं से 3 वनडे भी खेलने हैं।

वनडे वर्ल्ड कप ईयर की दूसरी सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और अक्षर पटेल को आराम दिया है, क्योंकि ये दोनों परिवारिक कारणों से टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे। वनडे टीम में राहुल की जगह ईशान किशन और केएस भरत को मौका दिया गया है। जबकि टी-20 में पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है। 

5. ऐसा स्कूटर जो आपको गिरने नहीं देगा: सेल्फ बैलेंसिंग से रुकने पर भी सीधा खड़ा रहेगा, 200 kmph रफ्तार वाली E-बाइक

ऑटो एक्सपो 2023 में जहां कारों के नए मॉडल नजर आए, तो दोपहिया गाड़ियों में भी कुछ बेहद अनोखे प्रयोग देखने को मिले। इसमें दुनिया के पहले सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से लेकर भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक रेसिंग बाइक पेश की गई है। जहां सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर अपने राइडर को गिरने नहीं देता है, तो नई E-बाइक में 200 kmph तक की रफ्तार मिल सकती है।

देश के कई बड़े टू व्हीलर निर्माता जैसे हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, TVS, बजाज, रॉयल एनफील्ड और यामाहा इस शो में शामिल नहीं हुए, लेकिन कई नए मेकर्स ने अपनी गाड़ियां यहां शो केस की हैं। इसमें टॉर्क मोटर्स, बेनेली, एम्पियर, बेंडा, मैटर, गोदावरी जैसी कंपनियां शामिल है। हम एक्सपो में पेश की गई कुछ खास बाइक्स और स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं…

अल्ट्रावॉयलेट E-रेसिंग बाइक
अल्ट्रावॉयलेट ने अपनी हाई स्पीड रेसिंग इलेक्ट्रिक बाइक F-99 को यहां पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 65 BHP तक का पावर जेनरेट कर सकती है। पिछले साल कंपनी ने अल्ट्रावॉयलेट F77 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की थी।

लाइगर का सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर
मुंबई के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्ट-अप लाइगर मोबिलिटी ने भारत का पहला सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। इसके दो मॉडल्स को एक्सपो में दिखाया गया है। लाइगर X और लाइगर X+। इसमें ऑटोबैलेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक का फायदा यह है कि रुकने पर भी यह स्कूटर बिना गिरे सीधा खड़ा रहता है। इसमें 65 और 100 किमी की रेंज मिलती है।

बेनेली ने पेश की नई स्पोर्ट्स बाइक 752S
बेनेली ने अपनी इंटरनेशनल रेंज से दो मोटरसाइकिलों को पेश किया है। इनके नाम 752-S स्पोर्टी नेकेड और नियो-रेट्रो लियोनसिनो 800 हैं। दोनों एक ही लिक्विड-कूल्ड, 754cc पैरेलल-ट्विन इंजन से पावर्ड हैं। स्टाइल के अंतर के अलावा, लियोनसिनो 800 का वजन 752-S की तुलना में 14 KG कम है।

कीवे ने SR-250 की बुकिंग शुरू की
कीवे ने अपने नियो-रेट्रो मोटरसाइकल्स के SR लाइन-अप में SR-250 मॉडल को जोड़ा है। इसकी कीमत 1.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। SR-250 के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है, जिसकी डिलीवरी अप्रैल 2023 में शुरू होने वाली है। SR-250 भारतीय बाजार में कीवी का आठवां प्रोडक्ट है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें